Raja Raghuvanshi Murder Case: इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी और सोनम केस में रोज नया खुलासा

इंदौर के बहुचर्चित राजा रघुवंशी Raja Raghuvanshi और सोनम केस में रोज नए खुलासे हो रहे है। मेघालय पुलिस ने जब ये खुलासा कर दिया कि सोनम ने ही राजा को मरवाया है उसके बाद से राजा के परिवार की ओर से नए नए खुलासे हो रहे है। सोनम की शादी के वीडियो सामने आ रहे हैं और सोनम की कसमों से लेकर राज कुशवाह से लिपट कर रोने तक की चर्चा जोरो पर है। वहीं इस मामले में अब मेघालय पुलिस को ये भी शक है कि ये हत्या केवल प्रेम के त्रिकोण पर नहीं हुई। मतलब इस मामले में और भी खुलासे हो सकते है।

मेघालय पुलिस ने कराया क्राइम सीन रिक्रिएट
मेघालय पुलिस ने इस मामले में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों के साथ पुलिस ने पहले क्राइम सीन को रिक्रिएट किया। आरोपियों से पूछा कि राजा को किस तरह मारा। क्राइम सीन रिक्रिएट होने के बाद पुलिस सभी आरोपियों को इंदौर लेकर आई। पुलस के मुताबिक राजा के मर्डर के बाद इंदौर में सभी पांचो आरोपियों ने फरारी काटी थी। इसके लिए राज कुशवाह के दोस्त ने इंदौर में एक फ्लैट किराए पर लिया था। यही सभी आरोपियों ने फरारी काटी और तय समय के अनुसार सोनम और राज नेपाल भाग जाना चाहते थे। लेकिन इस दौरान मेघालय पुलिस ने दोनो को गिरफ्तार कर लिया। मेघालय पुलिस इंदौर में सोमन के फ्लैट के सामने कार वर्कशाप पर लेग सीसीटीवी की डीवीआर भी लेकर गई है। पुलिस जांच करना चाहती है कि आखिर सोनम से फरारी के दौरान कौन कौन मिलने आया । अब इन फुटेज के आधार पर

सोनम और राजा की शादी के वीडियो से खुल रहे राज
राजा मर्डर केस में एक तरफ पुलिस इनवेस्टिगेशन में तरह तरह के खुलासे हो रहे हैं तो वहीं अब परिवार के लोग सोनम और राजा के शादी के वीडियो से भी कई खुलासे कर रहे है। सोनम और राजा के शादी के समय स्टेज पर एंकर दोनों को वचन दिलवा रही थी इस दौरान राजा ने कई सारे वचन दिए लेकिन सोनम ने कुछ नहीं कहा। वहीं सोनम का एक वीडियो और वायरल हो रहा है बिदाई के वक्त सोनम राज कुशवाह से गले लिपटकर रो रही थी। राज के कंधे पर सिर रखकर सोनम बिबाध के व्कत खूब रोई। शादी के वीडियो में ये भी तेजी से वायरल हो रहा है।

मेघालय पुलिस को शक राजा की हत्या का कारण केवल प्रेम त्रिकोण नहीं
मेघालय पुलिस राजा मर्डर केस में जांच पड़ताल करने इंदौर आई है। मेघालय पुलिस ने राजा के घऱ भी गई और राजा के घर जाकर उसके परिवार के लोगों से मिली और पूछताछ की। इस मामले में पुलिस क्राइम की कड़ियां जोड़ रही है घटनाक्रमों को जोड़ रही है। वहीं पुलिस को शक है कि इस जघन्य हत्याकांड के पीछे का कारण केवल प्रेम त्रिकोण है या कुछ और इस मामले में भी जांच चल रही है। वहीं सोमन के खातों में लाखों पैसे होना भी जांच का विषय है कि आखिर सोनम के पास इतने पैसे कैसे आए। इस दौरान सोनम के एक मौसेरे भाई जितेंद्र रघुवंशी के अकाउंट को लेकर भी पूछताछ की जा सकती है क्योंकि जितेंद्र के अकाउंट से सोमन लाखों का लेन देन करती थी।

प्रकाश कुमार पांडेय

 

 

Exit mobile version