Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान अजमेर

राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले क्या है बीजेपी का नया प्लान,पीएम करेंगे गहलोत की घेराबंदी

DigitalDesk by DigitalDesk
May 29, 2023
in अजमेर, मुख्य समाचार, राजनीति, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Rajasthan BJP new plan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व की नजर अब राजस्थान पर लगी हुई है। राजस्थान में विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी एक बड़ा प्रयोग करने जा रही है। यहां हर जिले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभाएं कराईं जाएंगी। इसे लेकर बीजेपी केन्द्रीय नेतृत्व ने हर जिले से जानकारी तलब करना शुरू कर दिया है। माना जा रहा है कि बीजेपी देश में ऐसा पहली बार प्रयोग करने जा रही है जब किसी चुनावी राज्य के हर जिले में पीएम नरेंद्र मोदी सभा करेंगे। पार्टी के इस फैसले से साफ है कि बीजेपी विधानसभा चुनाव पीएम मोदी के चेहरे पर ही लड़ने जा रही है। इसके पीछे प्रदेश भाजपा में जारी गुटबाजी को भी माना जा रहा है।

  • चुनाव से पहले बीजेपी का नया प्रयोग
  • हर जिले में पीएम मोदी करेंगे सभा
  • 31 मई को अजमेर से पीएम करेंगे शुरुआत
  • विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव पर नजर

राजस्थान में बीजेपी भी झेल रही गुटबाजी

राजस्थान में कांग्रेस के साथ ही बीजेपी भी गुटबाजी का शिकार नजर आ रही है। दरअसल केन्द्रीय नेतृत्व जानता है कि अगर पीएम मोदी के चेहरे पर चुनाव लड़ा जाता है तो प्रदेश स्तर के नेताओं की गुटबाजी का असर चुनाव पर नहीं पड़ेगा। वहीं, बीजेपी की नजर विधानसभा चुनावों के बाद 2024 में होने वाले लोकसभा के चुनाव पर भी है। बता दें पिछले 2014 और इसके बाद 2019 के लोकसभा चुनावों में बीजेपी ने राजस्थान में लोकसभा की 25 में से 25 सीट जीतने में कामयाबी हासिल की थी। ऐसे में बीजेपी इसी परफोर्मेंस को साल 2024 के चुनाव में भी दोहराना चाहती है।

Related posts

mp Government

अन्नदाता को एमपी सरकार की सौगात: किसानों की समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध सरकार, गेहूं पर 40 रुपये बोनस का ऐलान

March 7, 2026
UP Assembly Elections 2027 Akhilesh Yadav and Congress

UP विधानसभा चुनाव 2027: सपा-कांग्रेस फिर साथ लड़ेंगी चुनाव? अखिलेश यादव शुरू कर चुके हैं रणनीतिक मंथन

March 7, 2026

7 जिलों में नहीं खुला विधानसभा चुनाव में बीजेपी का खाता

बता दें पिछले विधानसभा चुनावों में राजस्थान के 33 जिलों में से 7 जिले ऐसे हैं जहां बीजेपी का खाता भी नहीं खुला था। इन सात जिलों में बीजेपी ने एक भी सीट नहीं जीती थी। इनमें से चार जिले पूर्वी राजस्थान के है। माना जाता है कि पूर्वी राजस्थान में सचिन पालयट के प्रभाव के चलते बीजेपी को हार का साममना करना पड़ा था। इसके साथ ही कांग्रेस को यहां से अप्रत्याशित बढ़त हासिल हुई थी। वहीं शेखावटी अंचल में भी पार्टी का परफॉरमेंस ठीक नहीं था। यहां भी बीजेपी फिसड्डी साबित हुई थी। मेवाड़ और पश्चिमी राजस्थान के एक-एक जिले ऐसे भी हैं जहां बीजेपी एक भी सीट नहीं जीत सकी थी।

31 मई को अजमेर से करेंगे पीएम मोदी सभा की शुरुआत

माना जा रहा है इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 31 मई को अजमेर जिले से करने वाले हैं। दरअसल एनडीए की सरकार के 9 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां जनसभा हो रही है। हालांकि अजमेर बीजेपी का गढ़ माना जाता है। यही वजह है कि पीएम की सभा के लिए सबसे पहले अजमेर जिले का चयन किया गया। पिछले विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने अजमेर जिले की 8 में से 5 सीट पर जीत हासिल की थी।

मोदी की सभा के लिए बांटे जा रहे पीले चावल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 31 मई को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे। वे कायड़ विश्राम स्थली अजमेर में आमसभा को संबोधित करने वाले हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर भाजपा ने तैयारियां शुरू कर दी है। इसी कड़ी में भाजपा महिला मोर्चा की अजमेर जिला अध्यक्ष भारती श्रीवास्तव के नेतृत्व में उत्तर विधायक वासुदेव देवनानी सहित भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने पुरानी विश्राम स्थली तथा पाथवे पर मॉर्निंग वॉक करने आए लोगों को पीले चावल और पीएम मोदी का पंपलेट देकर सह परिवार आम सभा में आने का निमंत्रण दिया।

 

Post Views: 312
Tags: 2024 Lok Sabha ElectionsBJPPM Narendra ModiPublic Meetingrajasthan assembly election
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार
Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

Skin Care Tips: होली से पहले ये तैयारी नहीं की तो रंगों के बाद रोएगी त्वचा, बाल भी हो जाएंगे बेजान

धर्म

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version