Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान की सियासत में गरमा रहा ओबीसी आरक्षण का मुद्दा,एकजुट हो रहा जाट समाज,कांग्रेस ही नहीं बीजेपी भी साधे है मौन

DigitalDesk by DigitalDesk
March 1, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
obc reservation
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना हैं। इस चुनाव से पहले मरुभूमि में अन्य पिछड़ा वर्ग के आरक्षण का मुद्दा गरमा गया है। जिसने सत्तारुढ़ कांग्रेस ही नहीं राज्य में सत्ता के सपने देख रही बीजेपी के सामने भी परेशानी खड़ी कर दी है। दोनों ही प्रमुख पार्टियां इस लेकर हैरान परेशान नजर आ रही हैं। सियासी गलियारों में चर्चा है कि जातिगत जनगणना और उसके हिसाब से सरकारी नौकरी में आरक्षण तय करने का मुद्दा यहां की राजनीति को चुनावी साल में खासा प्रभावित कर सकता है। ओबीसी आरक्षण के मुद्दे का समर्थन और विरोध दोनों ही किसी बड़े खतरे से कम नहीं है।

बिहार में गरमाया था जातिगत जनगणना का मुद्दा

बता दें जातिगत जनगणना का मुददा बिहार से उठा है। वैसे बिहार ही नहीं महाराष्ट्र और ओडिशा सहित कुछ संगठनों ने जनगणना में जाति आधारित विवरण को शामिल करने का अनुरोध केन्द्र सरकार से किया है। पिछले दिनों लोकसभा में ए गणेशमूर्ति के एक सवाल के जवाब में ये जानकारी सामने आई है। गणेशमूर्ति का सवाल था कि क्या सरकार ने इस दशक की जनगणना के लिए जो आंकड़े जमा करने जा रही है क्या आंकड़ों के साथ ही जातिवार जनगणना कराने की मांग की जा रही है। ऐसे में केंद्र सरकार की ओर से बताया गया कि आजादी के बाद से जनगणना में अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के अलावा जातिवार जनसंख्या की गणना नहीं की है।

Related posts

Braking news today

ब्रेकिंग न्यूज़ अपडेट:ईरान-अमेरिका फिर तनाव बढ़ा

June 6, 2026
गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026

यूपी होते हुए पहुंचा राजस्थान

इस बीच अब ये मुद्दा बिहार और उत्तरप्रदेश से होते हुए चुनावी राज्य राजस्थान पहुंच चुका है। जहां सियासत गरमाते दिखाई दे रहा है। मुददे का समर्थन करना ही नहीं विरोध करना भी राजनीतिक दल के लिए आसान नहीं है। बता दें आने वाली पांच तारीख को राजस्थान की राजधानी जयपुर जिसे गुलाबी शहर भी कहा जाता है वहां जाट समाज ने बड़ा समम्मेलन बुलाया है। जिसमें राजस्थान में जातिगत जनगणना की मांग की जाएगी। जयपुर में जाट समाज के इस सम्मेलन में मुख्य मांग राजस्थान में भी जातिगत जनगणना कराने के साथ ओबीसी को उनकी जनसंख्या में भागीदारी के हिसाब से आरक्षण देने की है।

ओबीसी के लिए मांगा जा रहा अधिक आरक्षण

फिलहाल राजस्थान में ओबीसी वर्ग के लिए सरकारी नौकरियों में 21 प्रतिशत आरक्षण लागू है। इसमें बढ़ोत्री की लगातार मांग की जा रही है। समाज के पदाधिकारियों ने इसे बढ़ाकर 27 प्रतिशत किए जाने की मांग की है। इसके लिए यहां जातिगत जनगणना कराई जाने की भी मांग ने जोर पकड़ लिया है। ऐसे में सभी जाति और समाज के अलग अलग आंकड़े जुटाने की मांग ने सियासी पारा बढ़ा दिया है। हालांकि देश में जातिगत जनगणना कराये जाने का किसी प्रकार का कोई प्रावधान नहीं किया गया है, लेकिन मांग से राजस्थान में 50-55 प्रतिशत आबादी सीधे तौर पर प्रभावित नजर आ रही है। यही वजह है कि इसे लेकर कोई भी राजनीतिक पार्टी अपना रुख स्पष्ट नहीं कर रही है।

चुनौती का सामना कर रहे दोनों दल

बता दें जातिगत जनगणना कराने, सरकारी नौकरियों में जातियों की संख्या के हिसाब से आरक्षण देने की जो मांग की जा रही है वह राजस्थान ही नहीं देश भर बीजेपी और कांग्रेस के लिए किसी मुश्किल चुनौति से कम नहीं है। ऐसे में कांग्रेस भाजपा दोनों ही पार्टियों ने मौन साध लिया है। बता दें जातिगत जनगणना होने पर उसके हिसाब से ही आरक्षण तय होगा। जिस जाति की संख्या कम होगी उसे सरकारी नौकरियों में उतना ही कम स्थान मिलेगा। जाति की संख्या कम और अधिक होने से ये नहीं माना जा सकता कि उसके युवाओं में प्रतिभा की कमी है। ऐसा होने पर जातियों में सामाजिक और राजनीतिक आक्रोश पनपेगा।

Post Views: 252
Tags: BJPCongressjat samajobc reservationobc reservation issueRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version