Raja Raghuvanshi murder case : इंदौर के राजा रघुवंशी हत्या केस में गिरफ्तार राजा की सोनम रघुवंशी की रात पटना के फुलवारीशरीफ थाने Phulwarisharif Police Station
में गुजरी। मेघालय पुलिस अब उसे शिलांग लेकर जा रही है। जहां उससे गहन पूछताछ की जाएगी। पूछताद के दौरान जानने की कोशिश की जाएगी कि आखिर उसने राजा रघुवंशी की हत्या क्यों करवायी। मेघालय पुलिस राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में पकड़ी गई सोनम रघुवंशी को लेकर बिहार के पटना पहुंची। यहां पटना के फुलवारीशरीफ थाने में उसे रखा गया है। यहां से उसे गुवाहाटी ले जाया जा रहा है। पुलिस ने सोनम रघुवंशी Sonam Raghuvanshi को यूपी के गाजीपुर से एक दिन पहले गिरफ्तार किया था। मेघालय पुलिस को पांच दिन के ट्रांजिट रिमांड पर उसे लेकर जा रही है। पुलिस की टीम सुरक्षा के बीच सोनम को सड़क मार्ग से पटना लेकर पहुंची थी।
पटना के फुलवारी शरीफ पुलिस स्टेशन पर गुजरी सोनम की रात
गाजीपुर उत्तर प्रदेश से किया था गिरफ्तार
हिरासत फुलवारीशरीफ थाना, पटना
हनीमून के दौरान शिलांग में राजा की हत्या का मामला
5 दिन का मेघालय पुलिस को मिला है ट्रांजिट रिमांड
प्लेन से पटना से गुवाहाटी लेकर जाएगी पुलिस
बता दें राजा रघुवंशी और सोनम रघुवंशी अपनी शादी के बाद हनीमून Honeymoon पर शिलांग गए थे। जहां दोनों अचानक लापता हो गए थे। इसके कुछ ही दिन बाद में शिलांग के समीप राजा का शव बरामद मिला था। जिससे पूरे मामले ने एक हत्या की शक्ल ले ली। शिलांग पुलिस जांच में सामने आया कि हत्या में राजा की पत्नी सोनम की भूमिका संदिग्ध है। उस पर पति की साज़िशन हत्या करवाने का आरोप है।
पुलिस कार्रवाई
सोनम की गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से हुई।
उसे सड़क मार्ग से पटना लाया गया, जहां फुलवारीशरीफ थाने में सोमवार रात को रखा गया।
पुलिस सोनम को लेकर पटना एयरपोर्ट पहुंची पुलिस
स्पाइसजेट की फ्लाइट से गुवाहाटी रवाना होगी सोनम
हत्या की वजहों की तलाश की जा रही है – क्या यह पारिवारिक विवाद, आर्थिक लालच, या कोई प्रेम प्रसंग था?
सोनम से की जाएगी शिलांग में पूछताछ
पुलिस मोबाइल कॉल डिटेल्स, चैट रिकॉर्ड्स, लोकेशन ट्रैकिंग, और परिचितों से पूछताछ के माध्यम से सच्चाई सामने लाने की कोशिश कर रही है। राजा रघुवंशी की हत्या का यह मामला अब मेघालय पुलिस Meghalaya Police की प्रमुख प्राथमिकता बन गया है। सोनम रघुवंशी की भूमिका को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। उसे लेकर फ्लाइट से शिलांग पहुंचने के बाद इस केस में सच्चाई सामने आने की उम्मीद है।…(प्रकाश कुमार पांडेय)