Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान विधानसभा चुनाव:क्या वसुंधरा बनेंगी इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी की अध्यक्ष?

DigitalDesk by DigitalDesk
April 4, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Vasundhara, Election Campaign Committee President
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने पूरा फोकस कर रखा है। यह वो राज्य है जहां हर पांच साल में सत्ता बदलने का रिवाज है। ऐसे में बीजेपी को रिवाज बदले जाने पर भरोसा है। यही वजह है कि पार्टी आलाकमान ने राजस्थान ईकाई में चल रही खींचतान को समाप्त करने के लिए पुरजोर कोशिशें शुरु कर दी हैं। बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी को बनाने के बाद पार्टी ने राजेंद्र राठौड़ को नेता प्रतिपक्ष के साथ सतीश पूनिया को उपनेता प्रतिपक्ष बनाकर इसके संकेत दिए हैं।

  • केंद्रीय नेतृत्व चाहता है चुनाव में मिले वसुंधरा राजे का लाभ
  • प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने की वसुंधरा राजे से घर जाकर मुलाकात
  • आने वाले दिनों में होना हैं चुनाव से जुड़ी समितियों का गठन
  • चुनाव से पहले केन्द्रीय नेतृत्व देना चाहता है राजे को अहम जिम्मेदारी
  • राजे को जिम्मेदारी देकर गुटबाजी को किया जा सकता है खत्म

चुनाव में अहम होती हैं इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी

आने वाले दिनों में बीजेपी चुनाव के लिए कई समितियों का गठन करने वाली है। जिसमें सबसे अधिक है इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी, जिसकी अध्यक्ष वसुंधरा राजे को बनाए जाने की चर्चा जोरों पर है। दरअसल बीजेपी हाईकमान के लिए पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के रुप में बड़ी चुनौती खड़ी है। केंद्रीय नेतृत्व विधानसभा चुनाव से पहले राजे को नई और अहम जिम्मेदारी देना चाहता है । जिससे गुटबाजी खत्म की जा सके। इसे लेकर पार्टी केंद्रीय नेतृत्व की ओर से प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने कोशिशें तेज कर दी हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राजे के बिना राजस्थान में राज मिलना असंभव

दरअसल पार्टी यह जानती है कि बिना वसुंधरा राजे को साधे राजस्थान में चुनाव जीतना असंभव है। चुनाव के समय यदि राज विफर गईं तो रेत के बवंडर की तरह असंतोष का बवंडर उठने की आशंका बनी हुई है। जिसमें बीजेपी के मंसूबे ध्वस्त हो सकते हैं । ऐसे में बीजेपी हाईकमान नहीं चाहता कि राजे संगठन के लिए नई मुसाबत बनकर सामने आएं। लिहाजा माना जा रहा है कि वसुंधरा के सियासी रुतबे को देखते हुए पार्टी उन्हें इलेक्शन कैंपेनिंग कमेटी का अध्यक्ष बना सकती है। पार्टी नेताओं की माने तो इसी महीने में वसुंधरा राजे को लेकर कोई बड़ा फैसला लिया जा सकता है।

किरोड़ी लाल मीणा को बनाया जा सकता है केन्द्र में मंत्री

चर्चा है कि संसद सत्र समाप्त होने के बाद बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व के साथ बैठक होने की संभावना है। पार्टी हाईकमान चाहता है कि वसुंधरा राजे का सम्मान बना रहे इसके लिए चुनाव में उन्हें पूरी तरह से सक्रिय रखा जाएगा। वहीं राज्यसभा सदस्य डॉक्टर किरोड़ी लाल मीणा को भी नई भूमिका दी जा सकती है। चर्चा है कि दलित वोर्ट बैंक साधने के लिए बीजेपी किरोड़ी लाल को केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है। बता दें एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा मुख्यालय में बैठकों के दौर के बाद राजस्थान बीजेपी प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह वसुंधरा राजे के घर पहुचे थे। जहां बैठक की और कई मुददों पर चर्चा की। अरुण सिंह और वसुंधरा राजे के बी इस बैठक को लेकर संभावनाएं बढ़ गई हैं कि राजे को चुनाव प्रचार समिति या कोई दूसरे अहम पद की जिम्मेदारी दी जा सकती ळै।

Post Views: 145
Tags: Election Campaign Committee Presidentrajasthan assembly electionVasundhara
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version