Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

सचिन पायलट ने अरविंद केजरीवाल और बीजेपी पर साधा निशाना…दिल्ली में कांग्रेस को बताया सबसे बेहतर विकल्प…!

DigitalDesk by DigitalDesk
January 21, 2025
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, स्पेशल
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

 

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सचिन पायलट उदयपुर पहुंचे। जहां मीडिया से रूबरू होते हुए पायलट ने दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर कहा राज्य की आम आदमी पार्टी सरकार को बहुत बार मौके दिल्ली की जनता ने दिए। वहीं केंद्र की एनडीए सरकार को भी कई मौके देश की जनता ने दिए। पिछले 12 साल में दिल्ली सरकार और केंद्र की एनडीए सरकार के वर्चस्व की जो लड़ाई है। उसमें दिल्ली की जनता पीस रही है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
  • सचिन पायलट उदयपुर पहुंचे
  • उदयपुर पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्वागत
  • राजस्थान में BJP विधायकों की भी नहीं हो रही सुनवाई!
  • दर-दर भटक रहें सत्ता दल के विधायक
  • भजन के राज में पावर के बहुत सारे सेक्टर

बता दें सचिन पायलट ने राजसमंद में कांग्रेस कार्यकर्ता स्वर्गीय गणेशलाल के निवास पर पहुंचकर श्रद्धासुमन अर्पित किये।स्वर्गीय गणेशलाल को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उन्होंने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं राजसमंद में सचिन पायलट ने श्री चारभुजा नाथ मंदिर में दर्शन किये और पूजा अर्चना कर देश प्रदेश की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। सचिन पायलट ने राजस्थान की भजनलाल सरकार पर निशाना साधा और कहा राजस्थान सरकार स्कूलों को बंद करने, जिलों को खत्म करने के जो निर्णय लिए हैं, वो सब नकारात्मक हैं। राजस्थान में अफसर शाही बहुत हावी है। राज्य की भजन लाल सरकार में बहुत पावर सेक्टर बन गए है। सत्ता दल के जो विधायक हैं अब तो वो भी दर-दर भटक रहे हैं। राज्य सरकार की जवाबदेही तय हो इसके लिए वे विधानसभा के बजट सत्र के दौरान अपनी बात रखेंगे।

राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम ने कहा सचिन पायलट ने कहा सरकार को पारदर्शिता के साथ अपनी बात रखनी चाहिए थी। सदन में हर विषय पर चर्चा होना चहिए। राज्य सरकार अपनी ओर से जवाब दे। कांग्रेस हमेशा सदन चलाने के पक्ष में है।

राजस्थान के साथ अटूट रिश्ता

सचिन पायलट ने राजस्थान से अटूट रिश्ता बताते हुए कहा कि अलग-अलग नेताओं को कांग्रेस पार्टी में जिम्मेदारी दी जाती है। उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य की जिम्मेदारी दी गई है लेकिन राजस्थान के साथ उनका संबंध और रिश्ता अटूट है। यहां के पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता के प्रति उनके दिल में जो जगह है। उसे कोई कभी भी कम नहीं कर सकता है। सचिन पायलट ने कहा आज हम विपक्ष में हैं लेकिन पार्टी के कार्यकर्ताओं को जहां भी जरूरत होती है वे वहां जाते है। कांग्रेस में हम सभी एक परिवार के रूप में काम कर रहे है। यही कांग्रेस की ताकत है। पायलट ने जोर देते हुए कहा राजस्थान से चुनकर गये हैं। यहां सत्ता और विपक्ष में रहकर काम करने का भी मौका उन्हें मिला है। राजस्थान के लोग, जनता, पार्टी कार्यकर्ता और राजस्थान की मिट्टी के साथ जो संबंध है वही उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि है।

कांग्रेस जीतेगी दिल्ली विधानसभा चुनाव
दिल्ली में कांग्रेस सबसे बेहतर विकल्प

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर राजस्थान के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने कहा दिल्ली में 5 फरवरी को चुनाव होने वाले है। जो मौजूदा सरकार है उसे दिल्ली के मतदाताओं ने कई बार मौके दिए हैं। पिछले 10 से 12 साल से केंद्र और राज्य सरकार के बीच वर्चस्व की लड़ाई चल रही है। जिसमें दिल्ली के लोग पिस रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस पार्टी ही सबसे बेहतर विकल्प बनकर सामने आई है।
पायलट ने दिल्ली में शीला दीक्षित की कांग्रेस सरकार का स्मरण दिलाते हुए कहा, दिल्ली में जब कांग्रेस की सरकार थी तब जो विकास हुआ उसे जनता आज भी याद करती है। पायलट ने कहा शीशमहल और राजमहल में दिल्ली की जनता का कितना रुपया खर्च हुआ इन चर्चाओं से हटकर कांग्रेस ने चुनाव में मजबूत ब्लू प्रिंट तैयार किया है। कांग्रेस विधानसभा का चुनाव मजबूती से लड़ेगी और परिणाम भी अच्छे आएंगे। इस बार कांग्रेस का परफोरमेंस बेहतर रहेगा।

राजनीति में हिंसा के लिए जगह नहीं

दिल्ली के पूर्व सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल पर हुए हमले को लेकर पायलट ने कहा राजनीति में हिंसा के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। लेकिन जब जनता जो जवाब मांग रही है। जनता ने केंद्र और दिल्ली में सत्ता दी, वहीं बीजेपी और आम आदमी पार्टी आरोप-प्रत्यारोप में फंस गई है।

मजबूत होगा इं​डिया गठबंधन

इंडिया गठबंधन को लेकर सचिन पायलट ने कहा इं​डिया गठबंधन पहले भी मजबूत था। आज भी मजबूत है। कांग्रेस ही वह पार्टी है जो देश में भाजपा को चुनौती देने की ताकत रखती है। राष्ट्रीय स्तर पर कोई दल है तो वह कांग्रेस पार्टी है।

Post Views: 582
Tags: #Delhi BJP#Rajasthan former deputy CM Sachin PilotArvind Kejriwal
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version