भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी…भगवान भास्कर ने किया रामलला का तिलक… लाखों लोगों ने लाइव किये दर्शन…

भए प्रगट कृपाला दीनदयाला, कौशल्या हितकारी…भगवान भास्कर ने किया रामलला का तिलक… लाखों लोगों ने लाइव किये दर्शन..

रामनगरी अयोध्या में आज राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। राम नवमी के मौके पर ठीक बारह बजे रामलला का सूर्य तिलक किया गया । भगवान सूर्यदेव ने अपनी किरणों से रामलला का तिलक किया। रामलला के मस्तक का किरणों चार मिनट तक अभिषेक करतीं रहीं।

अयोध्या में जन्मोत्सव की धूम

12 बजते ही शुरु हुई स्तुति 

पुजारी ने मंदिर के कपाट खोले 

घंटा घड़ियाल बजने के साथ किये दर्शन

यह दृश्य पूरी दुनिया देखा। इस दृश्य की साक्षी पूरी दुनिया बनी। बता दें सूर्य तिलक को सही तरीके से संपन्न कराने के लिए इसरो के साथ ही देश के कई आईआईटी संस्थानों के वैज्ञानिक पिछले कई दिनों से इसका पूर्वाभ्यास करते रहे थे। एक दिन पहले शनिवार को भी अंतिम बार इसका सफल ट्रायल किया गया था।

पहना रामलला ने सोने का मुकुट और पीतांबर वस्त्र 

राम जन्मोत्सव पर अयोध्या में खास आयोजन किये जा रहे हैं। रामलला को रत्न जड़ित पीले वस्त्र पहनाए गए। सोने का मुकुट रामलला ने धारण किया और भक्तों को दर्शन दिए। रामनवमी पर दोपहर ठीक 12 बजते ही रामजन्म के साथ ही सूर्य की किरणों ने करीब चार मिनट तक रामलला का ‘सूर्य तिलक’ किया। अध्यात्म और विज्ञान के इस अद्भुत संगम को दुनिया भर में हर कोई अपनी आंखों में बसाने को लालायित दिखाई दिया।

इससे पहले रविवार की सुबह करीब 3:30 बजे से मंदिर के कपाट खोले गए। रामलला का श्रृंगार किया गया। राग-भोग और आरती के ससाथ दर्शन का क्रम दिन भर चलता रहा। बालकों के साथ ही श्री राम के भक्त सहित उत्सव मूर्ति की मनमोहक छवि का दर्शनकर मंत्रमुग्ध होते रहे। प्रकाश कुमार पाण्डेय

Exit mobile version