Friday, September 25, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

राज्यसभा चुनाव 2024:ADR की रिपोर्ट में हुआ खुलासा, 36 प्रतिशत इन प्रत्याशियों पर दर्ज हैं आपराधिक मामले, क्या ये दाग अच्छे हैं!

DigitalDesk by DigitalDesk
February 27, 2024
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Rajya Sabha Elections 2024 ADR Report Criminal cases registered against 36 percent candidates
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राज्यसभा की 56 सीटों में से 15 सीटों के लिए आज मंगलवार 27 फरवरी को मतदान की प्रक्रिया जारी है। 56 में से 41 सीटों पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध चुन लिये गये हैं। इस चुनाव से पहले ही एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट में बड़ा खुलासा हुआ है। दरअसल जो रिपोर्ट सामने आई है वो कम चौकाने वाली नहीं है। इन 15 राज्यों के राज्यसभा उम्मीदवारों के बारे में मिली एडीआर की यह रिपोर्ट में चौंकाने वाले आंकड़े उजागर हुए हैं।

  • 15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव
  • एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट
  • 36 प्रतिशत प्रत्याशियों के खिलाफ दर्ज हैं आपराधिक मामले
  • 17 प्रतिशत प्रत्याशियों पर गंभीर किस्म के आपराधिक आरोप
  • एक उम्मीदवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार राज्यसभा के चुनाव मैदान में उतरे 36 फीसदी प्रत्याशी ऐसे हैं जिनके खिलाफ पुलिस थानों में आपराधिक मामले दर्ज हैं। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो रहे हैं। देश की सबसे बड़ी पंचायत यानी संसद में लाखों करोड़ों लोगों के प्रतिनिधि बनकर पहुंचने वाले यह सांसद भी बेदाग नहीं हैं। इन पर भी आपराधिक मामले दर्ज होते हैं। एडीआर की इस नई रिपोर्ट में बड़ी बात यह सामने आई है कि राज्यसभा के लिए चुने जाने की उम्मीद में उम्मीदवार बने करीब 36 फीसदी प्रत्याशियों के खिलाफ थानों में आपराधिक मामले दर्ज किये गये हैं।

Related posts

Tata Aeris: ₹5.29 लाख में Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स के साथ Dzire-Aura को देगी टक्कर

Tata Aeris: ₹5.29 लाख में Tata Aeris की धमाकेदार एंट्री, 6 एयरबैग और प्रीमियम फीचर्स के साथ Dzire-Aura को देगी टक्कर

September 25, 2026
Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं, 27 सितंबर को मिलेगा ग्राहकों को काम निपटाने का मौका

Bank Strike: बैंक हड़ताल से पहले रविवार को खुलेंगी बैंक शाखाएं, 27 सितंबर को मिलेगा ग्राहकों को काम निपटाने का मौका

September 25, 2026

15 राज्यों की 56 सीटों पर चुनाव

  • उत्तर प्रदेश से राज्यसभा की 10 सीट
  • महाराष्ट्र और बिहार से 6-6 सीट
  • पश्चिम बंगाल और मध्य प्रदेश से 5-5 सीट हैं
  • गुजरात और कर्नाटक से 4-4 सीट हैं
  • आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में तीन तीन सीट
  • राजस्थान और ओडिशा से तीन-तीन सीट
  • 1-1 सीट उत्तराखंड, छत्तीसगढ़
  • एक एक सीट हरियाणा और हिमाचल प्रदेश से है

एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर की ओर से 15 राज्यों के इन 58 उम्मीदवारों की ओर से पेश किये गये शपथ पत्र का विश्लेषण किया गया। इसके बाद यह बात सामने आई है कि राज्यसभा के जिन उम्मीदवारों के शपथ पत्र का विश्लेषण किया है इनकी औसत संपत्ति करीब 127 करोड़ रुपये से अधिक है।  एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की रिपोर्ट पर भरोसा करें तो कुल 56 सीटों पर 59 प्रत्याशी चुनावी मैदान में डटे हैं। हालांकि इसमें कर्नाटक से राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार जी सी चन्द्रशेखर के शपथ पत्र का विश्लेषण नहीं किया जा सका। दरअसल स्कैन किए गए दस्तावेज का अध्ययन नहीं जा सका है। इसके चलते विश्लेषण में केवल 58 प्रत्याशी ही गिने गए हैं।

एक उम्मीदवार के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज

रिपोर्ट के अनुसार जिन 36 प्रतिशत प्रत्याशियों की ओर से अपने खिलाफ आपराधिक मामलों की जानकारी दी गई है। उनमें से 17 प्रतिशत लोगों पर गंभीर किस्म के आपराधिक आरोप हैं। इतना ही नहीं एक उम्मीदवार के खिलाफ तो हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स की ओर से किये गये विश्लेषण के अनुसार बीजेपी के 30 प्रत्याशियों में से 8 यानी 27 प्रतिशत, कांग्रेस की ओर से 9 उम्मीदवारों में से 6 यानी 67 प्रतिशत, पश्चिम बंगाल की सत्तारुढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस के 4 उम्मीदवारों में से 1 यानी 25 प्रतिशत, वहीं तीन में से दो यानी 67 प्रतिशत सपा उम्मीदवारों में से 1यानी 33 प्रतिशत है। इसी तरह आंध्र प्रदेश में सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस के 3 उम्मीदवारों में से 1 यानी 33 प्रतिशत और राष्ट्रीय जनता दल के 2 उम्मीदवारों में से 1 यानी 50 प्रतिशत उम्मीदवारों के खिलाफ विभिन्न थानों में आपराधिक केस दर्ज किये गये हैं।

Tags: #ADR Report#Criminal cases registered against 36 percent candidates#Rajya Sabha Elections 2024
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

अजीत अगरकर के बाद कौन बनेगा टीम इंडिया का नया चीफ सेलेक्टर?

मनोरंजन
हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

हलफनामे में 3.82 करोड़ की संपत्ति, रोल्स रॉयस की कीमत 13 करोड़, मैथिली ठाकुर पर क्यों उठे सवाल?

स्पेशल
30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

30 गेंदों में शतक, फिर ध्यान की मुद्रा में बैठे अभिषेक शर्मा; पिता ने बताया सफलता का राज

मुख्य समाचार

RSS feed: Unknown Feed Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version