दिल्ली में यमुना के जलस्तर बढ़ने से अब चिंता भी बढ़ गई है। दरअसल दिल्ली के निचले इलाकों तक पानी पहुंच गया है और वहां रहने वाले लोग बाढ़ के मुंहाने पर आ गए हैं। हालात ये है कि कई इलाकों में पहुंचने के लिए रेस्क्यू टीम नाव का सहारा ले रही है। बात करें दक्षिण पूर्व दिल्ली और पूर्वी दिल्ली के साथ उत्तर पूर्व दिल्ली की तो यहां अधिकांश इलाकों में पानी ही पानी दिखाई दे रहा है। क्योंकि हरियाणा के हथिनीकुंड बैराज से पानी छोड़ा गया था, जिसकी वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया और अब जीटी करनाल रोड के साथ कश्मीरी गेट ही नहीं आउटर रिंग रोड और यमुना बाजार पानी पानी हो चुका है। आईटीओ और दिल्ली गेट तक पानी ने दस्तक दे दी है।
- दिल्ली हुई पानी पानी
- यमुना का जल बना परेशानी
- दिल्ली के निचले इलाके हुए जलमग्न
- रेस्क्यू टीम ले रही नाव का सहारा
एक से दो दिन और यमुना का जल स्तर बढ़ता रहा तो दिल्ली गेट और आईटीओ से होते हुए यह पानी नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के साथ कनाट प्लेस और प्रगति मैदान के इलाकों को अपनी चपेट में ले लगा। सुरक्षा के लिहाज से ये क्षेत्र अति महत्वपूर्ण माने जाते हैं। क्योंकि यहां से कुछ ही दूरी पर संसद भवन स्थिति है तो इंडिया गेट और केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालयों की दूरी भी ज्यादा नहीं है।
सीएम केजरीवाल का आवास पानी पानी हुआ
दिल्ली में यमुना का जल स्तर बढ़ा तो कई इलाके पानी पानी हो गए। ताजा रिपोर्ट में अब पानी दिल्ली के हर क्षेत्र में दिखाई दे रहा है। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का चर्चित आवास भी चारों तरफ से पानी ही पानी है से घिरा है। यमुना जलस्तर गुरुवार 13 जुलाई की सुबह में 208.46 मीटर के पार दर्ज किया गया। जिससे यमुना बाजार तो पानी में ही डूब गया। अ यहां लोग नाव का सहारा ले रहे हैं। इतना ही नहीं जल स्तर बढ़ने से दिल्ली का आउटर रिंग रोड बंद करना पड़ा। जानकारी सामने आ रही है कि यमुना का जलस्तर 13 जुलाई की शाम तक करीब 208.75 मीटर को पार कर सकता है। लगातार जल स्तर बढ़ने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में NDRF की टीम पहुंची है। जो मौके पर रेस्क्यू आपरेशन के काम में लगा दिया गया है। लोगों को निकालने और सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा रहा है। एक दिन पहले गुरुवार को यमुना के जल स्तर में बढ़ोतरी के बाद पुराना लोहा पुल को बंद कर दिया था।
नाव पर सवार हुए एलजी
एलजी विनय सक्सेना ने बाढ़ और बढ़ते जलस्तर से परेशान लोगों के बीच पहुंचने के लिए नाव का सहारा लिया। वे नाव पर सवार होकर यमुना के जल स्तर और बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे। वहीं केंद्रीय जल आयोग की ओर से जल स्तर में बढ़ोतरी के ऐलान ने सीएम अरविंद केजरीवाल को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने लोगों से घर छोड़कर सुरक्षित क्षेत्रों में पहुंचने की अपील की। दिल्ली सरकार के बनाए कैंपों में अब तक हजारों लोग शरण ले चुके हैं। दिल्ली सरकार में शामिल मंत्री लगातार बाढ़ प्रभवित क्षेत्रों पर नजर बनए हुए हैं।