Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

Budget Session:राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से,8 फरवरी को बजट पेश करेंगे सीएम गहलोत

DigitalDesk by DigitalDesk
January 23, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Budget Session:राजस्थान विधानसभा का बजट सत्र सोमवार से,8 फरवरी को बजट पेश करेंगे सीएम गहलोत

Rajasthan Legislative Assembly's budget session from Monday, CM Gehlot will present the budget on February 8

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Budget Session:राजस्थान में इन दिनों सर्द मौसम परेशानी का सबब बना हुआ है। ऐसे में 23 जनवरी सोमवार से शुरु होने जा रहे राज्य विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सियासी गर्माहट घुलने का अनुमान लगाया जा रहा है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत 8 फरवरी को सदन में बजट पेश करेंगे। चुनावी साल होने के चलते बजट में कई राहत गहलोत सरकार दे सकती है। वहीं विपक्ष भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने से पीछे नहीं हटेगा। ऐसे में माना जा रहा है कि बजट सत्र काफी हंगामेदार रहेगा।

सदन से सड़क तक विरोध की तैयारी

बीजेपी ने गहलोत सरकार को विधानसभा और उसके बाहर घेरनी की रणनीति बनाई है। बीजेपी पेपर लीक समेत कानून व्यवस्था के मुद्दे पर गहलोत सरकार से सदन में सवाज करेगी। वहीं बीजेपी सांसद किरोड़ी लाल ने 23 जनवरी को बजट सत्र के पहले ही दिन विधानसभा घेराव का आह्वान किया है। इसके लिए बीजेपी सांसद कई दिनों से जयपुर में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों से संपर्क किया। किरोड़ी लाल ने लालसोट, हिंडोन सिटी, बस्सी, दौसा, महेश नगर और जगतपुरा में स्टूडेंट्स से संपर्क किया। किरोड़ी लाल के घेराव को लेकर एजेंसियां अलर्ट मोड़ पर है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

गहलोत सरकार का अंतिम बजट

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपनी सरकार को आखरी बजट सदन में पेश करेंगे। ऐसे में यह माना जा रहा है कि सीएम गहलोत इस बार लोक लुभावन और चुनावी बजट पेश कर सकते हैं। बजट में किसान, युवा, बेरोजगारों, महिलाओं, एससी-एसटी और आम-गरीब वर्ग के साथ ही व्यापारी वर्ग का भी ख्याल रखा जाएगा।गहलोत अपने तीसरे कार्यकाल के अंतिम वर्ष का बजट जल्द से जल्द पेश करना चाहते थे।

राज्यपाल के अभिभाषण से होगी शुरुआत

विधानसभा के बजट सत्र के पहले दिन राज्‍यपाल कलराज मिश्र का अभिभाषण होगा। ऐसे में विधानसभा सचिवालय ने भी तैयारी पुख्ता की है। इस दौरान की जाने वाली व्‍यवस्‍थाओं का रिहर्सल भी किया गया। तैयारियों को लेकर प्रमुख सचिव महावीर प्रसाद शर्मा ने सभी व्‍यवस्‍थाओं की समीक्षा की और जरूरी निर्देश दिए।उन्होंने विधानसभा भवन में संचालित चिकित्‍सालयों में पर्याप्‍त स्‍टाफ, दवाएं और जांच उपकरण आदि स्‍थापित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही कार्मिक और सामान्‍य प्रशासन विभाग की ओर से मंत्री मण्‍डल के सदस्‍यों के नाम, विभाग, निवास स्‍थान के पते, कार्यालय एवं निवास के दूरभाष नंबरों की संशोधित सूची उपलब्‍ध कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही अतिरिक्‍त मुख्‍य सचिव, प्रमुख शासन सचिव, विशिष्‍ट शासन सचिव, विभागीय अध्‍यक्ष एवं उनके अधीन विभागों के पते, कार्यालय व निवास के दूरभाष नंबरों की सूची विधान सभा सचिवालय को भेजने को कहा है।

बजट पर चुनावी छाया

राजस्थान इस साल विधानसभा चुनाव होना हैं। गहलोत सरकार का कार्यकाल चार का पूरा हो चुका है। विधानसभा चुनाव 2023 के अंत में है। ऐसे में माना जा रहा है कि सीएम गहलोत लोकलुभावन और चुनावी बजट पेश करेंगे। गहलोत सरकार का यह अंतिम बजट होगा। सरकार चाहती है कि बजट सत्र के दौरान विधानसभा में अपनी परफोर्मेंस बेहतर दिखा सके।

मंत्रियों को तैयारी से आने के निर्देश

चुनावी साल होने के चलते विपक्ष भी राज्य सरकार पर पूरी तरह हमलावर रहेगा। इसलिए सरकार चाहती है कि विपक्ष के सवालों और कटाक्षों का उसके पास पूरा जवाब रहे। विधानसभा सत्र शुरू होने से पहले मंत्रियों को फील्ड में भेजने के पीछे यही मंशा रही है कि तमाम विभागों की ओर से फील्ड में हो रहे काम की पूरी जानकारी रहे ताकि सरकार विधानसभा में फजीहत होने से खुद को बचा सके।

देखें वीडियो-

 

Post Views: 210
Tags: Budget SessionCM GehlotLegislative AssemblyRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version