Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

राजस्थान में मोदी मैजिक के सहारे बीजेपी! जाट मतदाता को इस तरह साधेंगे पीएम मोदी

DigitalDesk by DigitalDesk
July 24, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Rajasthan Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए बीजेपी पीएम नरेन्द्र मोदी के चेहरे पर आगे बढ़ रही है। पीएम मोदी पिछले नौ महिनों में राजस्थान में 7 बड़ी सभाएं कर चुके हैं। और अब यहां उनकी आठवीं सभा भी होने वाली है। पीएम मोदी की प्रदेश में आठवीं और बड़ी सभा जाट लैंड के रुप में पहचाने जाने वाले नागौर के विधानसभा के खरनाल में होगी। पीएम मोदी पहली बार खरनाल आ रहे हैं। वे यहां के वीर तेजाजी मंदिर में पूजा करेंगे। इसके साथ ही वो जाट समाज को बड़ा संदेश देंगे। पीएम मोदी की इस सभा का असर नागौर ही नहीं दूसरे जिलों की भी करीब 25 से 30 विधानसभा सीटों पर भी पड़ेगा। ऐसे में बीजेपी नागौर के आस.पास के जिलों अजमेर, जयपुर, सीकर, चुरू, बिकानेर के साथ जोधपुर और पाली से भी लोगों को लाने की तैयारी में जुट गई है। गौरतलब है कि राजस्थान के रण को जीतने के लिए पीएम मोदी ने सभाओं के जरिए अब तक गुर्जर, मीणा, आदिवासी और एससी बेल्ट पर फोकस किया है। अब अगली सभा के जरिए पीएम मोदी जाट समाज को साधने की कोशिश करते नजर आएंगे।

  • हर महीने हो रही राजस्थान में मोदी की सभा
  • पिछले नौ माह में साल बार राजस्थान आ चुके पीएम मोदी
  • 27 जुलाई को सीकर से जिलेवार सभाओं का आगाज
  • पीएम की 20 दिन में ये दूसरी बड़ी जनसभा होगी
  • पीएम मोदी ने अभी तक संभागवार की थी जनसभा
  • अब पीएम जिलों में करने जा रहे हैं जनसभा की शुरुआत

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी की जमीन मजबूत करने के लिए पीएम मोदी पिछले 9 माह से तकरीबन हर माह राजस्थान के किसी न किसी जिले में जनसभा और सरकारी आयोजन करते आ रहे हैं। लेकिन इस बार पीएम मोदी महज 20 दिन में दूसरी बार राजस्थान की धरती पर पहुंचेंगे। जहां वे चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री मोदी 27 जुलाई को सीकर में सभा करने वाले हैं। यहां किसान निधि की राशि किसानों के खातों में ट्रांसफर करने के साथ ही वे पीएम प्रणाम योजना की शुरुआत भी करने जा रहे हैं।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

बता दें प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इससे पहले जुलाई माह की ही 8 जुलाई तारीख को बीकानेर आए थे। जहां उन्होंने अमृतसर.जामनगर एक्सप्रेस हाईवे देष की जनता को समर्पित किया था। हाईवे के लोकार्पण के साथ करीब 24 हजार 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया था। दरअसल विधानसभा चुनावों के मद्देनज़र देखें तो प्रधानमंत्री मोदी की सीकर की सभा के साथ ही बीजेपी अब जिलेवार सभा कराने की शुरुआत करने जा रही है।

21 सीटों को साधने की कवायद

बीजेपी और राजनीतिक दृष्टिकोण से भी प्रधानमंत्री मोदी की सीकर की सभा काफी महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं। सीकर से प्रधानमंत्री चुनाव से पहले शेखावटी अंचल को साधने का प्रयास करेंगे। बता दे शेखावटी अंचल में पिछले 2018 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी का प्रदर्शन निराशाजनक था। बीजेपी को यहां 21 सीटों में से केवल 3 सीट पर ही जीत दर्ज पाई थी।

