Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

केजरीवाल के ठाट बाट का जवाब देते हुए ये…क्या कह गए संजय सिंह

आप ने जो कहा वो चौंकाने वाला है

DigitalDesk by DigitalDesk
April 26, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार
0
केजरीवाल के ठाट बाट का जवाब देते हुए ये…क्या कह गए संजय सिंह
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

देश की राजधानी दिल्ली के लिए बुधवार का दिन सियासत के नाम रहा। आज सुबह भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को उनके ठाट बाट पर घेरा तो दोपहर होते होते आप के संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा। संबित की प्रेस कॉन्फ्रेंस का जवाब देने उतरे संजय सिंह ने ऐसा कुछ कहा जो चौंकाने वाला है।

आटो से लटककर आए थे शपथ लेने

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने सुबह पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की कथनी और करनी में जमीन आसमान का अंतर है। ये वो लोग हैं जो शपथ के लिए आटो में लटकर आए थे। कहते थे कि न सुरक्षा लेंगे और न ही किसी तरह से सरकारी धन को अपनी सुख सुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुुविधाओं पर खर्च करेंगे। आज केजरीवाल के घर में आठ आठ लाख के परदे लगे हैं। वियतनाम से 1 लाख 15 लाख का मार्बल बुलाकर अपने घर में लगवाया है। ये वो लोग हैं जो दावा करते थे कि गाड़ी,बंगला नहीं लेंगे। अब हरेक सुख सुविधाओं लिए जनता की गाड़ी कमाई खर्च करने में नहीं चूक रहे हैं। भाजपा प्रवक्ता ने यहां तक दावा किया कि जब दिल्ली में कोरोना से लोग मर रहे थे,केजरीवाल आक्सीजन की व्यवस्था नहीं कर पा रहे थे। क्योंकि उनके पास वक्त नहीं था वे अपने घर का रिनोवेशन कराने में काफी व्यस्त थे। उनकी लक्सीरियस लाइफ उजागर न हो इसके लिए मी​डिया को 50 करोड़ रुपए देने तक की बात कही गई।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

आप ने जो कहा वो चौंकाने वाला है

भाजपा के आरोपों के बाद आम आदमी पार्टी कैसे चुप रहे सकती है। थोड़ी ही देर में आप के सांसद संजय सिंह ने मोर्चा संभाला और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधना शुरु कर दिया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि फकीर प्रधानमंत्री 10 लाख का सूट,डेढ लाख का चश्मा,1 लाख का पेन और काफिले में 12 करोड़ की गाड़ी से चलते है। ये किसीको दिखाई नहीं देता है। खुद को फकीर कहने वाले पीएम के आवास को ठीक करने के लिए 90 करोड़ खर्च कर दिए गए और पीडब्ल्यूडी विभाग को 500 करोड़ रुपए आवास बनाने के लिए कहा गया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री का 1942 में बना आवास को ठीक कराया तो भाजपा का पेट दुखने लगा। इसी बीच संजय सिंह ने कहा कि जब भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा जिस तरह से केजरीवाल के आवास की चर्चा कर रहे थे तब अच्छा हुआ कि उनकी आंख में आंसू नहीं आए। थोड़ी देर और पात्रा कुछ कहते तो हो सकता है कि वे रोने लगते है। इस बात पर आज दिन पर चर्चे रहे।

Post Views: 164
Tags: Arvind Kejriwal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version