बारिश की स्थिति — 23 सितंबर 2025…कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस और गर्मी ने किया लोगों को परेशान

Rainfall forecast for 23 September 2025 Heavy rain and heat trouble

बारिश की स्थिति — 23 सितंबर 2025…कहीं भारी बारिश तो कहीं उमस और गर्मी ने किया लोगों को परेशान

भारतीय मौसम विभाग और विभिन्न मौसम स्रोतों की ताज़ा रिपोर्ट के आधार पर देशभर का मौसम आज अलग-अलग रूप दिखा रहा है। कहीं भारी बारिश की चेतावनी है तो कहीं उमस और गर्मी लोगों को परेशान कर रही है। आइए देखते हैं राज्यों का हाल

आज इंदौर, उज्जैन और आसपास के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि नवरात्रि के पर्व के दौरान कुछ जगहों पर अचानक बारिश से आयोजन प्रभावित हो सकते हैं।  बाहर होने वाले सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रमों पर असर, यातायात धीमा हो सकता है। मप्र में आज बारिश की संभावना लगभग न के बराबर है। प्रदेश में अधिकतर जगहों पर मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ सकता है। उमस लोगों को परेशान करेगी, खासकर दोपहर के समय। हीट और ह्यूमिडिटी से बचने के लिए हल्के और सूती कपड़े पहनना और जलपान बढ़ाना ज़रूरी।

बिहार में बारिश कम हो गई है और मौसम गर्म बना हुआ है। तापमान सामान्य से थोड़ा ऊपर रहने की संभावना है। लोगों को धूप और गर्म हवाओं से परेशानी हो सकती है। पानी और छाते का इस्तेमाल बेहतर रहेगा। यहां कुछ जिलों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। अचानक से तेज बारिश होने पर जलभराव की समस्या सामने आ सकती है। नदियों और छोटे-नालों में पानी का स्तर बढ़ सकता है, साथ ही आम जनजीवन और यातायात प्रभावित होने की आशंका।

दिल्ली-एनसीआर

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में आज मौसम शुष्क रहेगा। बारिश की संभावना नहीं है। दोपहर में धूप और गर्मी से पारा चढ़ सकता है। धूप में ज्यादा देर रहने से बचें, घर से निकलते समय पानी और टोपी साथ रखें।

उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश

पहाड़ी राज्यों में ज्यादातर जगहों पर मौसम साफ और शुष्क रहेगा, लेकिन कुछ इलाकों में हल्की बारिश या ओले गिरने की संभावना है। पहाड़ी रास्तों पर यात्रा करने वालों को सावधानी बरतनी होगी क्योंकि मौसम अचानक बदल सकता है।

पूर्वोत्तर भारत …असम, मेघालय, नागालैंड

पूर्वोत्तर राज्यों में आज भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है, नदियों का जलस्तर ऊँचा होगा। परिवहन और जनजीवन प्रभावित होने की आशंका।

पश्चिम भारत (विदर्भ, महाराष्ट्र का कुछ भाग)

विदर्भ और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में आज हल्की से मध्यम और कहीं-कहीं भारी बारिश की स्थिति बन सकती है। किसानों को नुकसान की आशंका, कई जगहों पर सड़कों पर पानी भर सकता है। (प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version