Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

राजस्थान विधानसभा चुनाव पहले निलंबन, अब पूर्व विधानसभा अध्यक्ष को बीजेपी कर सकती है बर्खास्त

DigitalDesk by DigitalDesk
September 16, 2023
in मुख्य समाचार, राजनीति, शहर और राज्य, संपादक की पसंद
0
suspension former BJP assembly speaker may be sacked
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में बीजेपी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी नेताओं के हर बयान पर बारिकी से नजर रखे हुए है। इस बीच बीजेपी ने पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाले राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और मौजूदा विधायक कैलाश मेघवाल पर सख्त एक्शन लेने की तैयारी कर ली है। जिससे दूसरे नेताओं को भी सबक मिल सके। बीजेपी ने कैलाश मेघवाल को पार्टी से निकालने की तैयारी कर रही है। निलंबन के बाद बीजेपी कभी भी उन्हें पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित कर सकती है।

  • भारी पड़ सकते हैं मेघवाल को बगावती तेवर
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष विधायक मेघवाल को कर सकते हैं बर्खास्त
  • पार्टी और विधायक दल से भी किया जा सकता है बाहर
  • मेघवाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की तैयारी
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल पर लटकी बर्खास्तगी की तलवार
  • राजस्थान बीजेपी में ‘रार’,क्या निलंबन के बाद मेघवाल होंगे बाहर

केन्द्रीय अनुशासन समिति के फैसले का इंतजार

दरअसल चुनावी बेला में बगावती तेवर अपनाने पर बीजेपी कैलाश मेघवाल को पार्टी से 6 साल के लिए निष्कासित करने की तैयारी में है। इसके साथ ही विधायक दल से भी मेघवाल को बाहर किया जा सकता है। हालांकि प्रदेश बीजेपी ने इस एक्शन के लिए बीजेपी के केंद्रीय अनुशासन समिति और केंद्रीय नेतृत्व से राय मांगी है। राजस्थान बीजेपी की अनुशासन समिति ने मेघवाल की निष्कासन के लिए केंद्रीय अनुशासन समिति और केंद्रीय नेतृत्व से पत्र लिखकर राय मांगी है। प्रदेश बीजेपी केंद्रीय अनुशासन समिति और केंद्रीय नेतृत्व के जवाब का इंतजार कर कर रही है। माना जा रहा है कि जैसे ही केंद्रीय समिति से जवाब आएगा, उसके साथ ही मेघवाल को बर्खास्त कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है कि राजस्थान बीजेपी की अनुशासन समिति ने अपने पत्र में यह साफ लिखा है कि मेघवाल ने जिस तरह से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल पर सार्वजनिक रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। उससे पार्टी को काफी नुकसान पहुंचा है। ऐसे में मेघवाल को 6 साल के लिए निष्कासित किया जाना चाहिए। ऐसा करने से दूसरे नेताओं को भी सबक मिलेगा की वह पार्टी का अनुशासन नहीं तोड़े।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

मेघवाल ने लगाए थे मेघवाल पर गंभीर आरोप

बता दें कैलाश मेघवाल ने पिछले दिनों अपनी ही पार्टी के केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और प्रदेश के नेताओं पर खुल्लम खुल्ला आरोप लगाया था। कैलाश मेघवाल ने खुलकर अर्जुन मेघवाल के खिलाफ बोलते हुए कहा था कि अर्जुन राम केंद्रीय मंत्री हैं। उन पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप है। ऐसे में वे चाहते हैं कि प्रधानमंत्री उन्हें अपनी टीम से हटा दें। क्योंकि अर्जुन मेघवाल भ्रष्टाचार में शामिल हैं। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि अर्जुन राम मेघवाल ने कई तरह के भ्रष्टाचार किए हैं। इसलिए उन्हें हटा दिया जाना चाहिए। पिछले दिनों जयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में कैलाश मेघवाल आरोपों का पुलिंदा लेकर आए थे। जिसमें लिखा हुआ था कि बीजेपी पर से लेकर नीचे तक गुटबाजी की जकड़न में है। कभी हम हीरो थे और आज वे जीरो हैं। कैलाश मेघवाल ने कहा कि उन्होंने एक चिट्ठी पीएम मोदी को लिखी है।

निलंबन के बाद भी नहीं माने तो निष्कासन

बीजेपी में किसी भी तरह से अनुशासन तोड़ने पर पार्टी अनुशासन समिति की ओर से पहले नोटिस जारी किया जाता है। जिसके बाद जवाब मांगा जाता है। तय समय तक जवाब नहीं मिलने पर अनुशासन समिति पार्टी की प्रारंभिक सदस्यता से निलंबित करने की अनुशंसा की जाती है। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष को यह अनुशंसा की जाती है। इसके बाद प्रदेश अध्यक्ष अनुशंसा का परीक्षण कर निलंबन की कार्रवाई के आदेश जारी करते हैं। निलंबन के आदेश में भी करीब 10 से 15 दिन का समय संबंधित को सफाई के लिए दिया जाता है। इसके बाद भी पार्टी का अनुशासन तोड़ने वाला नेता अपना जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं देता है तो उसके बाद पार्टी 6 साल की लिए निष्कासित कर दिया जाता है। अनुशासन तोड़ने वाले नेता के खिलाफ लोकसभा और विधानसभा सभा के साथ दूसरा चुनाव नहीं लड़ सकता है। बता दें राजस्थान के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने पिछले दिनों एक सभा को संबोधित करते हुए अपनी पार्टी के नेता और केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्टाचारी बताया था। उन्हें मंत्रिमंडल से हटाने की मांग की थी। मेघवाल के बयान से राजस्थान की सियासत गरमा गई। बीजेपी ने अनुशासनहीनता मानते हुए 10 दिन का 29 अगस्त को नोटिस जारी किया था। उनसे जवाब मांगा था। लेकिन कैलाश मेघवाल ने नोटिस का जवाब नहीं दिया। इतना ही नहीं 13 सितंबर को प्रेस कांफ्रेस कर अपने आरोप को खुले तौर पर दोहरा दिया। साथ ही कई गंभीर आरोप लगाए। ऐसे में मेघवाल की अनुशासनहीनता पर बीजेपी राजस्थान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने उन्हें उसी दिन पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निलंबित कर दिया था।

वसुंधरा राजे के खास माने जाते हैं मेघवाल

कैलाश मेघवाल पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के खास करीबी माने जाते हैं। मेघवाल ने 13 अगस्त को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी इस बात का जिक्र किया था कि पार्टी पूर्व सीएम वसुंधरा राजे की अनदेखी कर रही है। वसुंधरा राजे के साथ उनके समर्थकों को लगातार अनदेखी का शिकार होना पड़ रहा है। कैलाश मेघवाल ने यहां तक कहा था कि बीते दिनों वसुंधरा राजे की जितनी अधिक अनदेखी हुई। जितना अपमान हुआ। आज तक किसी का नहीं हुआ है। कैलाश मेघवाल ने कहा वसुंधरा राजे और उनके समर्थकों की अनदेखी की वजह से विधानसभा चुनाव में पार्टी को नुकसान उठाना पड़ सकता है।

Post Views: 139
Tags: may be sackedrajasthan assembly electionsuspension former BJP assembly speaker
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version