Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य मध्य प्रदेश

कभी थे कुख्यात दस्यु सम्राट ,अब चीता मित्र

क्यों उठाई थी रमेश सिंह ने बंदुक

DigitalDesk by DigitalDesk
September 26, 2022
in मध्य प्रदेश
1
Ramesh Singh Sikarwar
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

मध्यप्रदेश ही नहीं देश भर में नामीबिया से लाए गए 8 चीतों की चर्चा हो रही है। ये चीते पीएम नरेन्द्र मोदी ने अपने जन्मदिन पर एमपी के ग्वालियर चंबल अंचल में स्थित कूनो अभयारण्य में छोड़े। भारत में करीब 7 दशक बाद अब चीते चहलकदमी करते दिखाई देंगे। इन चीतों की सुरक्षा के लिए राज्य सरकार ने विशेष प्रबंध किये हैं। वन विभाग की टीम ता तैनात रहेगी ही साथ ही 90 गांवों के करीब 457 लोगों को चीता मित्र बनाया गया है। इनमें सबसे चर्चित नाम है रमेश सिंह सिकरवार का। रमेश सिंह सिकरवार 1970 और 80 के दशक में कुख्यात डकैत रह चुके हैं।

अपने समय में उन्हें दस्यु सम्राट कहा जाता था। लेकिन रमेश सिंह अब चीता मित्र बन गए हैं। बता दें  श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्क में नामीबिया से चीतों को लाकर बसाया जा रहा है। ऐसे में पार्क के आसपास के गांवों में रहने वाले लोग चीतों से डरकर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं,  इसके लिए सरकार ने खास इंतजाम किये हैं। यहां चीता मित्र बनाए हैं। 90 गांवों के करीब 457 लोगों को चीता मित्र बनाया है। इन्हीं में एक नाम है रमेश सिकरवार का है। रमेश पहले डकैत थे। उन पर करीब 70 हत्याओं का आरोप था। साल 1984 में दस्यु रमेश सिंह सिकरवार ने अपने गिरोह के साथ पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया था। इसके बाद वे दस साल जेल में भी रहे। सजा पूरी करने के बाद रमेश सिकरवार को जेल से रिहा किया गया था।

Related posts

Queens on the Wheels

मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव दिखाई ‘क्वींस ऑन द व्हील्स’ को ह​रीझंड़ी…25 महिला बाइकर्स और 1400 किमी की ऐतिहासिक यात्रा

March 7, 2026
mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026

क्यों उठाई थी रमेश सिंह ने बंदुक 
रमेश सिंह सिकरवार का परिवार भी आम लोगों की तरह था। श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक के ग्राम लहरोनी में खेती किसानी करते थे। खेती से जो आमदनी होती थी रमेश सिंह उसी से परिवार का पालन पोषण करते थे लेकिन 1976 में परिवार में जमीनी विवाद को लेकर रमेश सिंह ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी थी। इसके बाद वे बागी हो गए। रमेश सिंह ने अपना एक गिरोह बनाकर कूनो के जंगलों को बसेरा बना लिया। रमेश सिंह सिकरवार और उनके गिरोह ने कई वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने रमेश सिंह सिकरवार को पकड़ने के कई बार प्रयास किए लेकिन कूनो के जंगल की चप्पे चप्पे की जानकारी रमेश और उसके गिरोह को थी ऐसे में वो हर बार पुलिस को चकमा देने में कामयाब होजाते थे। इसी के चलते पुलिस के हाथ नहीं लगे। दस्यु रमेश सिंह सिकरवार ने कई वर्ष कूनो के जंगल में गुजारे। वे जंगल के चप्पे चप्पे से बाकिफ हैं।

मुखबिरी पर की थी 27 लोगों की हत्या
साल 1983 के आते आते रमेश सिकरवार दस्यु सम्राट बन चुका था। इस बीच उसके खास सहयोगी रहे हल्के धानुक को खाड़ी गांव में गांव के ही कुछ लोगों ने मुखबिरी कर मरवा दिया। जिससे खफा होकर दस्यु रमेश सिंह सिकरवार ने खाड़ी के ग्रामीणों से बदला लिया।  साथी की मौत का बदला बदला पूरा करने के लिए उन्होंने गांव  पहुंचकर 27 लोगों की एक साथ हत्या। इसके बाद साल 1984 में दस्यु रमेश सिंह सिकरवार ने गिरोह के साथ पुलिस के सामने  सरेंडर कर दिया था।  सरेंडर की शर्त के अनुसर उसे दस साल सजा हुई। दस साल की सजा काटने के बाद रमेश सिकरवार जेल से रिहा हुआ था।

शिकारियों में अब भी है रमेश सिकरवार का खौफ
चीता मित्र बने रमेश सिंह का कहना है कि उसने दस्यु रहते हुए कई शिकारियों को सजा दी थी। वे वन्यजीवों से प्रेम करते हैं। इसलिए वे जब जंगल में रहते थे, तो किसी भी शिकारी को शिकार नहीं करने देते थे। मना करने के बाद भी कोई ऐसा करता हुआ शिकारी उन्हें मिला जाता था तो उसे वे कड़ी से कड़ी सजा देते थे। इतना ही नहीं वे किसी भी व्यक्ति को जंगल में घुसकर अवैध रूप से पेड़ की काटाई नहीं करने देते थे। उनका मानना था कि जिस जंगल में उनकी रक्षा की तो उनका भी फर्ज जंगल की रक्षा करना है।

अब चीता मित्र के रुप में जंगल में उतरेंगे
रमेश सिंह सिकरवार का कहना है उन्होंने दस्यु रहते कई साल जंगलों में बिताए। जब वे दस्यु बने तो जंगल में उतर गए थे। जंगल ने उन्हें पनाह दी। अब वन विभाग ने उन्हें एक बार फिर जंगल में उतर कर वन्य प्राणियों की रक्षा करने का दायित्व सौंपा है। कभी दुस्यु रहे रमेश सिकरवार ने चीता मित्र बनने के बाद शिकारियों को जंगल में शिकार ना करने की चेतावनी दी है। इसका संदेश भी उन्होंने सभी को पहुंचा दिया है।। रमेश सिंह का कहना 70 साल पहले जो चीते देश में विलुप्त हो गए थे। आज उन्हीं चीतों को फिर से कूनो के जंगल में बसाने की कोशिश की जा रही है। चीते फिर से लौटे हैं से उनके क्षेत्र के लिए बड़े गौरव के क्षण हैं।

Post Views: 470
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version