Monday, June 2, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home स्पेशल

अजब प्रेम की गजब कहानी !- महिला टीचर ने शादी से पहले कराया जेंडर चेंज!

DigitalDesk by DigitalDesk
November 9, 2022
in स्पेशल
0
अजब प्रेम की गजब कहानी !- महिला टीचर ने शादी से पहले कराया जेंडर चेंज!

Rajasthan teacher student marraige Bharatpur, physical teacher Meera Kuntal, gender change, Aarav Kuntal, Surgery completed in three years

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में भरतपुर के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव कुंतल यानी लड़का बन गया और आरव कुंतल ने अपनी छात्रा कल्पना से शादी कर ली है। दरअसल दोनों की मुलाकात स्कूल में ही हुई थी। मुलाकात के बाद दोस्ती का सिलसिला शुरू हुआ और जल्द ही दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार परवान चढ़ा तो दोनों ने रिश्ते को नाम देने का फैसला किया लेकिन इसमें सबसे बड़ी बाधा जेंडर की थी।

तीन साल में पूरी हुई सर्जरी

दरअसल महिला फिजिकल टीचर मीरा को अपनी छात्रा से प्यार हो गया था। अपने प्यार कल्पना को पाने के लिए उन्होंने जेंडर चेंज करवा लिया। जेंडर चेंज करवाने की पूरी सर्जरी साल 2019 से शुरू हुई थी। जो 2021 में पूरी हुई। वहीं जेंडर चेंज कराने के बाद मीरा का नाम बदलकर आरव हो गया है। इन तीन वर्षों के दौरान कल्पना ने अपने प्यार का पूरा ख्याल रखा। दोनों ने परिवार की मंजूरी से 4 नवंबर को शादी रचा ली। महिला टीचर के प्यार में पागल कल्पना का कहना है कि अगर आरव जेंडर चेंज नहीं करवाते तो भी वह उनके साथ शादी के लिए तैयार हो जाती।

Related posts

Operation Sindoor पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने साधा BJP पर निशाना!

Operation Sindoor पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने साधा BJP पर निशाना!

June 2, 2025
सोने Gold की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी! जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ आज 24 कैरेट गोल्ड

सोने Gold की कीमतों में रिकॉर्ड तेजी! जानिए आपके शहर में कितना महंगा हुआ आज 24 कैरेट गोल्ड

June 2, 2025

आरव के नाम से ही पुकारते हैं रिश्तेदार

इस तरह भरतपुर जिले के डीग के राजकीय माध्यमिक विद्यालय नगला मोती में शारीरिक शिक्षक मीरा कुंतल जेंडर चेंज कराने के बाद अब आरव के रुप में लड़का बन गई हैं। मुहल्ले से लेकर रिश्तेदार तक उसे अब मीरा नहीं आरव कुंतल के नाम से ही पुकारते हैं। मीरा पैदा तो लड़की के रूप में हुई थी लेकिन उसके हाव भाव लड़कों जैसे थे। उसका पहनावा भी लड़कों जैसा ही था। मीरा ने भी अपनी पहचान बदलने का निश्चय किया और अपना जेंडर चेंज कराने के लिए दिल्ली के एक हॉस्पिटल से संपर्क साधा। सर्जरी जब पूरी हुई तो मीरा से आरव के रुप में नइ्र पहचान मिली।

सर्जरी के दौरान कल्पना ने उसका भरपूर साथ दिया। उसका पूरा ख्याल रखा। इसी दौरान दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गई। जेंडर चेंज कराने के बाद प्यार और ज्यादा बढ़ गया। दोनों ने अपने इस रिश्ते को नाम देने का फैसला लिया। हाल ही में चार नवंबर को कल्पना और आरव शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने जन्म जन्म तक एकदूसरे का साथ देने का वादा ले लिया।

मीरा का बचपन से ही अलग स्वभाव था

मीरा का बचपन से ही स्वभाव दूसरी बहनों से अलग था। मीरा नेशनल लेवल की प्लेयर रह चुकी है। हॉकी और क्रिकेट दोनों में हाथ आजमा चुकी है। नगला मोती विद्यालय में शारीरिक शिक्षक है। मीरा यानि आरव ने अपनी नई पहचान हासिल की है।इतना ही नहीं आरव को अब उसकी बहनें भी भाई जैसा प्यार देती हैं। उसे राखी बांधती हैं।

मीरा के सहयोग से कल्पना बनी कबड्डी खिलाड़ी

डीग के गांव नगला मोती की रहने वाली कल्पना जब 10वीं की पढ़ाई कर रही थ। उस दौरान कबड्डी कोच मीरा कुंतल यानी आज का आरव के निर्देशन में पहली बार राज्य स्तर पर कबड्डी में अपनी प्रतिभा दिखाई। इस प्रतियोगिता में कल्पना ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं अगले साल 11वीं और इसके बाद 12वीं में भी कल्पना ने स्टेट लेवल पर खेला। बाद में ग्रेजुएशन के दौरान नेशनल लेवल पर 2021 में अपना दमखम दिखाया। कल्पना को अब जनवरी 2023 में इंटरनेशनल प्रो कबड्डी में भाग लेने के लिए दुबई जाना है।

आरव अब दे रहा दूसरी बच्चों को प्रशिक्षण

राजकीय माध्यमिक स्कूल नगला मोती में शारीरिक शिक्षक आरव अपने स्कूल के छात्र छात्राओं को कबड्डी और वालीबॉल की कोचिंग दे रहा है। खुद भी उत्कृष्ट खिलाड़ी रहा है। मीरा यानी आरव ने क्रिकेट में नेशनल लेवल पर तीन बार जबकि हॉकी में 4 बार हिस्सा लिया था। इन दोनों के अजब प्रेम की गजब कहानी की चर्चा अब भी लोगों की जुबान पर है। भरतपुर जिले में आरव और कल्पना की शादी का जिक्र होता है। आरव और कल्पना को लोग नए जीवन के लिए बधाइयां देने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

Post Views: 229
Tags: Aarav Kuntalgender changephysical teacher Meera KuntalRajasthan teacher student marraige BharatpurSurgery completed in three years
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Operation Sindoor पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने साधा BJP पर निशाना!

slide 1 to 3 of 3
Operation Sindoor पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने साधा BJP पर निशाना!

Operation Sindoor पर गरमाई सियासत, विपक्ष ने साधा BJP पर निशाना!

मुख्य समाचार
Lalu family in the headlines before Bihar elections know whom Tej Pratap called Jaichand in the party

बिहार में चुनाव से पहले सुर्खियों में लालू परिवार…जानें तेज प्रताप ने किसे बताया पार्टी में जयचंद…

मुख्य समाचार
why-is-congress-upset-with-tharoor-who-is-increasing-india-reputation-abroad

विदेश में भारत की साख बढ़ा रहे थरूर से क्यों खफा हैं कांग्रेस…जानें थरुर ने कैसे किया कांग्रेसियों का मुंह बंद…जानें कौन चाहता है थरुर बनें विदेश मंत्री!

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 2, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version