पीएम ने 31 मई को किया था महाजनसम्पर्क अभियान का आगाज

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसी माह 31 जुलाई को राजस्थान में अजमेर की सभा से चुनावी शंखनाद किया था। पीएम नरेन्द्र मोदी ने केन्द्र सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अजमेर से पार्टी के महा जनसम्पर्क अभियान का आगाज किया था। इसके बाद से लगातार बीजेपी के केन्द्रीय नेताओं के दौरे राजस्थान में शुरु हो गए थे। लेकिन यह सभी दौरे संभाग स्तर पर ही हो रहे थे। अब प्रधानमंत्री मोदी की सीकर की सभा को बीजेपी के जिलेवार दौरों की शुरुआत माना जा रहा है। क्योंकि अजमेर के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने बीकानेर में सभा की थी। इसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह जोधपुर पहुंचे थे तो उदयपुर में अमित शाह के साथ जयपुर और भरतपुर में पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की सभाएं हुईं थीं। यह सभी स्थान राजस्थान के संभाग मुख्यालय हैं। इस तरह से बीजेपी अभी तक राजस्थान के सात संभागों में से कोटा संभाग को छोड़ दें तो आधा दर्जन में जनसभा और सियासी कार्यक्रम कर चुकी है। केवल कोटा संभाग में अब तक पार्टी के किसी बडे़ केन्द्रीय नेता की जनसभा नहीं हुई हैं। अब पीएम मोदी 27 जुलाई को सीकर से जिला स्तर पर जनसभाओं का आगाज करने जा रहे हैं। पार्टी सूत्र बताते हैं कि इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी से लेकर दूसरे केन्द्रीय नेताओं की जिलों में जनसभाएं कराई जाएंगी। जिससे चुनाव से पहले जिलों के मुद्दों पर फोकस किया जा सके। कहा जा रहा है कि जब बड़े नेता सीधे आमजन के स्थानीय मुद्दों को लेकर बात करेंगे तो उनका जनता से सीधा जुड़ाव होगा।

पीएम ने 8 जुलाई को बीकानेर में की थी जनसभा

बता दें प्रधानमंत्री ने चुनाव से पहले बीजेपी के लिए राजस्थान में जमीन मजबूत करने की षुरुआत पिछले साल सितंबर 2022 में ही कर दी थी। 30 सितंबर 2022 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजस्थान में अम्बा जी माता के दर्शन करने के लिए आए थे। तब वे सिरोही जिले के आबूरोड़ भी पहुंचे थे। इसके बाद पीएम मोदी दूसरी बार 1 नवंबर 2022 को बांसवाड़ा स्थित मानगढ़ धाम आए थे। तो तीसरी बार उनका दौरा 8 जनवरी 2023 को हुआ था। जब पीएम मोदी भीलवाड़ा में गुर्जर समाज के आराध्य देव देवनारायण भगवान की जयंती समारोह में शामिल हुए थे। चौथे दौरे पर 12 फरवरी 2023 को दौसा जिले में दिल्ली.मुंबई एक्सप्रेस वे का उद्घाटन प्रधानमंत्री ने किया किया था। पीएम मोदी पांचवीं बार 10 मई 2023 को नाथद्वारा के साथ आबूरोड़ में बड़ी सभाओं को संबोधित करने पहुंचे थे। इसके बाद 6वीं बार पीएम 31 मई 2023 को अजमेर में बीजेपी महाजनसंपर्क अभियान का आगाज करने पहुंचे थे। इसके बाद उनका सातवां दौरा पिछली 8 जुलाई को हुआ था। तब पीएम मोदी ने बीकानेर में अमृतसर.जामनगर एक्सप्रेस हाईवे का लोकार्पण किया था। इसके साथ ही 24 , 300 करोड़ की परियोजनाओं का शिलान्यास भी पीएम मोदी ने किया था।

सीकर जिले में गड़बड़ाया बीजेपी का गणित

राजस्थान में विधानसभा सीटों का चुनावी गणित देखें तो इस हिसाब से बीजेपी का सीकर जिले में गणित गड़बड़ाया हुआ है। उसके खाते में यहां विधानसभा की एक भी सीट नहीं है। 2018 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने सीकर जिले की आठ विधानसभा सीटों में से सात पर कब्जा किया था। एक सीट कांग्रेस से बच गई थी वो भी निर्दलीय उम्मीदवार के खाते में चली गई थी। 2018 के चुनाव में बीजेपी के यहा हाथ खाली रह गए थे। बीजेपी सीकर जिले में विधानसभा की एक भी सीट जीत नहीं पाई थी। बात करें शेखावटी अंचल के दो दूसरे जिलों की तो झुंझुनूं जिले की सात सीटों में से बीजेपी के खाते में केवल 1 सीट पहुंची। जिले में बाकी सभी 6 सीटों पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी। इसी प्रकार चुरू जिले में विधानसभा की 6 सीटों में से चार पर कांग्रेस ने जीत दर्ज की थी तो बीजेपी दो सीट ही जीत पाई।

Post Views: 176
Tags: chief whip CM Ashok GehlotJat societyPrime Minister Narendra Modirajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version