Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

अपने प्रभु श्री राम के स्वागत में दुल्हन की तरह सजी रामनगरी अयोध्या,राम की भक्ति में लीन अयोध्या की सड़कें

DigitalDesk by DigitalDesk
January 21, 2024
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Ramnagari Ayodhya decorated like a bride Ramlala life consecration ceremony Prime Minister Narendra Modi
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या में राम जन्मभूमि इस समय फूलों से सजी हुई है। भव्य राम मंदिर में प्रभु श्री राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले राम जन्मभूमि का विशेष श्रृंगार किया गया है। देशभर से अयोध्या पहुंचे कई कलाकारों ने नवनिर्मित प्रभु श्री राम के मंदिर को फूलों से सजाया है। जिसमें कई क्विंटल फूलों का उपयोग किया गया है। बता दें सोमवार 22 जनवरी को यहां प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में इस भव्य राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी।

  • सोमवार को होगा रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह
  • प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मौजूदगी में संपन्न होगा कार्यक्रम
  • फूलों से दुल्हन की तरह अयोध्या को सजाया गया
  • 100-100 मीटर दूरी पर बनाई गई तस्वीर
  • प्रभु राम और पवन पुत्र हनुमान की तस्वीर बनाई गई
  • अपने आराध्य प्रभु श्री राम के स्वागत में रास्ते भी भक्तिमय हो गए
  • भक्ति के भवसागर में डूबी नजर आ रही है पूरी अयोध्या
  • त्रेता युग में वैसा ही स्वागत प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर अयोध्या
  • राम की भक्ति में लीन अयोध्या की सड़कें

चौक-चौराहों पर भगवान राम की तस्वीर लगाई गई

प्रभु श्री राम के स्वागत में अयोध्या को फूलों से दुल्हन की सजा दिया गया है। यहां करीब 100-100 मीटर की दूरी पर प्रभु श्री राम के साथ उनके अनन्य भक्त पवन पुत्र श्री हनुमान जी की तस्वीर बनाई गई है। जिन्हें देखकर ऐसा लग रहा है कि मानो जैसे प्रभु श्री राम के स्वागत में रामनगरी के रास्ते भी भक्तिमय हो गए हैं। इस समय अयोध्या पूरी तरह से भक्ति के भवसागर में डूबी हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं जिस तरह से त्रेता युग में रामनगरी अयोध्या के लोगों ने अपने राजा राम का स्वागत किया था। ठीक वैसा ही स्वागत अब अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर देखने को मिल रहा है। रामनगरी अयोध्या की सड़कें ही नहीं चौक-चौराहें और मठ-मंदिरों साथ सभी राम की भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।

Related posts

RASIFAL today

दैनिक राशिफल – 6 जून 2026, शनिवार…आज का दिन आत्मविश्वास और कार्यक्षमता में वृद्धि

June 6, 2026
Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026

चार घंटे रामनगरी में गुजारेंगे पीएम मोदी

बता दें प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दिन ही अयोध्या पहुंचेंगे। वे यहां करीब 4 घंटे का समय रामनगरी में गुजारेंगे। पीएम मोदी सुबह करीब 10.30 बजे विशेष विमान से अयोध्या के इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरेंगे। वे करीब 11 बजे राम मंदिर परिसर में पहुंचेंगे। जहा करीब 3 घंटे का कार्यक्रम होगा। प्राण प्रतिष्ठा में शामिल होने से पहले पीएम मोदी राम मंदिर परिसर में स्थापित जटायु की प्रतिमा का उद्घाटन कर पूजा करेंगे। वहीं प्राण प्रतिष्ठा का आयोलन दोपहर 12.20 से 1 बजे के बीच संपन्न होगा। पीएम के सामने ही शीशा दिखाकर प्रभु श्री राम की आंखों से पट्टी खोली जाएगी। पीएम मोदी रामलला की आंखों में स्वर्ण सलाई के काजल लगाएंगे। इसके बाद प्रभु को शीशा दिखाया जायेगा। इस कार्यक्रम के बाद पीएम नरेन्द्र मोदी, संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत के ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपाल दास आपने विचार साधा करेंगे। इसके बाद दोपहर करीब साढ़े 3 बजे पीएम अयोध्या से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

Post Views: 309
Tags: #life consecration ceremony#ramlala#Ramnagari AyodhyaPrime Minister Narendra Modi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version