Renault Triber Facelift: 23 जुलाई को लॉन्च होगी नई ट्राइबर, जानिए डिजाइन और फीचर्स में क्या है नया
नई ट्राइबर फेसलिफ्ट का इंतजार खत्म
Renault इंडिया कल यानी 23 जुलाई को अपनी लोकप्रिय MPV Triber का फेसलिफ्ट वर्जन लॉन्च करेगी। 2019 में लॉन्च होने के बाद यह ट्राइबर का पहला बड़ा अपडेट होगा। नए डिजाइन एलिमेंट्स, मॉडर्न फीचर्स और बेहतर अपील के साथ यह MPV ग्राहकों के लिए ज्यादा आकर्षक बनने जा रही है। लॉन्च से पहले ही इसके टेस्ट मॉडल देखे जा चुके हैं, जिससे डिजाइन और तकनीकी अपडेट का अंदाज़ा लगाया जा सकता है।
एक्सटीरियर अपडेट: अब दिखेगी ज्यादा आकर्षक
फेसलिफ्टेड ट्राइबर में नया फ्रंट ग्रिल, LED हेडलैंप और डे-टाइम रनिंग लाइट्स दिए गए हैं। फॉग लैंप्स की पोजिशन बदली गई है और अलॉय व्हील्स को नए अंदाज़ में पेश किया गया है। पीछे की ओर भी रैपअराउंड टेललैंप्स और नया बंपर डिजाइन है।
इंटीरियर में आने वाले संभावित बदलाव
नई ट्राइबर में बेहतर इंटीरियर फिनिश, टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी और सीट्स की नई क्वालिटी देखने को मिल सकती है। सेफ्टी फीचर्स जैसे डुअल एयरबैग, रियर पार्किंग सेंसर्स, और ABS मौजूद रहेंगे।
इंजन और कीमत
इस फेसलिफ्ट में मैकेनिकल बदलाव नहीं होगा। इसमें 1.0L पेट्रोल इंजन ही रहेगा। इसकी कीमत मौजूदा मॉडल से थोड़ी अधिक रहने की संभावना है, जो फिलहाल 6.33 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है।