Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home राजनीति

अल्पकालिक चर्चा का फार्मूला दिया जिसे विपक्ष के नकार दिया,आखिर क्या वजह है कि नियम 267 पर इतनी नोकझोंक हो रही है!

नियमों की दुहाई के बीच सोमवार तक के लिए राज्यसभा स्थगित

DigitalDesk by DigitalDesk
October 18, 2023
in दिल्ली, राजनीति
0
अल्पकालिक चर्चा का फार्मूला दिया जिसे विपक्ष के नकार दिया,आखिर क्या वजह है कि नियम 267 पर इतनी नोकझोंक हो रही है!
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राज्यसभा के सभापति नियमों का हवाला दे रहे। विपक्ष के नेता भी संसदीय नियम की दुहाई दे रहे। मगर, बात बन नहीं रही। मणिपुर पर चर्चा नियम 267 के तहत कराने पर सभापति जगदीप धनखड राजी नहीं। उन्होंने 176 के तहत अल्पकालिक चर्चा का फार्मूला विपक्ष को दिया जिसे विपक्ष के नकार दिया। मामला अब इतना भर नहीं है। शुक्रवार को तो उच्चसदन में ऐसा नजारा पेश हो गया जो संसदीय मर्यादा के विपरीत है। सभापति और तृणमूल संसदीय दल के नेता डेरेक-ओ-ब्रायन के बीच वन टू वन ठन गई। सभापति की ओर से समझाइश के रूप में लंबे लंबे टीका टिप्पणियों से आहत डेरेक भी आज फट पड़े।

अच्छा मैसेज नहीं जा रहा

हुआ यूं कि सभापति सदस्यों को संबोधित करते हुए बता रहे थे कि बार बार संसद में व्यवधान होने से लोगों के बीच अच्छा मैसेज नहीं जा रहा। सदन के सम्मान ठेस पहुंचती है। उन्होंने कहा कि उन्हें हर जगह से ये सदन में बढते व्यवधानों के प्रति इनपुट्स मिल रहे हैं जो उत्साहजनक नहीं हैं। इस पर डेरेक ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें पता है कि सभापति को कहां से इनपुट्स मिल रहे हैं। इसे सभापति ने कटाक्ष के रूप में लिया। उसके बाद दोनों के बीच तनातनी शुरू हो गई।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गुस्से में कडी आपत्ति दर्ज की

सभापति ने तृणमूल संसदीय दल के नेता पर आरोप लगाया कि वे हमेशा नाटकीयता में बने रहने की आदत बना रहे हैं, जो ठीक नहीं। इस पर डेरेक ने मेज को ठोकते हुए गुस्से में कडी आपत्ति दर्ज की। उन्होंने कहा कि वे नियमों के हवाले से अपनी बात कर रहे हैं। कोई नाटक नहीं कर रहे। डेरेक ने कहा कि मैं ऐसे शब्दों के प्रति अपना विरोध दर्ज कराता हूं। इसके बाद मामला बिगड़ गया। सभापति ने डेरेक से कहा कि वे अपनी सीट पर बैठें और आसंदी से जो कहा जा रहा है उसे सुनें। मगर,डेरेक ने बोलना बंद नहीं किया। सभापति ने तल्ख लहजे में कहा कि मिस्टर डेरेक ओ ब्रायन नाटक करना आपकी आदत बन गई है। आप हर बार उठते हैं। आपको लगता है कि यह आपका विशेषाधिकार है। न्यूनतम चीज जो आप सदन के प्रति सम्मान के रूप में कर सकते हैँ वह है आसंदी का सम्मान, उसे आप करें। सभापति ने कहा, मुझे आज नियम 267 के तहत मणिपुर की मौजूदा स्थिति पर चिंता व्यक्त करने के संबंध में 47 नोटिस प्राप्त हुए हैं। यह ऐसी स्थिति है जिसका सामना मैंने पूरे सप्ताह के दौरान किया है।

पक्षपातपूर्ण हितों से ऊपर उठें

उन्होंने जोर देकर कहा, मैं सदन के सदस्यों से अपील करूंगा कि वे पक्षपातपूर्ण हितों से ऊपर उठें और इस मसले पर अल्पकालिक चर्चा शुरू करें।सभापति नियम 267 के बहुत कम नोटिस स्वीकार किए जाने की मिसाल की ओर इशारा कर रहे थे। डेरेक और सभापति के बीच हुई तीखी बहस के बीच जब डेरेक गुस्से से तमतमाये अपनी बात रख ही रहे थे कि सभापति ने सदन की कार्यवाही सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी। उल्लेखनीय है कि मणिपुर मसले पर समूचा विपक्ष नियम 267 के तहत चर्चा के लिए दबाव बना रहा है। जिसे सभापति ने खारिज कर दिया है।

प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 258
Tags: Parliament
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version