Tuesday, March 10, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

जानें गठबंधन टूटने पर क्यों हो रही सपा-बसपा में बहसबाजी…मायावती और सतीश ने क्यों किया अखिलेश पर डबल अटैक

DigitalDesk by DigitalDesk
September 13, 2024
in उत्तर प्रदेश, मुख्य समाचार, राजनीति, लखनऊ, स्पेशल
0
Rhetoric on Mayawati Akhilesh Yadav BSP SP election alliance
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

गठबंधन टूटने को लेकर समाज वादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी के बीच बहसबाजी तेज हो गई। बसपा प्रमुख मायावती और सपा प्रमुख अखिलेश यादव में एक दिन पहले गुरुवार को जमकर वार और पलटवार हुआ है। इसके दूसरे दिन शुक्रवार को भी बसपा प्रमुख मायावती ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर हमला बोला। इतना ही नहीं अब इस बहसबाजी में सतीश चंद्र भी कूद पड़े हैं। सतीश ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अखिलेश यादव पर अटैक किया है।

क्यों टूटी गठबंधन की गांठ…सपा-बसपा में बहसबाजी

  • अखिलेश पर मायावती के साथ सतीश का डबल अटैक
  • मायावती ने अखिलेश यादव पर किया पटलवार
  • अखिलेश यादव ने दिया था गठबंधन पर बयान
  • 2019 लोकसभा चुनाव के गठबंधन पर दिया था बयान
  • अखिलेश यादव के बयान पर बीएसपी ने किया पलटवार
  • मायावती ने X पर पोस्ट के माध्यम से दी जानकारी
  • ‘2019 गठबंधन में BSP-10, SP-5 जीत के बाद गठबंधन टूटा’
  • ‘मेरे फोन का जबाव देना बंद कर दिया था अखिलेश यादव ने’
  • ‘BSP सैद्धांतिक कारणों से गठबंधन नहीं करती’
  • ‘गठबंधन के प्रति BSP ईमानदारी भी रहती है’
  • ‘सपा के साथ 1993 और 2019 में हुए गठबंधन’
  • ‘निभाने का भरपूर प्रयास किया गया’
  • ‘किंतु बहुजन समाज का हित, आत्म सम्मान सर्वोपरि’
  • ‘BSP जातिवादी संकीर्ण राजनीति के विरुद्ध है’
  • ‘BSP में आपसी भाईचारा, राजनीति शक्ति बनाने का मूवमेंट’

उत्तरप्रदेश में सपा और बसपा के बीच सियासी गठबंधन के टूटने पर अब बहसबाजी तेज हो गई है। पहले बसपा प्रमुख मायावती ने गठबंधन के टूटने की वजह का खुलासा किया तो इसके बाद सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भी मायावती के खुलासे पर पलटवार करते हुए उन्हें जवाब दिया। अखिलेश यादव ने बसपा प्रमुख मायावती को फोन का जवाब न दिए जाने को लेकर पलटवार किया और कहा था कि हमने फोन किया था। अखिलेश ने कहा लोग कभी-कभी अपनी बात को छिपाने के लिए ऐसी बातें करते हैं।

Related posts

Mayawati expels Vikram Singh

बसपा में बड़ा एक्शन: मायावती ने विक्रम सिंह को पार्टी से निकाला, अपराधियों को सदस्यता दिलाने का आरोप

March 10, 2026
Nitish Samruddhi Yatra

बिहार की राजनीति में हलचल: ‘मेहमान मुख्यमंत्री’ की चर्चा के बीच नीतीश की समृद्धि यात्रा पर सवाल

March 10, 2026

‘बड़े उद्देश्य को लेकर BSP करती है गठबंधन- मायावती

वहीं अखिलेश पर अब मायावती और सतीश चंद्र ने डबल अटैक किया है। मायावती ने शुक्रवार को सोशल मीडिया एक्स पर एक के बाद एक कई पोस्ट की, जिसमें लिखा है कि बीएसपी सैद्धान्तिक कारणों से गठबंधन नहीं करती है। अगर बड़े उद्देश्यों को लेकर पार्टी कभी गठबंधन करती भी है तो फिर उस गठबंधन के प्रति ईमानदार भी जरूर रहती है। सपा के साथ साल 1993 और इसके बाद 2019 में गठबंधन किया था, जिसे निभाने का भरपूर प्रयास किया गया। लेकिन बहुजन समाज का हित और आत्म-सम्मान सर्वोपरि है।।

बसपा प्रमुख मायावती ने कहा बीएसपी जातिवादी संकीर्ण राजनीति के खिलाफ है। लिहाजा चुनावी स्वार्थ के लिए आपाधापी में किसी भी दल के साथ गठबंधन करने से अलग हटकर बहुजन समाज में आपसी भाईचारा बनाकर सियासी शक्ति बनाने का उनका मूवमेन्ट है। जिससे संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ.भीमराव अम्बेडकर का मिशन यानी सत्ता की मास्टर चाबी हासिल कर आत्मनिर्भर हो सकें।

अखिलेश ने नहीं की फोन पर बहनजी से बात-सतीश चंद्र

इधर सतीश चंद्र ने भी अखिलेश यादव को अपने निशाने पर लिया है। सोशल मीडिया पर की गई पोस्ट में उन्होंने लिखा है कि वे सभी को यह बात अवगत कराना चाहते हैं कि साल 2019 में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के बीच गठबंधन टूटने की वजह समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलश खुद हैं। जो मायावती ने अपनी पार्टी की ओर से जारी की गई एक पुस्तक में लिखा हैं। सतीश चंद्र ने लिखा कि बहन जी फोन करने से पहले उन्होंने फोन करने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख फोन पर नही आए। इसके बाद पार्टी कार्यालय से भी फोन गया था। तब फिर भी फोन पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात नहीं करायी।

 

Post Views: 317
Tags: #Akhilesh Yadav's counterattack#Election alliance 2019#Mayawati's statement#SP alliance with BSP 2019
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

T-20 World Cup 2026: टीम इंडिया की जीत पर शोएब अख्तर की ये बात पाकिस्तानी फैन्स को चुभी

मनोरंजन
T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version