Saturday, June 6, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य राजस्थान जयपुर

पायलट का गहलोत-वसुंधरा पर तंज, कभी दूध तो कभी नींबू पानी की बात करते हैं,कमिटमेंट को करें पूरा

DigitalDesk by DigitalDesk
May 8, 2023
in जयपुर, मुख्य समाचार, राजस्थान, शहर और राज्य
0
Rajasthan Assembly Election
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राजस्थान में जैसे जैसे पारा बढ़ रहा है सियासत भी गरमाने लगी है। राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे सिंधिया पर निशाना साधा है। सचिन पायलट ने बाड़मेर के एक कार्यक्रम के दौरान मंच से कहा कि राजस्थान में भी बीजेपी सरकार में भी करप्शन हुआ था। उसे उजागर करने का समय आ गया है। हमने पिछले विधानसभा चुनाव से पहले अपने मुंह से ये कमिटमेंट भी किया था। हमें उस पर खरा उतरना पड़ेगा।

  • डेढ़ साल में लिखी सरकार को कई चिट्ठियां
  • हर चिट्ठी में किया भ्रष्टचार की जांच का आग्रह
  • जांच की मांग को लेकर अनशन भी किया
  • नहीं हुई वसुंधरा राजे के राज में हुए भ्रष्टाचार की जांच

पायलट ने कहा ​डेढ़ साल से सरकार को चिटि्ठयां लिखी थी उस समय जो करप्शन के आरोप हमने लगाए थे। उन पुख्ता कार्रवाई के लिए ही उन्होंने चिट्ठियों के जरिए आग्रह किया था। इसके बाद एक दिन का अनशन भी जयपुर में किया। बार-बार आग्रह कर रहे हैं कि उस पर कठोर कार्रवाई करें। ताकि लोगों के मन में विश्वास बना रहे कि कांग्रेस जो कहती है वो करके दिखाती है। वहीं सचिन पायलट ने कहा उन्होंने कभी नहीं कहा कि मिलीभगत है।

Related posts

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

गोंडा में इंसाफ की मांग को लेकर टॉवर पर चढ़ी महिला, 3 साल के बेटे को साथ बांधकर मांगा इंसाफ

June 5, 2026
Ayodhya bypass

अयोध्या बायपास बनेगा ग्रीन कॉरिडोर, 80 हजार पौधों का होगा रोपण…हरित विकास राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता

June 5, 2026

लोग बेवजह सफाई दे रहे हैं

अशोक गहलोत और वसुंधरा पर बिना नाम लिए निशाना साधते हुए कहा कि बेवजह लोग सफाई दे रहे हैं। कभी दूध, नींबू पानी, मैने ऐसा कभी नहीं कहा। जो आरोप हमने लगाए थे। वो सामने आने चाहिए। केंद्र सरकार पर हमें कम भरोसा है इसलिए रिटायर्ड जज से समयबद्ध तरीके से जांच करवाई जाए। वहीं पायलट ने पिछले बाड़मेर में जाट और राजपूत दोनों मतदाताओं को एक साथ साधते नजर आए थे।

क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख से भी मिले पायलट

बता दें विरेंद्रधाम के लोकार्पण और जनसभा के बाद अचानक सचिन पायलट वहां से क्षत्रिय युवक संघ प्रमुख भगवानसिंह रोलसाहबसर से मिलने जा पहुंचे। उनके साथ पायलट खेमे के मंत्रियों, विधायकों के साथ पहुंचे। पहले तो सबके साथ में मिलकर बात की फिर पायलट ने कुछ मिनट तक अलग से क्षत्रिय युवक संघ के प्रमुख से मुलाकात की। इससे गर्मी के साथ-साथ सियासी पारा भी गर्म हो गया है। इस दौरान आलोक आश्रम पहुंचने पर सचिन पायलट का भव्य पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगवान सिंह रोलसाहबसर की ओर से भी सचिन पायलट का स्वागत किया। उन्हें शॉल ओढ़ाकर और गीता भेंट कर उनका बहुमान किया। दोनों करीब 15 मिनट तक चर्चा की। इसके बाद सचिन पायलट और भगवानसिंह रोलसाहबसर के बीच अलग बंद कमरे में करीब दस मिनट तक वार्ता हुई थी। इसके बाद राजनीति में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है। वहीं उसके बाद धनाऊ प्रधान शमा बानो के घर पहुंचे। इस दौरान पायलट ने पूर्व मंत्री गफूर अहमद से भी मुलाकात कर राजनीतिक चर्चा कर फीडबैक लेकर आगे की रणनीति बनाई।

Post Views: 385
Tags: BJP VasundharaGehlotpilotRajasthan Assembly Election 2023
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार
बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

बंगाल की राजनीति में मचा बड़ा घमासान, TMC में टूट की चर्चा तेज!

मुख्य समाचार
बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

बंगाल की मुस्लिम बहुल फाल्टा सीट पर BJP की ऐतिहासिक जीत, 71% वोट लेकर देबांग्शु पांडा ने मारी बाजी

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version