Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जोधपुर

राजस्थान के इस अनोखे मंदिर में बुलेट बाईक की होती है पूजा, लोगों की सड़क दुर्घटना से रक्षा करती है बाईक

DigitalDesk by DigitalDesk
June 25, 2023
in जोधपुर, धर्म, राजस्थान, स्पेशल
0
राजस्थान के इस अनोखे मंदिर में बुलेट बाईक की होती है पूजा, लोगों की सड़क दुर्घटना से रक्षा करती है बाईक
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भारत देश अपने आप में ही अनोखा है. यहां के हर एक किलोमीटर पर आपको ऐसे मंदिर देखने को मिल जाएंगे, जिन्हें देख आप हैरान हो जाएंगे. इन मंदिरों की एक  खास पहचान है जिस कारण दूर दूर से भक्त इनके दर्शन करने आते है. ऐसे ही एक मंदिर राजस्थान के चोटिला गांव में स्थित है. इस मंदिर में बुलेट की पूजा की जाती है. सुनकर आप हैरान हो गए होंगे ना, लेकिन यह सच है. मंदिर को ओम बन्ना धाम के नाम से जाना जाता है. इस मंदिर में रॉयल एनफील्ड बुलेट 350 को प्रतिमा के स्थान पर पूजा जाता है. बुलेट की पूजा के पीछे भी एक खास कहानी है जिसके कारण इस मंदिर की स्थापना हुई है. चलिए आपको मंदिर से जुड़ी कहानी और रोचक बातों के बारे में बताते हैं.

 

Related posts

RASIFAL today

7 मार्च 2026 का राशिफल: जानिए सभी 12 राशियों का हाल और ग्रहों की स्थिति 

March 7, 2026
Rajasthan Weather Forecast

राजस्थान मौसम अलर्ट: मार्च की शुरुआत में ही बढ़ी गर्मी…कई शहरों में 35°C के पार पारा

March 6, 2026

जोधपुर के पास मौजूद है मंदिर
ओम बन्ना धाम राजस्थान के जोधपुर शहर से 50 किलोमीटर दूरी पर स्थितल पाली शहर के पास चोटिला गांव में स्थित है. मंदिर का निर्माण ओम बन्ना के पिताजी ठाकुर जोग सिंह राठौड़ द्वारा 30 साल पहले उनकी याद में करवाया गया था. यहां से आने जाने वाले लोग मंदिर में माथा टेकते हुए निकलते हैं.

 

मंदिर से जुड़ी है कहानी
लोग बताते हैं कि 30 साल पहले 23 दिसंबर 1988 को ओम सिंह राठौर नाम के लड़के की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी. ओम रॉयल एनफील्ड की बाइक से पेड़ से टकरा गया था जिस कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी. जांच के लिए ओम के एक्सीडेंट स्पॉट से पुलिस बाईक को पुलिस स्टेशन ले गई. लेकिन दूसरे दिन जब  पुलिस ने बाईक चेक की तो वो अपनी जगह से गायब हो गई थी. छान बीन के बाद पता चला कि बाईक एक्सीडेंट स्पॉट पर वापस पहुंच गई थी. पुलिस दोबारा बाईक को अपने साथ पुलिस स्टेशन ले आई और इस बार पुलिस ने बाईक का पेट्रोल भी निकाल लिया और चेन से बांध दिया. फिर भी बाईक अगले दिन वहीं स्थान पर वापस पहुंच गई. कई बार ऐसा होने पर पुलिस ने भी हार मान ली और बाईक को परिवार वालों को सौंप दिया. धीरे धीरे ये घटना पूरे गांव में फैल गई. लोग बाईक की पूजा करने लगे, कुछ सालों बाद ओम बन्ना के पिताजी ने घटना के स्थान वाली जगह पर मंदिर का निर्माण करवा दिया.

 

यात्रियों की रक्षा करते है ओम बन्ना
मंदिर के आस पास के लोग बताते है कि ओम बन्ना यहां से निकलने वाली यात्रियों की रक्षा करते है. कहा जाता है कि देर रात अगर कोई रास्ता भूल जाता है तो ओम बन्ना उसे रास्ता दिखाते है. कई लोगों ने इन चमत्कारों के प्रमाण खुद देखे है. इन चमत्कारों के कारण यहां से निकलने वाला हर यात्री यहां पर माथा टेकते हुआ जाता है. मंदिर बनने के बाद आस पास के इलाकों में एक्सीडेंट की घटना बिलकुल न के बराबर हुई है. मंदिर की एक और खास बात है कि यहां भक्त बुलेट बाईक को शराब चढ़ाते हैं.

Post Views: 507
Tags: bullet bikeom banna templeRajasthan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version