राम रहीम को हरियाणा सरकार ने विधानसभा चुनाव से पहले दी फरलो…जानें अब तक कितनी बार ले चुका है फरलो और पैरोल

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम एक बार फिर फरलो पर जेल से बाहर आ गया है। पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट से उसे एक बार फिर फरलो मिल गई। राम रहीम को इस बार 21 दिन की फरलो मिली है। जिसके बाद वह आज मंगलवार 13 अगस्त को सुनारिया जेल से बाहर आ गया। बता दें हरियाणा की सुनारिया जेल से आज मंगलवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे पुलिस सुरक्षा में राम रहीम को रिहा किया गया। हालांकि फरलो की अवधि में उसे उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में स्थित बरनावा आश्रम में रहना होगा। बता दें दुष्कर्म के दोषी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह की ओर से जून 2024 में फरलो की मांग की गई थी। उसने 21 दिन की फरलो के लिए पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी, जो मंजूर हो गई।

साध्वियों के यौन शोषण और कत्ल के मामले में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले 21 दिन की फरलो मिली है। सरकार ने उसे 21 दिन के लिए जेल से बाहर कर दिया है। मंगलवार की सुबह राम रहीम रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आने के बाद उत्तर प्रदेश के बागपत स्थित बरनावा आश्रम पहुंचा जहां वो अगले 21 दिन रहेगा।

कई बार मिल चुकी है राम रहीम को फरलो और पैरोल

गुरमीत राम रहीम 21 दिन की फरलो हरियाणा सरकार से मंजूर हो गई है। यह राम रहीम की अब तक की 10वीं फरलो है। हालांकि पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट ने हरियाणा राज्य सरकार को राम रहीम की फरलो पर कहा था कि राज्य सरकार इस पर बहुत सोच समझकर के बाद ही कोई निर्णय ले। बता दें गुरमीत राम रहीम को 24 अक्‍टूबर 2020 को पहली पैरोल मिली थी। उसके बाद राम रहीम ने अपनी मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल की याचना की थी, जो मान ली गई। इसके बाद राम रहीम को दूसरी पैरोल भी उसकी मां से मिलने के लिए दी गई थी। बता दें दूसरी बार पैरोल 21 मई 2021 को राम रहीम को मिली थी। हालांकि यह पैरोल भी बस एक ही दिन की थी। राम रहीम ने अपनी मां से मिलने के लिए यह पैरोल ली थी।
वहीं तीसरी बार 7 फरवरी 2022 को उसे पैरोल पर छोड़ा गया। यह पैराल 21 दिन की थी। जबकि चौथी बार फिर राम रहीम को पैरोल मिली। चौथी पैराल जून 2022 में मिली थी। चौथी पैरोल एक महीने के लिए थी। इसके बाद अक्टूबर 2022 को उसे पांचवीं बार पैरोल बाहर आने का मौका मिला। यह पैरोल 40 दिन की थी। राम रहीम पूरे 40 दिन बाहर घूमता रहा। जबकि छठी बार पैरोल जनवरी 2023 में 21 दिन की मंजूर की गई।
राम रहीम को फिर एक बार पैरोल मिली। यह 20 जुलाई को मंजूर की गई जो 30 दिनों के लिए दी गई थी। आठवीं बार राम रहीम को फिर से फरलो दी गई। नवंबर 2023 में मिली पैराल 29 दिनों के लिए दी गई। इसके बाद फिर राम रहीम को पैरोल दी गई। नौवीं बार पैरोल 19 जनवरी को दी गई। यह दो महीने यानी 60 दिनों के लिए थी। अब एक बार फिर राम रहीम 21 दिन के लिए फरलो पर जेल से बाहर आया है।

Exit mobile version