चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार ISRO, चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार की मंजूरी

चांद पर नया इतिहास रचने को तैयार ISRO, चंद्रयान-5 मिशन को केंद्र सरकार की मंजूरी

7 मार्च। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने चांद पर रिसर्च करने के लिए भारत के महत्वाकांक्षी मिशन चंद्रयान-5 को मंजूरी दे दी है। सरकार ने हाल ही में ये बड़ा फैसला किया है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष वी.नारायणन ने इस बात की जानकारी दी है भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ISRO के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को घोषणा की कि केंद्र सरकार ने चंद्रयान-5 मिशन को मंजूरी दे दी है ये मिशन चंद्रमा की सतह की गहराई से स्टडी करेगा. इस बार पहले से काफी भारी रोवर चंद्रमा पर भेजा जाएगा. उन्होंने ये जानकारी उस सम्मान समारोह में दी जहां उन्हें इसरो प्रमुख के रूप में कार्यभार संभालने के लिए सम्मानित किया गया नारायणन ने बताया कि चंद्रयान-3 मिशन में 25 किलोग्राम वजनी रोवर प्रज्ञान भेजा गया था लेकिन चंद्रयान-5 में 250 किलोग्राम वजनी रोवर चंद्रमा पर भेजा जाएगा इस अपग्रेड से वैज्ञानिकों को चंद्रमा की सतह का ज्यादा विस्तृत और गहराई से अध्ययन करने में मदद मिलेगी

जापान की मदद से लॉन्च होगा मिशन
इसरो के अध्यक्ष वी नारायणन ने रविवार को बताया बस तीन दिन पहले ही हमें चंद्रयान-5 मिशन के लिए मंजूरी मिली है। हम इसे जापान के सहयोग से करेंगे।” उन्होंने बताया कि भारत के चंद्रयान-5 मिशन के तहत, चंद्रमा की सतह का अध्ययन करने के लिए 250 किलोग्राम का रोवर भेजा जाएगा

कब लॉन्च होगा चंद्रयान-4?
इसरो के अध्यक्ष वी.नारायणन ने रविवार को इस बात की जानकारी दे दी है कि चंद्रयान 4 मिशन कब लॉन्च होगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया कि संभावना है कि चंद्रयान 4 को साल 2027 में प्रक्षेपित किया जाएगा। इसरो अध्यक्ष ने बताया है कि चंद्रयान 4 मिशन का मकसद चंद्रमा से इकट्ठा किए गए नमूनों को वापस लाना है

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

Exit mobile version