Rashifal, 5 September 2025: कुछ राशि के जातकों को मिलेगा आकस्मिक लाभ…कुछ को रखना होगा धैर्य…जानें आज का शुक्रवार राशिफल
आज शुक्रवार, 5 सितंबर 2025 का दिन जीवन में कई नए अवसर और बदलाव लेकर आ रहा है। चंद्रमा का गोचर तुला राशि में हो रहा है और शुक्र की स्थिति रिश्तों और आर्थिक मामलों पर असर डालेगी। आज कुछ राशियों को आकस्मिक लाभ मिलेगा तो कुछ को धैर्य रखने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं, मेष से मीन तक 12 राशियों का हाल।
मेष राशिफल (Aries Horoscope Today)
आज आपकी कार्यशैली की सराहना होगी। माता-पिता से सहयोग मिलेगा। नौकरी में प्रमोशन के योग हैं। व्यवसाय में आर्थिक योजना बनाएं।
लकी नंबर : 3 | लकी कलर : लाल
वृषभ राशिफल (Taurus Horoscope Today)
पुराने दोस्तों से मुलाकात खुशी देगी। व्यापार में नए संबंध लाभ देंगे। मीडिया और पत्रकारिता से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। दांपत्य जीवन सुखद रहेगा।
लकी नंबर : 6 | लकी कलर : गुलाबी
मिथुन राशिफल (Gemini Horoscope Today)
आज के दिन नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। आज आपको साझेदारी से फायदा भी होगा। भूमि और भवन से जुड़े काम पूरेआज होंगे। हालांकि आज आपको कानूनी मामलों में सतर्क रहना होगा।
लकी नंबर : 5 | लकी कलर : हरा
कर्क राशिफल (Cancer Horoscope Today)
कम समय में कार्य पूरे होंगे जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। व्यवसायिक सफलता मिलेगी। पढ़ाई में मन भटक सकता है। प्रेम संबंधों में खुशी मिलेगी।
लकी नंबर : 2 | लकी कलर : सफेद
सिंह राशिफल (Leo Horoscope Today)
सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा। बहनों से रिश्ते मधुर होंगे। भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे। पेट संबंधी समस्या से सावधान रहें।
लकी नंबर : 1 | लकी कलर : सुनहरा
कन्या राशिफल (Virgo Horoscope Today)
आदतों पर नियंत्रण रखें। रुका हुआ पैसा मिलने के योग हैं। कर्मचारियों से विवाद संभव है। काम के प्रति ईमानदारी सफलता दिलाएगी।
लकी नंबर : 7 | लकी कलर : हरा आसमानी
तुला राशिफल (Libra Horoscope Today)
अचानक कोई खबर चौंका सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है। पड़ोसियों से तालमेल कमजोर रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें।
लकी नंबर : 9 | लकी कलर : नीला
वृश्चिक राशिफल (Scorpio Horoscope Today)
आजीविका में वृद्धि होगी। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। पिता से खास विषय पर चर्चा होगी। परिवार में थोड़ी उदासी रह सकती है।
लकी नंबर : 4 | लकी कलर : बैंगनी
धनु राशिफल (Sagittarius Horoscope Today)
आकस्मिक धन लाभ के योग हैं। धार्मिक यात्रा संभव है। व्यापार में हल्की मंदी रहेगी। मित्रों के साथ नया कारोबार शुरू करने का अवसर मिलेगा।
लकी नंबर : 8 | लकी कलर : पीला
मकर राशिफल (Capricorn Horoscope Today)
स्थान परिवर्तन के योग हैं। काम की अधिकता रहेगी लेकिन आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। धार्मिक आस्था बढ़ेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।
लकी नंबर : 10 | लकी कलर : क्रीम
कुंभ राशिफल (Aquarius Horoscope Today)
आज आप अपने व्यवहार को समय रहते सुधार लें, वरना रिश्तों में खटास भी आज आ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। हालांकि स्वास्थ्य कारणों से यात्रा निरस्त हो सकती है।
आज का लकी नंबर : 11 | लकी कलर : आसमानी नीला है
मीन राशिफल (Pisces Horoscope Today)
संतान की शिक्षा पर ध्यान दें। कारोबार में स्थिरता का अनुभव होगा। धार्मिक आस्था गहरी होगी। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा।
लकी नंबर : 12 | लकी कलर : चांदी
आज का दिन संतुलन, संयम और सकारात्मक सोच अपनाने का है। ग्रहों की अनुकूलता मेहनत करने वालों को विशेष लाभ दिलाएगी।…( प्रकाश कुमार पांडेय )