Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश इंदौर

करोड़ों के आभुषण और नकदी से सजा महालक्ष्मी का ये मंदिर…दर्शन करने से पूरी होती है सभी मनोकामना

DigitalDesk by DigitalDesk
October 30, 2024
in इंदौर, धर्म, मध्य प्रदेश, मुख्य समाचार, स्पेशल
0
Ratlam Mahalaxmi temple decorated with jewelery and cash notes worth crores
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

त्यौहारों के समय रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर को विशेष तरीके से सजाया गया है। जो भक्तों का मन मोह रहा है। रतलाम के इस महालक्ष्मी मंदिर को नोट से सजाया गया है। वहीं मंदिर का कोना कोना नोट से सजा हुआ है।

  • खास है रतलाम का ये महालक्ष्मी मंदिर
  • मंदिर को विशेष तरीके से सजाया गया
  • महालक्ष्मी मंदिर को नोट से सजाया गया
  • मंदिर का कोना कोना नोट से सजा
  • 200 साल पहले राजा रतन सिंह करते थे कुलदेवी की पूजा
  • मां लक्ष्मी की पूजन किया करते थे राजा रतन सिंह
  • हर साल वैभव और निरोगी काया के लिए करते थे विशेष पूजा
  • दीपावली से पांच दिन तक धन संपदा मंदिर में रखकर करते थे आराधना

बता दें हर साल रतलाम के इस महालक्ष्मी मंदिर को दीपावली के मौके पर करोड़ों रुपयों और कीमती आभूषणों से सजाया जाता है। भक्त वहां अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हैं। वही ये भारत का एक मात्र ऐसा मंदिर है जो इस तरह नोटों से सजता है। दीपावली पर्व पर करोड़ों रुपए के साथ आभूषणों से सजावट की जाती है। महालाक्ष्मी मंदिर में एक करोड़ 47 लाख रुपए की गिनती हो चुकी है। वहीं आभूषणों का अनुमान तीन करोड़ से ज्यादा का है। मंदिर में भक्त निशुल्क सेवा भी देते हैं। कोई नोट की लड़ियां बनाता है, तो कोई श्रद्धालु नोट लेकर आने वाले लोगों की एंट्री करता है। कुछ भक्त तो दिन-रात सजावट में जुटे रहते हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

महालक्ष्मी मंदिर में इस बार 20, 50, 100 और 500 रुपए के नए नोटों से मंदिर को सजाया गया है मान्यता है कि करीब 200 साल पहले राजा रतन सिंह कुलदेवी के रूप में मां लक्ष्मी की पूजन किया करते थे। राजा रतन सिंह हर साल वैभव और निरोगी काया के साथ अपने राज्य की प्रजा की खुशहाली के लिए दीपावली से अगले पांच दिन तक अपनी पूरी धन संपदा को मंदिर में रखकर आराधना करते थे। इसके बाद से ही यह परंपरा निरंतर चली आ रही है।

मंदिर की सजावट में हीरे-जवाहरात और नगदी का उपयोग

दीपावली के अवसर पर हर साल रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर बहुत ही आकर्षक ढंग से सजाया जाता है। यह मंदिर देशभर में प्रसिद्ध है और यहां कई मान्यताएं भी जुड़ीं हुईं हैं। मंदिर की सजावट में हीरे-जवाहरात और नगदी का उपयोग किया जाता है, जो इसकी भव्यता को और भी बढ़ा देता है। इस मंदिर की विशेष सजावट के पीछे लोगों की मान्यता है कि जो लोग यहां आकर पूजा करते हैं। माता लक्ष्मी उनकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इसलिए दीपावली के समय में यहां भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ती है। महालक्ष्मी मंदिर की सजावट के बारे में और अधिक जानने के लिए आप वहां जाकर स्वयं अनुभव कर सकते हैं।

नोटों से सजता है महालक्ष्मी का ये मंदिर

रतलाम का महालक्ष्मी मंदिर दीपावली पर पूरी तरह से अलग-अलग रंगों के छोटे बड़े नोटों से सजाया जाता है। इन सभी नोट को कुछ इस तरह से मंदिर में लगाया जाता है जैसे फूलों की झालर लगा दी हो। देखने में मंदिर का यह नजारा अदभूत और आकर्षक होता है। दीपावली पर रतलाम के इस माता लक्ष्मी मंदिर के दर्शन करने के लिए हजारों की संख्या में भक्त यहां पहुंचते हैं। हर साल दीपावली के मौके पर मंदिर में यह खास तरह का श्रृंगार किया जाता है। जिसका भक्तों के बीच खासा उत्साह देखा जाता है।

दर्शन के लिए करीब 120 घंटे खुला रहता है मंदिर

मंदिर की सजावट के बाद धनतेरस के शुभ मुहूर्त में महालक्ष्मी मंदिर के पट खुलते हैं। इसके बाद यहां दर्शन के लिए लगभग 120 घंटे तक पट खुले रहते हैं। पांच दिनी दीपोत्सव के तहत हीरे मोती और आभूषण, सोने और चांदी के आभुषण, नगदी से सजावट की गई। यह सजावट भाई दूज तक कायम रखी जाती है। जिसमें श्रद्धालु यहां सामग्री देकर जाते हैं, उन्हें एक टोकन भी दिया जाता है। इसी टोकन के आधार पर उन्हें उनका सामान या नगदी वापस लौटाई जाती है।

(प्रकाश कुमार पांडेय)

Post Views: 640
Tags: #cash notes#decorated with jewellery worth crores#Ratlam Mahalaxmi temple
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version