Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

@weather news: बेमौसम की बारिश से राहत भी आफत भी…आंधी-बारिश और ओले ने मचाई तबाही, दो लोगों की गई जान…जानें आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

DigitalDesk by DigitalDesk
May 22, 2025
in स्पेशल
0
Rain and storm have disrupted life not only in Delhi NCR but also in many states
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

भीषण गर्मी के बीच अचानक मौसम के बदले मिजाज और बारिश के चलते लोगों को बढ़ते तापमान से राहत तो मिली है, लेकिन कई क्षेत्रों में बे मौसम की बारिश का कहर भी दिखा है। दिल्ली-NCR ही नहीं कई राज्यों में बारिश और आंधी ने जनजीववन अस्त व्यस्त कर दिया है।
कई जगह बिजली के खंभे और पेड़ गिरने से जानमाल का नुकसान हो गया है। इस दौरान दो लोगों की बारिश और आंधी के चलते मौत हुई है। भारत के कई विभिन्न प्रदेशों में आज गुरुवार 22 मई 2025 को मौसम की स्थिति में विविधता देखने को मिलेगी। भारत मौसम विज्ञान विभाग IMD की ओर से जारी अनुमान के अनुसार, देश के कई हिस्सों में भारी बारिश, आंधी और लू की स्थिति बनी रह सकती है।

उत्तर भारत: गर्मी और आंधी का प्रभाव

Related posts

Auto Draft

टी-20 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में भारत: इंग्लैंड से 5 मार्च को महामुकाबला

March 2, 2026
RASIFAL today

ग्रहों की स्थिति के अनुसार विस्तृत भविष्यफल: मेष में चंद्रमा का गोचर ऊर्जा बढ़ा रहा है…जानें किन राशियों पर आज है शनि की दृष्टि

February 28, 2026

दिल्ली-एनसीआर में आंधी और हल्की बारिश की संभावना भी है।

राजस्थान में लू का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे लोगों को भारी गर्मी का यहां सामना करना पड़ सकता है।
उत्तर प्रदेश: बारिश होने के आसार हैं, जो गर्मी से थोड़ी राहत दे सकती है।

मध्य और पश्चिम भारत में भी भारी बारिश का अनुमान
मध्य प्रदेश के कई शहरों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
गुजरात और महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। जिससे बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो सकती है।

दक्षिण भारत की बात करें तो यहां भारी वर्षा और चेतावनी जारी की गई है।
कर्नाटक में IMD की ओर से राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी दी गई है।

मायानगरी मुंबई में IMD ने 22 मई तक भारी बारिश और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है।

पूर्वोत्तर और पहाड़ी राज्यों में कहीं कहीं हल्की बारिश की संभावना है।
बिहार, झारखंड और ओडिशा में मौसम में बदलाव की संभावना जताई गई है।
जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में मौसम में बदलाव देखा जा सकता है। वहां के हालात सामान्य रहने की अपेक्षा है।

देश के कई राज्यों में मौसम ने बीती रात विकराल रूप धारण कर लिया। कहीं तेज आंधी-तूफान से पेड़ गिरे तो बिजली के खंभे धराशायी हो गए, तो कहीं आसमानी बिजली गिरने से लोगों की जान पर बन आई। इस अप्रत्याशित मौसम बदलाव ने न केवल जनजीवन को प्रभावित किया बल्कि किसानों की फसलों और निजी संपत्ति को भी खासा नुकसान पहुंचाया है।

देवभूमि उत्तराखंड में बारिश-बिजली से नुकसान

उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में भी बिगड़े मौसम का कहर देखने को मिला है। खटीमा तहसील के कुछ गांवों में अचानक तेज आंधी बारिश और बिजली गिरने से कई घरों को नुकसान पहुंचा है।

राजस्थान- बिहार में आंधी का कहर

राजस्थान और बिहार के कई जिलों में एक दिन पहले धूल भरी आंधी और बारिश के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। यहां पेड़ गिरने से कई रास्ते जाम हो गए। कई जगह बिजली आपूर्ति भी बाधित हुई। किसानों की खेतों में खड़ी फसलें भी नष्ट हो गईं। जिससे किसानों को बड़ा नुकसान पहुंचा है।

मौसम विभाग की ओर से जारी किया अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग की ओर से अगले 48 घंटों के लिए अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर भारत के कई राज्यों में तेज हवाओं आंधी के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना बनी हुई है।…प्रकाश कुमार पांडेय

Post Views: 331
Tags: #Rain and stormDelhi NCR
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version