9 जून 2025 का राशिफल: जानिए आज किस राशि के चमकेंगे सितारे और किसे रखना होगा संयम

आज का दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ खास संदेश लेकर आया है। ग्रहों की चाल और नक्षत्रों की स्थिति आपके जीवन के विभिन्न पहलुओं पर असर डाल सकती है – चाहे वो करियर हो, सेहत हो, या फिर प्रेम और पारिवारिक जीवन। आइए जानें 9 जून 2025, सोमवार का राशिफल:

मेष (Aries):
सफलता का दिन है। लंबे समय से रुके काम पूरे होंगे। नौकरी में तरक्की के योग हैं। संतान से जुड़ी कोई शुभ सूचना मिल सकती है।
उपाय: लाल वस्त्र धारण करें

वृषभ (Taurus):
संयम रखें। आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहें। किसी नजदीकी से विवाद संभव है। वाहन सावधानी से चलाएं।
उपाय: गाय को गुड़ खिलाएं।

मिथुन (Gemini):
योजना सफल होगी। बिजनेस में नया अनुबंध हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। प्रेम संबंध मजबूत होंगे।
उपाय: हरे वस्त्र धारण करें।

कर्क (Cancer):
मानसिक तनाव से बचें। कुछ अनचाही बातों से मन व्यथित रहेगा। ध्यान और मेडिटेशन से लाभ होगा।
उपाय: चावल का दान करें।

सिंह (Leo):
नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। टीम वर्क में सफलता मिलेगी। आज किसी बड़े व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक होगी।
उपाय: सूर्य को जल चढ़ाएं।

कन्या (Virgo):
धन लाभ का योग। पुराने निवेश से मुनाफा हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।
उपाय: दुर्गा चालीसा का पाठ करें।

तुला (Libra):
संतुलन बनाए रखें। रिश्तों में थोड़ी खटास आ सकती है, पर आप समझदारी से संभाल लेंगे। कोई नया अवसर भी मिल सकता है।
उपाय: सफेद मिठाई का दान करें।

वृश्चिक (Scorpio):
नए काम की शुरुआत के लिए अनुकूल दिन। नौकरी में सराहना मिलेगी, अधिकारी प्रसन्न रहेंगे।
उपाय: शिवलिंग पर जल चढ़ाएं।

धनु (Sagittarius):
यात्रा के योग। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है। करियर में सुधार होगा। परिवार का सहयोग मिलेगा।
उपाय: पीले वस्त्र पहनें।

मकर (Capricorn):
आर्थिक मामलों में सावधानी जरूरी। किसी पर जरूरत से ज्यादा भरोसा ना करें। पुराने मित्र से सहायता मिलेगी।
उपाय: काली उड़द का दान करें।

कुंभ (Aquarius):
भावनाओं में बहने से बचें। प्रेम संबंधों में उलझन आ सकती है। आत्मविश्वास बनाए रखें।
उपाय: नीले कपड़े पहनें।

मीन (Pisces):
सेहत सुधरेगी। आज आप एनर्जेटिक महसूस करेंगे। पढ़ाई में सफलता मिलेगी। बच्चों से खुशी मिलेगी।
उपाय: तुलसी को जल चढ़ाएं।

 

 

 

 

Exit mobile version