Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home धर्म

भारत का यह अनोखा मंदिर प्रसाद में देता है नकद और आभूषण, सालों से चली आ रही परंपरा

DigitalDesk by DigitalDesk
July 3, 2023
in धर्म
0
भारत का यह अनोखा मंदिर प्रसाद में देता है नकद और आभूषण, सालों से चली आ रही परंपरा
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत को मंदिरों का देश कहा जाता है. यहां के हर एक किलोमीटर पर आपको एक मंदिर देखने को मिल जाएगा . यह मंदिर अपने आप में ही खास है और इनकी अपनी एक अलग पहचान है. आम लोग भी बड़ी संख्या में इन मंदिरों में पूजा करते है और अपने सामार्थ्य के अनुसार प्रसाद चढ़ाते है. मंदिर की तरफ से भी लोगों को प्रसाद दिया जाता है. आमतौर पर यह प्रसाद नारियल, चरणामृत, मिश्री या मिठाई का होता है. लेकिन मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में ऐसा एक अनोखा मंदिर भी है , जहां भक्तों को प्रसाद के रूप में सोने चांदी के आभूषण और नकद राशि दी जाती है.सुनकर आप हैरान जरूर हुए होंगे , लेकिन ये सच है. चलिए आपको इस अनोखे मंदिर के बारे में बताते हैं

 

Related posts

RASIFAL today

7 मार्च 2026 का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की स्थिति 

March 7, 2026
Chaitra Month 2026

चैत्र मास 2026: जानिए इस पवित्र महीने के प्रमुख व्रत-त्योहार और धार्मिक महत्व

March 6, 2026

रतलाम जिले में स्थित है मंदिर
महालक्ष्मी माता का यह सुप्रसिध्द मंदिर रतलाम जिले के माणक में स्थित है. यहां पर रोजाना बहुत भीड़ लगी रहती है. मंदिर के प्रति लोगों की गहरी आस्था है. यहीं कारण है कि मनोकामना पूरी होने पर भक्त बड़ी मात्रा में सोने- चांदी के आभूषण दान करते हैं. इसके अलावा यहां नकदी के जरिए भी बड़ी संख्या में दान आता है. स्थानीय लोगों के साथ साथ दूसरे राज्यों के लोग भी यहां चढ़ावे की राशि मनी ऑर्डर के जरिए भेजते है. पैसे और जेवर चढ़ाने की परंपरा मंदिर में दशको पुरानी है. मंदिर को कुबेर का खजाना भी कहा जाता है.

 

दीवाली पर नोटो से होती है सजावट
दीवाली के दौरान मंदिर की सजावट देखने लायक होती है. मंदिर को सोने, चांदी और नोटो से सजाया जाता है. नोटों की लड़ियों से माता का स्वागत सत्कार किया जाता है. उनकी माला बनाई जाती है. हीरे जवाहारत मां के चरणों में रखे जाते है. दीवाली के 5 दिनों के दौरान मंदिर भक्तों से खचाखच भरा रहता है. इस समय मंदिर में कुबेर का दरबार लगाया जाता है, जिसमें भक्तों को प्रसाद में सोने चांदी के आभूषण दिए जाते हैं.मान्यता है कि दीवाली के दौरान माता के दर्शन करने से उनकी कृपा बनी रहती है. नोटो और आभूषणों की देखरेख करने के लिए मंदिर परिसर में जगह-जगह पर CCTV कैमरे भी लगाएं गए हैं.

 

प्रसाद में मिलते हैं हीरे – जवाहारात
दीवाली के दौरान मंदिर में जेवर और रूपयों का बड़ी मात्रा में चढ़ावा आता है, इस चढ़ावे को भक्तों में ही बांट दिया जाता है. इसी कारण दूर दूर से भक्त मां के दर्शन करने के लिए आते हैं.मंदिर से प्रसाद के रूप में मिलने वाले गहनों को बेहद शुभ माना जाता है. खास बात है कि लोग यहां से मिलने वाले आभूषणों और पैसों को खर्च नहीं करते है बल्कि इन्हें अपनी तिजोरी में संभाल कर रख देते है. माना जाता है कि इससे घरों में धन की कमी नहीं होती है. मंदिर की दिलचस्प बात है कि दीवाली के दौरान मंदिर किसी भी भक्त को खाली हाथ नहीं लौटाता है.

Post Views: 194
Tags: RATLAM
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version