दिल्ली को मिली चौथी महिला मुख्यमंत्री….जानें कौन हैं नई सीएम रेखा गुप्ता…कैसा रहा जींद से दिल्ली के सीएम तक का सफर
दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक रेखा गुप्ता को दिल्ली का अगला सीएम बनाया जा रहा है। बीजेपी विधायक दल की बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई है। रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी की मजबूत उम्मीदवार वंदना कुमारी को करीब 29 हजार 595 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है।
- दिल्ली BJP विधायक दल की बैठक खत्म
- बैठक में रेखा गुप्ता के नाम पर बनी सहमति
- रेखा गुप्ता होंगी दिल्ली की मुख्यमंत्री
- शालीमार बाग से विधायक हैं रेखा गुप्ता
- दिल्ली के सीएम के नाम लगी मुहर
- दिल्ली में फिर एक बार महिला सीएम
- दिल्ली की नई मुख्यमंत्री होंगी रेखा गुप्ता
- प्रवेश वर्मा होंगे डिप्टी सीएम
- विधायक दल की बैठक में BJP ने किया ऐलान
- रेखा गुप्ता हैं शालीमार बाग सीट से विधायक
- पहली बार की विधायक हैं रेखा गुप्ता
- आम की वंदना कुमारी को 29595 वोट से हराया
जानें कौन हैं नई सीएम रेखा गुप्ता
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता पहली बार विधानसभा का चुनाव जीतकर आई हैं। वे दिल्ली की शालीमार बाग सीट से विधायक चुनीं गईं हैं। रेखा गुप्ता ने विधानसभा के चुनाव में आम आदमी पार्टी उम्मीदवार वंदना कुमारी को करीब 29,595 मतों के बड़े अंतर से मात दी है।
बचपन से मिला संघ का सानिध्य
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता बचपन से ही आरएसएस की सक्रिय सदस्य रही हैं। संघ की छात्र शाखा अभाविप के जरिये छात्र राजनीति में उन्होंने प्रवेश किया था। साल 1994-95 में रेखा गुप्ता दौलत राम कॉलेज में सचिव बनी थीं। साल 1995-96 में दिल्ली विवि छात्र संघ सचिव चुनीं गईं। साल 1996-97 में दिल्ली विवि छात्र संघ अध्यक्ष बनीं।
बीजेपी में संभाली कई पदों पर जिम्मेदारी
साल 2003-2004 तक रेखा गुप्ता दिल्ली में बीजेपी युवा मोर्चा सचिव के पद की जिम्मेदारी संज्ञाालती रहीं। साल 2004-2006 में वे युवा मोर्चा में राष्ट्रीय सचिव बनीं थी। अप्रैल 2007 में दिल्ली के उत्तरी पीतमपुरा वार्ड से बीजेपी के टिकट पर वे पार्षद चुनी गईं। नगर निगम में पार्षद चुने जाने के बाद उन्हें 2007 से 2009 तक महिला कल्याण और बाल विकास समिति अध्यक्ष का जिम्मा सौंपी गया। मार्च 2010 में भाजपा में उन्हें राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया। मौजूदा समय में रेखा गुप्ता भाजपा महिला मोर्चा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं। बता दें कभी रेखा गुप्ता शालीमार बाग वार्ड से पार्षद भी रह चुकी हैं।
2025 में लिया 2015-2020 का बदला
2015 और 2020 के विधानसभा चुनाव में भी रेखा गुप्ता को बीजेपी ने शालीमार बाग सीट लड़ाया लेकिन दोनों ही बाद हार मिली थी। 2015 में 11000 वोटों से आम आदमी पार्टी की वंदना कुमारी ने हराया था जबकि 2020 के चुनाव में उनकी हार का अंतर 3440 वोटों का था। लेकिन 2025 में रेखा गुप्ता ने वंदना कुमारी को बहुत बड़े अंतर से चुनाव में परास्त किया है।
हरियाणा के जींद से है नाता
दिल्ली की नई सीएम रेखा गुप्ता मूल रूप से हरियाणा स्थित जींद की रहने वाली हैं। रेखा का पुश्तैनी गांव नंदगढ़ जींद के जुलाना इलाके में आता है। जहां उनके दादा मनिराम और परिवार के दूसरे लोग रहते थे। बता दें रेखा गुप्ता के पिता जयभगवान नौकरी के सिलसिले में दिल्ली आ गए थे। इसके बाद पूरा परिवार दिल्ली में ही शिफ्ट हो गया था। रेखा गुप्ता ने स्कूली पढ़ाई से लेकर स्नातक तक की शिक्षा दिल्ली में प्राप्त की है। 1998 में उनकी शादी मनीष गुप्ता से हुई थी। मनीष गुप्ता स्पेयर पार्ट्स के कारोबारी हैं।