आरबीआई ने दी बड़ी राहत…रेपो रेट में लगातार दूसरी बार 0.25 % की कटौती …कम होगी आपकी EMI
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की ओर से रेपो रेट में एक बार फिर कटौती की गई है। आरबीआई ने 0.25% की कटौती का फैसला लिया है। इसके बाद अब लोगों के अपने होम और कार लोन की ईएमआई में कम होंगे। बैंकों का बैंक कहे जाने वाले रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी RBI की ओर से रेपो रेट में बड़ा बदलाव किया गया है।
- रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की तरफ से दी बड़ी राहत
- रेपो रेट में 25 बेसिस प्वाइंट की कटौती का फैसला
- रेप रेट घटकर 6.0% पर आ गया
- बैंक के ऋण और लोन रेट
- EMI पर पड़ेगा सीधा असर
- RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा ने जानकारी
- मोनेट्री पॉलिसी कमेटी ने दी सौगात
- रेपो रेट कम करने पर एक राय से अपनी दी सहमति
भारतीय रिर्जव बैंक की ओर से अब रेपो रेट में 0.25% की कमी करते हुए 6% कर दिया गया है। इससे पहले पहले रेपो रेट 6.50% थी। आरबीआई के इस कदम से आने वाले दिनों में सभी प्रकार के लोन सस्ते हो सकते हैं। जिससे आम लोगों की ईएमआई भी घट जाएंगी। RBI गवर्नर संजय मल्होत्रा की ओर से आज बुधवार 9 अप्रैल की सुबह 10 बजे प्रेस कॅान्फ्रेंस के दौरान इसकी जानकारी दी गई है।
बता दें RBI की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक सोमवार 7 अप्रैल को शुरू हुई थी। यहा आज बुधवार 9 अप्रैल को खत्म हो गई। बता दें RBI की बैठक वैसे तो आमतौर पर हर दो महीने में होती है। इससे पहले फरवरी 2025 में भी ब्याज दर में कटौती की गई थी। फरवरी में हुई मीटिंग के बाद ब्याज दरों को 6.5% से घटाते हुए 6.25% कर दिया गया था। यह कटौती करीब 5 साल बाद की गई थी। वहीं इससे भी पहले वित्त वर्ष 2024-25 की आखिरी बैठक में RBI की ओर से ब्याज दरों में 0.25% की कटौती की गई थी।
जानें क्या होता है रेपो रेट
आमजन के लिए रेपा रेट को समझना थोड़ा कठीन हो सकता है। अगर आप भी नहीं जानते हैं कि रेपो रेट आखिर क्या होता तो हम आपको बता दें कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया को बैंकों का बैंक कहा जाता है। आरबीआई जिस ब्याज दर पर दूसरी बैंकों को कर्ज देता है, उस ब्याजदर को ही रेपो रेट का जाता हैं। ऐसे में रेपो रेट कम होने की स्थिति में यह बैंक भी कम ब्याज पर लोन बांटते हैं। जिससे अब उम्मीद की जा रही है कि बैंकों के लोन सस्ता हो सकता है। इसका सीधा फायदा बैंक के उपभोक्ताओं को मिलेगा।….प्रकाश कुमार पांडेय