राजधानी दिल्ली के हाई-प्रोफाइल इलाके मदर टेरेसा क्रिसेंट रोड पर बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के सरकारी आवास में बुधवार सुबह अचानक आग लग गई। यह घटना सुबह करीब 8:05 बजे हुई। आग घर के एक कमरे में रखे बेड में भड़क उठी, जिससे वहां धुआं भर गया और अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही तुरंत दिल्ली फायर सर्विस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। फायर ब्रिगेड की तेज कार्रवाई के चलते महज 10 मिनट में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई और कोई बड़ा नुकसान भी नहीं हुआ। दमकल के साथ ही दिल्ली पुलिस भी मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। आग बुझने के बाद पुलिस ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है। दिल्ली फायर सर्विस के सब-फायर ऑफिसर सुरेश एम ने बताया, “कॉल मिलते ही हमारी टीम तुरंत मौके पर पहुंची। आग एक कमरे में लगी थी, जिसे पूरी तरह बुझा दिया गया है। हमने सीनियर अधिकारियों को भी सूचना दे दी है।” उन्होंने आगे बताया कि आग लगने का सटीक कारण अभी सामने नहीं आया है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट या बिस्तर से जुड़ी किसी बिजली की समस्या की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।
दिल्ली में Ravi Shankar Prasad के सरकारी आवास में लगी आग, बड़ा हादसा टला
-
By DigitalDesk
- Categories: बिजनेस, मुख्य समाचार
- Tags: #DelhiNews #RaviShankarPrasad #BJP #FireIncident #BreakingNews #DelhiFire #ViralNews
Related Content
भारत ने रचा इतिहास: टी20 विश्व कप 2026 के फाइनल में न्यूजीलैंड को 96 रन से हराकर बना तीसरी बार चैंपियन
By
DigitalDesk
March 9, 2026
ईरान युद्ध के बीच तेल कीमतों पर बोले ट्रंप... “दबाव कम करने के लिए कदम उठाने को तैयार”
By
DigitalDesk
March 8, 2026
CA इंटरमीडिएट रिजल्ट 2026: टॉप-3 में दो बेटियां...फातिमा और वान्या ने बढ़ाया गौरव
By
DigitalDesk
March 8, 2026
इजरायल-ईरान युद्ध: लेबनान पर फिर हमला, नेतन्याहू ने कहा – आगे और “कई बड़े सरप्राइज”
By
DigitalDesk
March 8, 2026
अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास...श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा
By
DigitalDesk
March 8, 2026