Royal Challengers Bengaluru ने IPL 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए 15 साल बाद अंक तालिका में पहला स्थान हासिल कर इतिहास रच दिया है। टीम ने 18 अंक और +0.783 नेट रन रेट के साथ लीग स्टेज खत्म किया। खास बात यह रही कि पिछले सीजन में पहली बार ट्रॉफी जीतने वाली RCB इस बार टेबल टॉपर भी बनी। इससे पहले आखिरी बार साल 2011 में डैनियल विटोरी की कप्तानी में बेंगलुरु ने नंबर-1 स्थान हासिल किया था। उस सीजन टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन Chennai Super Kings के खिलाफ हार गई थी। वहीं 2009 में भी टीम फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी थी। अब 2026 में रजत पाटीदार की कप्तानी में RCB ने नया इतिहास बनाया है। 2025 में टीम ने Punjab Kings को हराकर 18 साल का ट्रॉफी सूखा खत्म किया था, और अब लगातार दूसरे साल दमदार प्रदर्शन कर फैंस का दिल जीत लिया है। RCB के इस प्रदर्शन ने एक बार फिर साबित कर दिया कि टीम अब सिर्फ स्टार खिलाड़ियों के भरोसे नहीं, बल्कि मजबूत टीम गेम के दम पर आगे बढ़ रही है।
RCB ने रचा इतिहास! 15 साल बाद बनी IPL की टेबल टॉपर, फैंस में जश्न का माहौल
-
By DigitalDesk
- Categories: मुख्य समाचार, वीडियो
- Tags: #RCB #RoyalChallengersBengaluru #RajatPatidar #IPL2026 #RCBFans #TableTopper #IPLNews #ViratKohli
Related Content
तिंग श्युएश्यांग ने 11वें पूर्वी आर्थिक मंच के पूर्ण सत्र में भाग लिया
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Gold Price4: सितंबर को सोना-चांदी ने पकड़ी रफ्तार, 6 दिन की गिरावट के बाद सोने में ₹3,400 का उछाल
By
DigitalDesk
September 4, 2026
एससीओ बंदरगाह आर्थिक सहयोग केंद्र थ्येनचिन में स्थापित
By
DigitalDesk
September 4, 2026
आंदोलन से सत्ता तक बालेन शाह...क्या आपदा में टिक पाएगी Gen-Z सरकार?
By
DigitalDesk
September 4, 2026
Russia-Ukraine War: आसमान में बारूद, जमीन पर बेबसी...मिसाइलों और ड्रोन ने जानें कैसे युद्ध को बनाया खतरनाक
By
DigitalDesk
September 4, 2026