Winter Session of Parliament : संसद के शीतकालीन सत्र के पहले दिन ड्रामा—रेणुका चौधरी पालतू कुत्ते संग पहुंचीं, बयान पर बवाल

संसद के शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन “ड्रामा” शब्द को लेकर हंगामा मच गया। Congress MP Renuka Chowdhary कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपने पालतू कुत्ते के साथ संसद पहुंचीं और उनके बयान ने विवाद को और बढ़ा दिया।

पालतू कुत्ते के साथ पहुंचीं रेणुका चौधरी

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं। इस बार भी जैसे ही सत्र शुरू हुआ, वे सुर्खियों में आ गईं। वह अपने पालतू कुत्ते के साथ पार्लियामेंट परिसर तक पहुंचीं। कुत्ता गाड़ी में ही था, लेकिन पत्रकारों के सवाल पर रेणुका ने ऐसा जवाब दिया जिसने विवाद खड़ा कर दिया।

क्या कहा रेणुका चौधरी ने?

पत्रकारों के सवाल पर रेणुका बोलीं—
“इसमें क्या तकलीफ़ है? गूंगा जानवर अंदर आ गया तो क्या दिक्कत है? यह छोटा सा है, काटने वाला नहीं। काटने वाले तो और हैं संसद के अंदर।”

उनके इस बयान को विपक्ष ने सांसदों की तुलना कुत्तों से करने जैसा बताया और कड़ा विरोध जताया।

बीजेपी ने की कार्रवाई की मांग

बीजेपी सांसद जगदंबिका पाल ने इसे विशेषाधिकार हनन बताया और रेणुका चौधरी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि संसद देश की नीतियों पर चर्चा का पवित्र स्थान है, वहां अपना डॉगी लाना और इस तरह का बयान देना शर्मनाक है।

रेणुका का पलटवार

रेणुका चौधरी ने भी बीजेपी पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि सरकार ने एक महीने चलने वाले सत्र को सिर्फ 15 दिनों का कर दिया, इस मुद्दे को भी हाउस में उठाया जाएगा। ड्रामा शब्द पर पीएम मोदी के बयान को लेकर उन्होंने कहा— “ड्रामा शब्द वही इस्तेमाल कर रहे हैं जो सबसे बड़े ड्रामेबाज हैं।”

 

 

Exit mobile version