भारत जोड़ो यात्रा का 11वां दिन
अलाप्पुझा के हरिपद से भारत जोड़ो यात्रा शुरू
कन्याकुमारी तमिलनाडु से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा केरल पहुंच चुकी है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ केरल के अलाप्पुझा के हरिपद में रविवार को 11वें दिन भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत की। बता दें केरल में वाम दलों की सरकार है। राज्य में यह भारत जोड़ो यात्रा करीब 18 दिन रहेगी। वहीं केरल के वायनाड लोकसभा क्षेत्र से राहुल गांधी सांसद भी हैं। जानकारी के लिए बता दें 200 किमी पूरा करने के बाद कांग्रेस नेताओं ने रविवार सुबह अलाप्पुझा जिले के हरिपद से यात्रा के केरल चरण को फिर से शुरू किया। पदयात्रा थोट्टापल्ली के श्री कुरुत्तु भगवती मंदिर और टीडी मेडिकल कॉलेज के साथ अस्पताल वंदनम में रुकेगी। कन्याकुमारी से कश्मीर तक का साढे़ 3 हजार किलोमीटर का सफर तय कर यात्रा 150 दिनों में पूरा होगा और 12 राज्यों को कवर करेगा। केरल से यात्रा अगले 18 दिनों के लिए राज्य से गुजरेगी। 30 सितंबर को कर्नाटक पहुंचेगी। यह उत्तर की ओर बढ़ने से पहले 21 दिनों के लिए कर्नाटक में होगी। पदयात्रा हर दिन करीब 25 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।
राहुल ने लिया मां अमृतानंदमयी से आशीर्वाद
केरल में कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा को अच्छा खासा जनसमर्थन मिल रहा है। केरल के कोल्लम जिले के पुथियाकावु से जब यात्रा आगे बढ़ी तो यात्रा में भारी भीड़ उमड़ी। इसके बाद कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पार्टी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान चेप्पड़, अलाप्पुझा पहुंची।। यहां उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सालों में उन्होंने भाजपा पर देश में नफरत और गुस्से का माहौल पैदा करने का आरोप लगाया। बता दें राहुल गांधी केरल के वायनाड से सांसद हैं। वे राज्य में पार्टी की पकड़ मजबूत करने के लिए अपनी पूरी ताकत लगा रहे हैं। राहुल के साथ सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता यात्रा में चल रहे हैं। उनके हाथों में कांग्रेस के झंडे हैं। इससे पहले राहुल गांधी ने शुक्रवार रात मां अमृतानंदमयी से करुणागपल्ली के पास उनके आश्रम में मुलाकात की थी। उन्होंने फेसबुक पर मां अमृतानंदमयी के साथ कई फोटो भी साझा किए। इसके साथ राहुल ने लिखा कि कोल्लम के पास उनके आश्रम में अमृतानंदमयी मां से मिलना सौभाग्य की बात है। अम्मा के संगठन ने गरीबों और दलितों की मदद करने के लिए जो अद्भुत काम किया है। राहुल उससे बहुत प्रभावित हुए। राहुल ने कहा उन्होंने मां का अभिवादन किया और गर्मजोशी से प्यार भरा आलिंगन किया। वहीं कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने बताया कि भारत जोड़ो यात्रा असम में एक नवंबर को शुरू होगी। यहां यह यात्रा धुबरी से सादिया तक जाएगी। इसी तरह अगले 3.4 महीनों में भारत जोड़ो यात्रा.पश्चिम बंगाल भी आयोजित होगी।