दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने AAP और केजरीवाल पर लगाए गंभीर आरोप
कहा— भगवंत मान को नहीं दी जाती फ्री हैंड, काम करने से रोका जा रहा
दावा— पंजाब से नहीं, दिल्ली से चलती है मान सरकार
“कुछ बातें कहे बिना भी समझ में आ जाती हैं”, बैठक में दिखे थे परेशान
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने AAP सुप्रीमो और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर आरोप लगाया कि वो पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान को स्वतंत्र रूप से काम नहीं करने दे रहे हैं। रेखा गुप्ता ने यह बयान एक नेशनल न्यूज चैनल के प्राइमटाइम शो में दिया। उन्होंने कहा कि भगवंत मान पंजाब में नशा कारोबार पर चोट करना चाहते हैं और राज्य के आर्थिक हालात सुधारना चाहते हैं, लेकिन पार्टी हाईकमान उन्हें ‘फ्री हैंड’ नहीं दे रहा
दिल्ली से चलती है पंजाब की सरकार?
रेखा गुप्ता ने दावा किया कि भगवंत मान की सरकार असल में दिल्ली में बैठे AAP के उन नेताओं द्वारा संचालित हो रही है, जिन्हें दिल्ली की जनता चुनावों में नकार चुकी है। उन्होंने कहा, “मान जी काम करना चाहते हैं, लेकिन उन्हें रोका जा रहा है।”
बिना कहे बातें समझ में आ जाती हैं
जब रेखा गुप्ता से पूछा गया कि क्या ये सारी बातें भगवंत मान ने खुद उनसे कही हैं, तो उन्होंने जवाब दिया कि, “कुछ बातें कहे बिना भी समझ में आ जाती हैं। मुख्यमंत्रियों की हालिया बैठक में भगवंत मान बेहद परेशान नजर आ रहे थे।”