मध्यप्रदेश में मुरुम के नीचे महिला सुरक्षा के दावे उस समय दब गए जब जमीनी विवाद के चलते यहां दो महिलाओं को मुरुम में जिंदा दबा दिया गया। पूरा मामला रीवा जिले Rewa district के मनगवां थाना क्षेत्र Mangawan police station area में स्थित हनौता कोठार गांव का है। जहां जमीन को लेकर पारिवारिक विवाद ने तूल पकड़ लिया और एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष की दो महिलाओं को मुरुम में दबाकर जिंदा गाड़ने की कोशिश की।
- रीवा जिले में दिल दहलाने वाला मामला
- दो महिलाओं को मुरुम में जिंदा गाड़ा
- मनगंवा थाने के ग्राम हिनोता कोठार
- पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
यह है पूरा मामला
दरअसल रीवा जिले के मनगवां में जबरदस्ती सड़क बना रहे दबंगों का विरोध करने पर दो महिलाओं को सड़क बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली मुरूम डालकर जिंदा गाड़ने की कोशिश की गई। महिलाओं के मुरूम में दबने के बाद चीख पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से उनको निकालकर अस्पताल पहुंचाया। महिलाओं पर मुरूम डालकर दफनाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। बताया जाता है कि गांव की ममता पाण्डेय पति जिवेश कुमार पाण्डेय और आशा पाण्डेय पति शिवेश कुमार पाण्डेय केा सरकार की ओर से पट्टे की जमीन दी गई है। हालांकि इस जमीन पहले से ही विवाद चल रहा था। जमीन पर गांव के कुछ लोग सड़क बनाने की कोशिश कर रहे थे। दोनों महिलाओं ममत और आशा ने सड़क निर्माण का विरोध किया लेकिन दूसरे पक्ष के लोग नहीं माने और अपना काम जारी रखा। जबरदस्ती सड़क निर्माण को रोकने के लिए दोनों महिलाएं विरोध करते हुए निमार्णाधीन सड़क के बीच में आकर खड़ी हो गईं। इस पर दबंगों ने मुरूम से भरे पूरे डंपर की मुरूम ही दोनों पर पलट दी। समय रहते यदि उन्हें मुरूम के ढेर से बाहर निकाल लिया नहीं तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी।
दबंग पट्टे की जमीन पर बना रहे थे सड़क
इस पूरी वारदात में करीब एक दर्जन से ज्यादा लोग शामिल हैं। पीड़ित परिवार का आरोप है कि ‘उनके पट्टे की जमीन खसरा न. 257 पर सड़क बनाने के लिए दबंग मुरूम डाल रहे थे। दबंग सड़क बनाने के लिए JCB जेसीबी, 2 हाइवा टूक लाए थे। पीड़ित महिलाओं के आलावा मौके पर छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे। घटना स्थल पर गांव के ही एक पाण्डेय परिवार के दर्जन भर से अधिक दबंग मौजूद थे। महिलाओं ने अपनी पट्टे की जमीन पर सड़क बनाने का विरोध कर रहीं थीं।
कांग्रेस ने उठाए सरकार पर सवाल
कांग्रेस इसे लेकर सरकार का घेराव कर रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठाए हैं। सोशल मीडिया पर पटवारी ने लिया है कि वैसे भी मध्यप्रदेश महिलाओं पर अत्याचार में पहले नंबर पर है। रीवा के मनगवां में दो महिलाओं को मुरम में दबाया गया। उनकी जान लेने की कोशिश की गई। क्या राज्य सरकार से यह बहनें उम्मीद रख सकती हैं कि इस पूरी घटना की निष्पक्ष और त्वरित जांच होगी। पीड़ितों को प्राथमिकता से न्याय मिलेगा। जीतू पटवारी ने सीएम को टेग करते हुए लिखा है किआपकी सरकार महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों को रोकने में बार बार असफल ही रही है।





