बारिश बनाम उमस”: दिल्ली से लखनऊ तक मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ों पर कहर, मैदानों में इंतजार… जानिए आज देशभर का हाल

Rain vs humidity changing weather from Delhi to Lucknow havoc in the mountains waiting in the plains

बारिश बनाम उमस”: दिल्ली से लखनऊ तक मौसम के बदले मिजाज, पहाड़ों पर कहर, मैदानों में इंतजार… जानिए आज देशभर का हाल

आज का मौसम
दिल्ली-NCR से उत्तराखंड और यूपी तक कैसा रहेगा मौसम

देश के अलग-अलग हिस्सों में मानसून का मिजाज पूरी तरह से बदला-बदला नजर आ रहा है। कहीं आसमान से आफत बरस रही है तो कहीं उमस और गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है। 22 जुलाई 2025 को देशभर का मौसम दो रंगों में बंटा हुआ है— एक तरफ बाढ़, भूस्खलन और स्कूल बंद कराने वाली भारी बारिश, तो दूसरी ओर उमस, तपिश और राहत की उम्मीद में टकटकी लगाए शहर। इस मौसमीय विविधता का सबसे स्पष्ट उदाहरण हैं दिल्ली-एनसीआर और उत्तर प्रदेश।

दिल्ली-NCR: बादल छाए, गर्मी बरकरार
राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में पिछले 24 घंटों के दौरान हल्की से मध्यम बारिश हुई है। हालांकि इससे गर्मी में कोई बड़ी राहत नहीं मिली है। बारिश के साथ आई उमस ने मौसम को और ज्यादा चिपचिपा बना दिया है।

आज का तापमान: अधिकतम 32°C, न्यूनतम 27°C
पूर्वानुमान: सुबह कुछ जगहों पर बारिश
दिन भर बादल छाए रहेंगे

उत्तर प्रदेश.. आधा भीगा, आधा तप रहा
पश्चिमी यूपी में आज कहीं-कहीं बारिश और गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। मौसम विभाग ने यहां बिजली गिरने का अलर्ट भी जारी किया है।
वहीं दूसरी ओर पूर्वी यूपी में फिलहाल उमस और गर्मी जारी रहने के संकेत हैं।

लखनऊ: अधिकतम तापमान 37°C, शाम को आंधी और हल्की बारिश संभव

पटना: दोपहर में गरज के साथ बारिश की संभावना, तापमान 36°C

उत्तराखंड: ऑरेंज अलर्ट, स्कूल बंद
देहरादून, टिहरी, उत्तरकाशी और रुद्रप्रयाग जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। टिहरी में कक्षा 1 से 12 तक सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद कर दिए गए हैं।
नैनीताल, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में येलो अलर्ट
खतरे की आशंका: भूस्खलन, सड़क बंद होने की घटनाएं संभव

अन्य प्रमुख शहरों का हाल
शहर मौसम अधिकतम न्यूनतम
मुंबई सुबह व दोपहर हल्की बारिश 30°C 26°C
कोलकाता बादल और हल्की बारिश 35°C 28°C
चेन्नई सुबह बारिश, दोपहर आंधी 32°C 25°C
बेंगलुरु बादल, गरज-चमक की संभावना 25°C 20°C
भोपाल क्लाउडी, दोपहर में बारिश संभव 31°C 25°C
जयपुर बादल छाए, रुक-रुक कर बरसात 30°C 26°C
रांची गरज-चमक के साथ बारिश 31°C 23°C
चंडीगढ़ दोपहर बारिश, बादल छाए रहेंगे 30°C 26°C
अहमदाबाद सुबह बिजली चमक, बाद में बादल 34°C 27°C

जानें मौसम विशेषज्ञ क्या कहते हैं?

मौसम विभाग की माने तो आने वाले 7 दिनों तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में बारिश छिटपुट और असमान रूप में देखी जाएगी। 26 जुलाई के बाद यूपी, बिहार और मध्य भारत में व्यापक बारिश की संभावना जताई गई है। —(प्रकाश कुमार पांडेय)

Exit mobile version