Sunday, July 26, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

रक्षा बंधन 2025: 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, इस मुहूर्त पर आज राखी बांधने से मिलेगा दोगुना फल

DigitalDesk by DigitalDesk
August 9, 2025
in Uncategorized
0
रक्षा बंधन 2025: 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, इस मुहूर्त पर आज राखी बांधने से मिलेगा दोगुना फल
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

रक्षा बंधन 2025: 95 साल बाद बन रहा दुर्लभ महासंयोग, इस मुहूर्त पर आज राखी बांधने से मिलेगा दोगुना फल

आज 9 अगस्त 2025 को रक्षा बंधन का त्यौहार है।

Related posts

Impact of Retrograde Saturn The fortunes of these three zodiac signs could change

influence of retrograde Saturn:वक्री शनि का असर: इन तीन राशियों की बदल सकती है किस्मत, करियर से लेकर कारोबार तक मिल सकते हैं बड़े अवसर

July 26, 2026
Baba Mahakal

सावन पर इस बार भी उमड़ेगा बाबा महाकाल के दर पर आस्था का सैलाब…उज्जैन रेलवे ने बढ़ाई ये व्यवस्थाएं

July 26, 2026

सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र और बालव करण का दुर्लभ संयोग

1930 के बाद पहली बार एक जैसा मुहूर्त और नक्षत्र

रक्षा बंधन 2025 का पर्व एक विशेष खगोलीय संयोग लेकर आया है, जो पूरे 95 साल बाद दोबारा बन रहा है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार सावन पूर्णिमा पर न केवल शुभ योगों की बहुलता रहेगी, बल्कि राखी बांधने का समय भी पूरी तरह से भद्रा दोष से मुक्त रहेगा। ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि इन दुर्लभ योगों में राखी बांधने से बहनों को पुण्य और भाइयों को दीर्घायु, समृद्धि और सफलता का आशीर्वाद मिलेगा।

क्यों है रक्षा बंधन 2025 विशेष?

इस वर्ष 2025 में सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, श्रवण नक्षत्र, बालव और बव करण जैसे शुभ योग बन रहे हैं। इससे पहले ऐसा ही संयोग साल 1930 में बना था। इस खगोलीय समानता को ज्योतिष शास्त्र में “महासंयोग” कहा गया है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर विशेष रूप से शुभ होता है।

रक्षा बंधन 2025 तिथि व मुहूर्त

पूर्णिमा तिथि प्रारंभ: 08 अगस्त 2025, दोपहर 02:12 बजे

पूर्णिमा तिथि समाप्त: 09 अगस्त 2025, दोपहर 01:24 बजे

भद्रा काल इस बार 8 अगस्त की दोपहर 02:12 बजे से अगले दिन09 अगस्त रात 01:52 बजे तक

राखी बांधने का शुभ समय:

09 अगस्त सुबह 05:21 बजे से दोपहर 01:24 बजे तक

पूजन का श्रेष्ठ समय: सुबह 07:00 बजे से 11:00 बजे तक

शुभ योग और नक्षत्रों का प्रभाव

सौभाग्य योग: 09 अगस्त से 10 अगस्त रात 02:15 बजे तक

सर्वार्थ सिद्धि योग: aaj09 अगस्त सुबह 05:47 से दोपहर 02:23 तक

श्रवण नक्षत्र: 09 अगस्त दोपहर 02:23 बजे तक

करण: बव और बालव

इन शुभ योगों में लक्ष्मी-नारायण की पूजा और राखी बांधने से संपत्ति, सुख, वैभव और रोगों से मुक्ति का आशीर्वाद मिलता है।

राखी का महत्व और परंपरा

रक्षा बंधन 2025 भाई-बहन के अटूट रिश्ते का पर्व माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र की कामना भी करती हैं। तो वहीं राखी बंधवाने के बाद भाई अपनी बहन को जीवनभर रक्षा का वचन देते हैं। इस दिन गंगा स्नान, लक्ष्मी नारायण पूजन और दान का भी विशेष महत्व होता है। शुभ योगों में पूजन करने से घर में शांति, समृद्धि और निरोगता का वास होता है।

इतिहास दोहराता है खुद को: 1930 का पंचांग

ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 09 अगस्त 1930 को भी पूर्णिमा तिथि दोपहर 02:07 से शाम 04:27 बजे तक रही थी। उस दिन भी सौभाग्य योग, श्रवण नक्षत्र, बव और बालव करण के साथ राखी का पर्व मनाया गया था। यह संयोग 2025 में ठीक 95 साल बाद दोहराया जा रहा है।

क्या करें इस दिन

सूर्योदय से पहले स्नान करें और लक्ष्मी नारायण जी की पूजा करें

भाई को राखी बांधते समय तिलक, अक्षत और मिठाई का प्रयोग करें

भद्रा काल में राखी न बांधें

जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और दान करें

बहनें अपनी रक्षा-सूत्र में मौली के साथ चंदन या केसर अवश्य लगाएं

रक्षा बंधन 2025 केवल एक पर्व नहीं, बल्कि शुभ संयोगों का अद्भुत मेल है। ऐसा संयोग जीवन में शायद ही दोबारा आए। इसलिए इस दिन को श्रद्धा, विश्वास और शुभ कर्मों के साथ मनाना अत्यंत लाभकारी होगा।

 

Post Views: 206
Tags: # Raksha Bandhan 2025#auspicious moment#give double benefits#Rakhi today
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

Drone Technology: चीन में हर काम कर रहे हैं ड्रोन! देखकर रह जाएंगे हैरान

मुख्य समाचार
क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

क्यों लगातार फेल हो रही टीम इंडिया? मोहम्मद कैफ ने टीम मैनेजमेंट के फैसलों पर उठाए बड़े सवाल

मुख्य समाचार
T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार  हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

T20 मुकाबले में भारतीय टीम की शर्मनाक हार हर्षित राणा को क्यों दिया जा रहा मौका!

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version