Sunday, March 8, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य उत्तर प्रदेश

भव्य आकार ले रहा रामजन्म स्थान: सज रही अयोध्या, इस तरह होगी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

DigitalDesk by DigitalDesk
December 22, 2023
in उत्तर प्रदेश, धर्म, मुख्य समाचार, लखनऊ, स्पेशल
0
Ram Mandir Ayodhya Shri Ram Pran Pratishtha Ceremony
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

अयोध्या में भव्य आकार ले रहे रामजन्म स्थान मंदिर धीरे धीरे अंतरराष्ट्रीय स्वरूप लेता जा रहा है। दुनियां भर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा दिवस की बेसब्री के साथ प्रतीक्षा की जा रही है। मंदिर के निर्माण के लिए जहां 155 देशों से जल आया है वहीं अमेरिका से एक श्रृद्धालु ने दान भेजा है तो थाईलैंड से जल के साथ वहां की पवित्र मिट्टी लाई गई। अब 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन होने जा रहा है। रामलला जिस सिंहासन पर विराजमान होंगे वह भी अब सिंहासन अयोध्या पहुंच गया है।

  • 22 जनवरी को होगा भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह
  • पीएम मोदी होंगे विशेष अतिथि
  • विशेष सिंहासन पर विराजमान होंगे रामलला
  • अयोध्या को दिया जा रहा भव्य स्वरुप
  • 48 दिन तक चलेगा मंडल पूजन और मंडलाभिषेक आयोजन
  • 7 मार्च महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा मंडलाभिषेक
  • अयोध्या में होगा श्रद्धालुओं को त्रेता युग की संस्कृति का आभास

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आयोजन की लगभग सभी तैयारी हो चुकी हैं। इस समारोह की तैयारी तीन स्तरीय चल रही है। एक ओर मंदिर के स्वरूप की पूर्णता, दूसरी ओर अयोध्या को भारतीय संस्कृति के अनुरूप एक सोलर सिटी का स्वरूप देने का प्रयास और तीसरा प्राण प्रतिष्ठा समारोह का भारत के साथ दुनिया भर में श्रृद्धालुओं के लिए लाइव प्रसारण करने का प्रबंध किया गया है। इन तीनों दिशाओं का काम लगभग पूर्णता की ओर है। अगले माह 17 से 22 जनवरी तक संपन्न होने वाला पांच दिवसीय भव्य प्राण प्रतिष्ठा समारोह के साथ 48 दिनों का मंडल पूजन और मंडलाभिषेक आयोजन भी होगा। यह आयोजन 7 मार्च महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा। केवल भव्य जन्मस्थान मंदिर का ही निर्माण नहीं हो रहा है अपितु पूरी अयोध्या नगरी का स्वरूप निखर रहा है। अयोध्या नगर को उसके प्राचीन स्वरूप और वैभव के साथ एक सोलर सिटी के रूप में भी विकसित किया जा रहा है।

Related posts

CM Yogi Adityanath in mathura

अयोध्या की तरह ब्रजधाम का विकास…श्री कृष्ण के दर्शन कर सीएम योगी ने की ये बड़ी घोषणा

March 8, 2026
New picture of empowerment on Women Day

छत्तीसगढ़ में महतारी गौरव वर्ष: सशक्त हो रही छत्तीसगढ़ की मातृशक्ति…

March 8, 2026

सौर ऊर्जा से ही प्रकाशित  होगी अयोध्या

भगवान राम ने सूर्यवंश में अवतार लिया था। भगवान सूर्यदेव अपनी ऊर्जा से पूरे संसार को जीवन देते हैं। इसी कल्पना को आकार देने के लिए पूरा नगर सौर ऊर्जा से ही प्रकाशित होगा। इसके लिए पूरे अयोध्या में स्तंभ लगाए जा रहे हैं। इन स्तंभों को दो नाम दिए गए हैं। एक सूर्य स्तंभ और दूसरा श्रीराम स्तंभ। इन स्तंभों पर प्राचीन भारतीय संस्कृति के चित्र और अभिलेख पंक्तियाँ होंगी। इन स्तंभों के माध्यम से पूरे नगर को ऐसा सांस्कृतिक स्वरूप देने का भी प्रयास किया जा रहा जिससे इस नगर में आने वाले श्रद्धालुओं को त्रेता युग की संस्कृति का आभास हो सके। मंदिर के हर स्तंभ का अपना उपनाम भी होगा। नगर के चौराहों और मार्गों के नाम भी इन स्तंभों के नाम और उपनाम के आधार पर होगें जैसे सूर्य स्तंभ, श्रीराम स्तंभ, धर्मपथ, भक्तिपथ और रामपथ आदि। रामनगरी अयोध्या में इस प्रकार 40 सूर्य स्तंभ और 25 श्रीराम स्तंभ लगाए जा रहे हैं। उम्मीद की जा रही है कि 22 जनवरी तक इन स्तंभों का कार्य पूरा हो जाएगा। यह कार्य अयोध्या विकास प्राधिकरण की ओर से किया जा रहा है। गरिमा के अनुरुप नगर की सज्जा के साथ इस प्राण प्रतिष्ठा समारोह में आने वाले श्रृद्धालुओं की सुविधा के प्रबंध भी किये जा रहे हैं। नगर के खाली पड़े स्थानों और मैदानों में तंबू लगाए जा रहे हैं।

PM मोदी करेंगे अयोध्या के नए एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण

पीएम नरेंद्र मोदी 30 दिसंबर को अयोध्या में मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वे अयोध्या रेलवे स्टेशन का नया भवन भी जनता को समर्पित करेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा 30 दिसंबर और 22 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या को हजारों करोड़ों की परियोजनाओं की सौगात देंगे। 30 दिसंबर को पीएम मोदी अयोध्या से मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हवाईअड्डे का लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही एयरपोर्ट की तर्ज पर बने अयोध्या रेलवे स्टेशन के नए भवन का भी जनता को समर्पित करेंगे। पीएम मोदी राम पथ, श्री राम जन्मभूमि पथ, धर्मपथ और भक्ति पथ के रूप में भी अयोध्या के लोगों को सौगात देंगे। सीएम ने कहा कि 22 जनवरी को विशेष दिन है। इस ऐतिहासिक दिन विशिष्ट मेहमान आएंगे।

Post Views: 379
Tags: Mandal PujanMandala Abhishek EventRam Mandir AyodhyaShri Ram Pran Pratishtha Ceremony
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

T20 World Cup Final: भारत-न्यूजीलैंड भिड़ंत, विजेता पर होगी करोड़ों की बारिश

मनोरंजन
West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version