Thursday, July 2, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य महाराष्ट्र

मुंबई से कोंकण तक बारिश बनी आफत, सड़कें दरिया, पानी में फैला करंट और नाले में बही कार

DigitalDesk by DigitalDesk
July 2, 2026
in महाराष्ट्र, मुख्य समाचार, मुंबई
0
Rain wreaks havoc from Mumbai to Konkan
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

Related posts

शेयर बाजार में दमदार वापसी: सेंसेक्स 277 अंक उछला, निफ्टी फिर 24 हजार के पार, वैश्विक संकेतों से निवेशकों का बढ़ा भरोसा

Stock Market Today: एशियाई बाजारों में बिकवाली के बीच भारतीय बाजार ने दिखाई मजबूती, सेंसेक्स-निफ्टी हरे निशान में खुले

July 2, 2026
Gold Silver Price Today: सोना-चांदी की कीमतों में आई नरमी, 30 जून को खरीदारी करने वालों को मिली राहत, जानिए आपके शहर का ताजा भाव

Gold Silver Price Today: सोना लगातार दूसरे दिन टूटा, चांदी ने दिखाई मजबूती; जानिए 2 जुलाई के ताजा भाव

July 2, 2026

मुंबई से कोंकण तक बारिश बनी आफत, सड़कें दरिया, पानी में फैला करंट और नाले में बही कार

भिवंडी में 7 किलोमीटर लंबा जाम, घंटों फंसे लोग

नेरुल में पानी में फैला करंट, दो छात्राएं झुलसीं
वसई में उफनते नाले में बही कार, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
मरोल में पेड़ गिरने से 4 घायल, कई वाहन क्षतिग्रस्त
रत्नागिरी में पहली बारिश में धंसी नई सड़क, PWD पर उठे सवाल

महाराष्ट्र में मॉनसून की बारिश एक बार फिर आफत बनकर टूटी है… मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और कोंकण के कई इलाके पानी-पानी हो गए हैं… कहीं सड़कें दरिया बन गईं, कहीं गाड़ियां डूब गईं, तो कहीं पानी में करंट फैल गया… वसई में एक कार उफनते नाले में बह गई, जबकि रत्नागिरी में पहली ही बारिश ने नई सड़क की पोल खोल दी… देखिए हमारी ये एक्सक्लूसिव रिपोर्ट…

मुंबई-ठाणे में मॉनसून की दस्तक, शहरों की रफ्तार थमी
बीते दो दिनों से महाराष्ट्र में मॉनसून पूरी तरह सक्रिय हो गया है। लेकिन बारिश के साथ ही प्रशासनिक तैयारियों की हकीकत भी सामने आने लगी है। मुंबई, ठाणे, डोंबिवली, भिवंडी, नवी मुंबई, वसई और कोंकण के कई इलाके जलभराव और हादसों की चपेट में हैं।

भिवंडी में 7 किलोमीटर लंबा जाम
मुंबई-नासिक हाईवे पर लगातार बारिश और अधूरे निर्माण कार्य ने हालात बिगाड़ दिए हैं। राजनोली, पिंपलनेर, मानकोली से लेकर खारीगांव टोल नाका तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
मुंबई की ओर जाने वाले मार्ग पर 5 से 7 किलोमीटर लंबा जाम लग गया और लोग 3 से 4 घंटे तक फंसे रहे।

डोंबिवली में डूबीं गाड़ियां, सड़क बंद

शीलफाटा-भारत गियर्स मार्ग पर पानी इतना भर गया कि कई वाहन आधे से ज्यादा पानी में डूब गए। एक तरफ की सड़क पूरी तरह बंद करनी पड़ी और पूरे इलाके में यातायात ठप हो गया। इसी बीच MIDC इलाके में एक विशाल आम का पेड़ घर पर गिर गया, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ।

नेरुल में पानी बना करंट का जाल
सबसे डराने वाली घटना नवी मुंबई के नेरुल से सामने आई।एल.पी. ब्रिज के नीचे भारी बारिश के दौरान बिजली के तार में शॉर्ट सर्किट हो गया। सड़क पर जमा पानी में करंट फैल गया और कॉलेज की दो छात्राएं उसकी चपेट में आकर झुलस गईं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत दोनों को बाहर निकाला और डी.वाई. पाटिल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वसई में नाले में बही कार
वसई पूर्व से सामने आया वीडियो लोगों को दहला रहा है। उफनते नाले के तेज बहाव में एक कार बह गई। गनीमत रही कि ड्राइवर ने समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली।

मरोल में पेड़ गिरा, 4 घायल
मुंबई के मरोल इलाके में बड़ा हादसा हुआ। मिलिट्री रोड पर एक विशाल पेड़ तीन गाड़ियों पर गिर पड़ा। हादसे में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें सेवेन हिल्स अस्पताल में भर्ती कराया गया। जोगेश्वरी पश्चिम में भी पेड़ गिरने से टेम्पो और बिजली का मीटर बॉक्स क्षतिग्रस्त हो गया।

रत्नागिरी में पहली बारिश में धंसी सड़क

कोंकण के रत्नागिरी में पहली ही बारिश ने PWD के काम पर सवाल खड़े कर दिए। मंडणगड-बाणकोट मार्ग का एक बड़ा हिस्सा धंस गया। पालवाणी फाटा के पास सड़क में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गईं, जिससे हादसे का खतरा बढ़ गया है। स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर घटिया निर्माण का आरोप लगाया है।

वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी असर
कांदिवली से अंधेरी की ओर जाने वाले वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर भी वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई है और कई जगहों पर भारी जलभराव देखा गया।
BMC और प्रशासन अलर्ट पर
महानगरपालिका और आपदा प्रबंधन की टीमें पेड़ हटाने, पानी निकालने और ट्रैफिक सामान्य करने में जुटी हुई हैं।
मुंबई से कोंकण तक मॉनसून ने रफ्तार पकड़ ली है… लेकिन पहली ही तेज बारिश ने ट्रैफिक, जलनिकासी और निर्माण कार्यों की तैयारियों पर बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। लोग पूछ रहे हैं—क्या हर साल की तरह इस बार भी मॉनसून तैयारी से ज्यादा भारी पड़ गया?

Post Views: 16
Tags: #Rain wreaks havoc from Mumbai to Konkan
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

Ram Temple donation theft 3 दिन के अंदर अयोध्या छोड़े चपंत राय अयोध्या बार एसोसिएशन

उत्तर प्रदेश
TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

TMC में भगदड़! तीसरे राज्यसभा सांसद ने दिया इस्तीफा, ममता बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें

मुख्य समाचार
सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

सिद्धारमैया की कुर्सी पर सस्पेंस, DK शिवकुमार की ब्रेकफास्ट मीटिंग से बढ़ी हलचल

मुख्य समाचार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version