शपथ से पहले भावी CM रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान…जानें दिल्ली में महिलाओं के खाते में किस तारीख से आयेंगे 2500 रुपये

Rekha Gupta big announcement before the oath Know from which date Rs 2500 will come into the accounts of women in Delhi

शपथ से पहले भावी रेखा गुप्ता का बड़ा ऐलान…जानें दिल्ली में महिलाओं के खाते में किस तारीख से आयेंगे 2500 रुपये

दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव के दौरान ही बीजेपी की ओर से अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि दिये जाने का वादा किया था।

 बीजेपी का संकल्प-पत्र

ऐसे में बीजेपी विधायक दल की नेता चुने जाने के बाद रेखा गुप्ता ने बड़ा ऐलान किया है। रामलीला मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने से पहले ही उन्होंने यह साफ कर दिया है कि बीजेपी की सरकार अपने वादे के अनुसार दिल्ली की महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये की राशि दी जाएगी। यह राशि 8 मार्च महिला दिवस से देना शुरू करेंगी।

सीएम बनने जा रहीं रेखा गुप्ता ने कहा है कि कि दिल्ली की महिलाओं को 2500 रुपये की पहले किस्त 8 मार्च तक उन महिलाओं के खातों में ट्रांसफर कर दी जाएंगी। रेखा गुप्ता ने कहा दिल्ली में बीजेपी के हम सभी 48 विधायकों की जिम्मेदारी है कि हम पीएम नरेंद्र मोदी के सपने को पूरा करें। अब हम चुनाव में किये अपने सभी वादों को पूरा करेंगे। जिसमें महिलाओं को दी जाने वाली आर्थिक सहायता की राशि भी शामिल है। दिल्ली की महिलाओं के बैंक खातों में आठ मार्च तक 2500 रुपये आने शुरू हो जाएंगे।

बता दें कि 8 मार्च को अतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। ऐसे में दिल्ली की नई सरकार ने इस दिन तक दिल्ली की पात्र महिलाओं के खातों में यह राशि ट्रांसफर किये जाने की तैयारी की है। दरअसल दिल्ली विधानसभा के चुनाव में बीजेपी को 70 में से 48 सीटों पर जीत मिली थी। चुनाव के दौरान ही बीजेपी की ओर से अपने घोषणा पत्र में दिल्ली की महिलाओं को हर माह 2500 रुपये की मासिक सहायता राशि दिये जाने का वादा किया था। वहीं दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने भी चुनाव में वादा किया था कि सत्ता में वापसी करने पर पार्टी की सरकार दिल्ली की महिलाओं को 2100 रुपये हर माह देगी।

Exit mobile version