Rajouri Attack on Hindus: कश्मीर के राजौरी में जिहादियों ने की अंधाधुंध फायरिंग, चार हिंदुओं को मारा, 6 घायल

आधार कार्ड देखकर बनाया निशाना

प्रतीकात्मक तस्वीर

Rajouri Attack on Hindus: कश्मीर के राजौरी के अपर डांगरी इलाके में रविवार शाम करीब 7 बजे दो हथियारबंद जिहादियों ने अंधाधुंध फायरिंग की। इसमें चार लोगों की मौत हो गई और 6 अन्य घायल हो गए। दोनों आतंकियों ने राजौरी से 8 किलोमीटर दूर अपर डांगरी इलाके में मंदिर के पास 3 हिंदुओं के घरों को निशाना बनाया।

जिहादियों ने कथित तौर पर पहले आधार कार्ड देखा और फिर तीन घरों को निशाना बनाया। इस हमले में मारे गए लोगों की पहचान प्रीतम शर्मा, उनके पुत्र आशीष कुमार, दीपक कुमार और शीतल कुमार के रूप में हुई है।

2 घायल जम्मू भेजे गए

इस जिहादी हमले में घायल 6 लोगों में से 2 को जम्मू एयर लिफ्ट किया गया है। हमले के विरोध में राजौरी में कई राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने सोमवार को बंद का आह्वान किया है। वहीं आतंकियों की धरपकड़ के लिए सुरक्षा बलों ने रविवार शाम से ही इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन चलाया हुआ है।

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर यहां से आतंकवाद के खात्मे का संकल्प लिया है। वहीं कांग्रेस ने कहा कि घटना ‘बहुत गंभीर’ है और यह हालात बेहतर होने के सरकार के दावों की पोल खोलती है। कांग्रेसी प्रवक्ता ने कहा, “राजौरी में आतंकवादी हमले की कांग्रेस कड़ी निंदा करती । घटना बहुत गंभीर और आश्चर्यजनक है। ये सरकार के दावों की पोल खोलती है।”

Exit mobile version