Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

पिघलने लगी है वसुंधरा राजे और किरोड़ी लाल मीणा के बीच जमी बर्फ,चुनावी साल में नए संकेत

DigitalDesk by DigitalDesk
February 14, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान
0
Vasundhara Raje Kirodi Lal Meena
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में साल के अंत में विधानसभा चुनाव होना है। इससे पहले वहां नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे गुलाब चंद कटारिया को नई जिम्मेदारी देकर असम का राज्यपाल बनाया गया है। ऐसे में मरुभूमि की ​सियासत में बवंडर उठने लगे हैं। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा के बीच जमी सियासी बर्फ पिघलने लगी है। दोनों नेताओं के बीच दोस्ती की चर्चा सियासी गलियारे में तेज हो गई है। जिससे माना जा रहा है कि राजस्थान की सियासत में एक बार फिर हवा का रुख बदल रहा है।

  • वसुंधरा राजे और किरोड़ लाल मीणा में कम हुई दूरियां
  • बढ़ने लगी है दोनों के बीच सियासी मेल मुलाकात
  • कटारिया को राज्यपाल बनाने के बाद बन रहे नए समीकरण
  • राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष है गुलाब चंद कटारिया
  • चुनावी साल में एकजुट होने लगे विरोधी

दरअसल चुनावी साल में सियासी नफा नुकसान को देखते हुए विरोधी फिर एकजुट होने लगे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और राज्यसभा सांसद किरोड़ी लाल मीणा की अदावत जगजाहिर रही है। लेकिन अब दोनों नेताओं के बीच सियासी नरमी दिखाई दे रही है। जो कि उनके सियासी विरोधियों के लिए एक संकेत भी है। वसुंधरा राज और मीणा दोनों नेताओं की सालों बाद दोस्ती को लेकर सियासी गलियारों में जबरदस्त चर्चाएं हैं। बता दें किरोड़ी लाल मीणा को भीड़ जुटाने का लक्ष्य दिया गया था। जिसे उन्होंने बखूबी निभाया। दरअसल पूर्वी राजस्थान में किरोड़ी का खासा प्रभाव माना जाता है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

दौसा में हुई दोनों के बीच लंबी चर्चा

बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौसा दौरे के दौरान माहौल बदला हुआ था। इसके बाद वसुंधरा राजे और किरोड़ी लाल मीणा के बीच लंबी चर्चा हुई। दोनों नेताओं के बीच कई मसलों को लेकर चर्चाएं हुई। इस चर्चा को लेकर सियासी गलियारों में अटकलें तेज हो गई हैं। जगजाहिर है कि पिछले दिनों किरोड़ी लाल मीणा के धरने का वसुंधरा राजे ने समर्थन किया था। राजे ने ट्वीट करते हुए कहा था कि किरोड़ी लाल मीणा अकेले नहीं है। हम सब उनके साथ हैं।

पूनिया से दूरी राजे से दोस्ती!

राजस्थान बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया और किरोड़ी लाल मीणा की बढ़ती दूरियों के बीच वसुंधरा राजे से उनकी दोस्ती बढ़ रही है। इसके भी कई सियासी मायने हैं। पिछले दिनों किरोड़ी लाल मीणा ने पूनिया पर आरोप लगाया था कि वो पेपर लीक मामले में उन्हें पूनिया से प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते कोई सहयोग नहीं मिला। यहां तक कि पूनिया ने प्रदेशभर में धरने प्रदर्शन किये जाने की बात कही थी लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। हालांकि बाद में किरोड़ी ने किसी भी तरह से कोई नाराजगी होनी की बात से पलट गए थे। पीएम नरेन्द्र मोदी की रैली के दौरान भी किरोड़ी लाल मीणा और सांसद जसकौर मीणा के बीच भी दूरियां देखने को मिली थी।

2013 में हुई थी राजे से किरोड़ी की अदावत

साल 2013 के विधानसभा चुनाव के समय किरोड़ी राजे से अदावत के चलते बीजेपी से अलग हो गए थे। हालांकि 2018 ने अपनी पार्टी का विलय बीजेपी में कर लिया था। लेकिन 2018 के चुनाव में बीजेपी को पूर्वी राजस्थान में भरी नुकसान हुआ था। पूर्वी राजस्थान के दौसा, सवाई माधोपुर, अलवर, धौलपुर, भरतपुर और करौली में बीजेपी का सूपड़ा साफ़ हो गया था। यह इलाके बीजेपी के लिए अब भी किसी चुनौती से कम नहीं हैं। ऐसे में वसुंधरा राजे और किरोड़ी की इन नजदीकियों के कई सियासी मायने भी हैं। इससे दोनों को कई सियासी लाभ भी मिलन की उम्मीद नजर आ रही है।

राजस्थान जल्द मिलेगा नया नेता प्रतिपक्ष

बता दें गुलाब चंद कटारिया नेता प्रतिपक्ष रहते हुए राज्यपाल नियुक्त हुए है। नेता प्रतिपक्ष बनने वाले नेता को लोग यहां मजबूत नेता के तौर पर देखते हैं। ऐसे में गुलाब चंद कटारिया के राज्यपाल नियुक्त होने से यहां पर एक नए नेता प्रतिपक्ष का चुनाव होगा। गुलाब चंद कटारिया राजस्थान के एक अकेले ऐसे नेता होंगे जो नेता प्रतिपक्ष रहते हुए राज्यपाल बनाए गए हैं। इसके पहले ज्यादातर जो राज्यपाल बने वो या तो यहां की राजनीति से दूर हो गए थे या उनकी यहां पर कोई सक्रियता ज्यादा नहीं बची थी। दरअसल अगले नेता प्रतिपक्ष के चेहरे से ही राजस्थान में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव की दिशा तय होगी। वहीं बीजेपी ने इस बदलाव के जरिए उम्रदराज नेताओं की जगह नई पीढ़ी के नेताओं को आगे लाने यानि कि जनरेशन शिफ्ट के पैटर्न की एक शुरुआत का संकेत दिया है। इसी कड़ी में अब नए नेता प्रतिपक्ष पर सियासी गलियारों में कई तरह की अटकलें चल रही हैं।

देखें वीडियो-

Post Views: 339
Tags: Gulab Chand KatariaKirod Lal MeenaLeader of Oppositionmet political mailRajasthan Legislative AssemblyVasundhara Raje
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version