Friday, June 6, 2025
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
LIVE India News
ADVERTISEMENT
Home शहर और राज्य दिल्ली

राहुल गांधी सदस्यता शून्य, क्या कांग्रेस भी हो जाएगी शून्य?, क्या दादी की तरह राहुल उभरकर नए रुप में आएंगे?

DigitalDesk by DigitalDesk
March 25, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति, स्पेशल
0
Rahul Gandhi's membership zero
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

कांग्रेस के पूर्व अयक्ष राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता शून्य होते ही कांग्रेस और राहुल गांधी के राजनीतिक भविष्य को लेकर सवाल खडे़ होने लगे है। वैसे गणित में शून्य का खासा महत्व होता है। शून्य का अविष्कार भारत के ही गणितज्ञ ने किया है। शून्य का अविष्कार भारत में किया गया था । शून्य के जनक के रुप में भारतीय गणितज्ञ आर्य भटट को माना जाता है। शून्य किसी भी अंक के आगे या पीछे लग जाए तो उसकी गणना बदल जाती है। उसका मान बदल जाता है। लेकिन सियासत में  किसी के पीछे शून्य लग जाए तो उसका राजनीतिक भविष्य खतरे में पड़ जाता है। कुछ ऐसा ही इन दिनों कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ हो रहा है। लोकसभा से उनकी सदस्यता शून्य घोषित कर दी गई है।

  • राहुल गांधी की सदस्यता शून्य
  • कांग्रेस का अब क्या होगा
  • क्या राहुल गांधी जीरो से बनेंगे सियासत के हीरो
  • कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन

सूरत की कोर्ट के बाद जो फैसला लोकसभा अध्यक्ष की ओर से लिया गया उसने कांग्रेस में भूचाल ला दिया है। इस फ़ैसले के बाद ये चर्चा शुरू हो गई है। अब दिल्ली से लेकर देशभर में राजनीति कैसे आगे अपना रंग बदलेगी। इस फैसले का राहुल गांधी के लिए क्या सियासी मायने हैं। कांग्रेस अपने हाथ से निकल चुकी प्रतिष्ठा हासिल करने में जुट गई है। उसके लिए इसके क्या मायने हैं। साथ ही इसे देखते हुए विपक्षी पार्टियों के एकजुट करने का जो सपना है क्या वह अब पूरा होगा या नहीं ऐसे कई सवाल उठ रहे हैं।  दरअसल 2024 के लोकसभा चुनाव होने में अभी एक साल से ज़्यादा का समय बचा हुआ है। लेकिन उससे उससे पहले कर्नाटक, राजस्थान , छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने हैं। इन राज्यों में कांग्रेस की टक्कर भाजपा के साथ होना है। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि राहुल गांधी की सदस्यता जाने से क्या कांग्रेस यहां चुनावी माहौल अपने पक्ष में बना पाएगी।

Related posts

सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल! ग्लोबल बाजार और डॉलर की कमजोरी ने बदले भाव, निवेशक रहें सतर्क

सोना-चांदी के दामों में जबरदस्त उछाल! ग्लोबल बाजार और डॉलर की कमजोरी ने बदले भाव, निवेशक रहें सतर्क

June 6, 2025
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

June 6, 2025

कांग्रेस के पास आपदा को अवसर में बदलने का मौका

राजनीतिक विषलेषकों की माने तो राहुल गांधी समेत सभी विरोधी दलों के पास जनता को ये बताने का एक मौक़ा है कि उनको कैसे निशाने पर लिया जा रहा है। लेकिन यह कांग्रेस पर निर्भर रहेगा कि वह किस तरह राहुल गांधी की सदस्यता जाने के मुद्दे को लेकर जनादोलनश् खड़ा कर सकत है। लेकिन एक बात तो साफ़ है कि सारे विरोधी दल इस मामले में राहुल गांधी के साथ खड़े हैं। गैर बीजेपी और एनडीए से परे राजनीतिक दलों में यह राय बनती जा रही है कि यह लोकतंत्र के ख़िलाफ़ है। विरोधी दलों के नेताओं को निशाना बनाया जा रहा है। इस पर सर्वसम्मति कैसे होती है। सारे दल इकट्ठा कैसे रह पाते हैं। किन मुद्दों पर और एकता बढ़ती है या बिखरती है। कांग्रेस अपने कार्यकर्ताओं में किस तरह जोश भर सकतीती है। ये सब आने वाले दिनों में देखने वाली बात होगी।

इंदिरा गांधी की भी हुई थी लोकसभा की सदस्यता शून्य

जिस तरह से आपातकाल के बाद जेल जाने को स्वर्गीय इंदिरा गांधी ने एक अवसर में बदल दिया था कुछ वैसा ही अवसर राहुल गांधी के भी सामने है। लेकिन सवाल ये है कि क्या राहुल गांधी अपनी दादी की तरह ऐसा कर पाएंगे? ।  सियासी जानकार कहते हैं कि इस निर्णय ने कांग्रेस में नई ऊर्जा डाल दी है। राहुल गांधी को एक तरीक़े का बूस्ट मिला है। कांग्रेस के लीडर कहते हैं कि सबको पता है कितने ग़लत तरीक़े से यह निर्णय हुआ है। जब बाबरी मस्जिद का फ़ैसला आता है तो कहते हैं कि यह मोदीजी ने कराया है और जब ये फ़ैसला आया है तो कह रहे हैं कि कोर्ट ने किया है। हमसे क्या मतलब है। यह कुछ ऐसा ही है जैसे कभी स्वर्गीय इंदिरा गांधी को आपातकाल के बाद सताया गया था। इंदिरा गांधी ने आपातकाल लाकर ग़लती की थी। लेकिन बाद में जब उन्हें जेल भेज दिया गया तो उन्होंने सत्ता में वापसी की। सियासी जानकारीों की माने तो राहुल गांधी के लिए यह ब्लेसिंग इन डिसगाइज़ हो सकता है। इससे पहले किसी को डिफ़ेमेशन केस में दो साल की सज़ा नहीं हुई है। तो यह सब बाइ डिज़ाइन किया गया है। बहरहाल कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की संसद सदस्यता छिनने के बाद से कांग्रेस उग्र नजर आ रही है। पार्टी ने इस मुदद्दे को लेकर बीजेपी और उसकी केन्द्र सरकार के खिलाफ राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन का जरिया बना लिया है। कांग्रेस कार्यकर्ता देश के विभिन्न शहरों में प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस ने केन्द्र सरकार के खिलाफ कानूनी और राजनीतिक जंग में उतरने का एलान करते हुए बीजेपी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर बेहद तीखा हमला बोला है।।

Post Views: 153
Tags: Former Prime Minister Late Indira GandhiLok SabhaRahul Gandhi membership zero
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

slide 1 to 3 of 3
मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

मायावती का सीधा वार! चंद्रशेखर कर रहे हैं बहुजनों को गुमराह

उत्तर प्रदेश
Bihar politics and assembly elections 2025

बिहार की राजनीति और विधानसभा चुनाव 2025…फुहारों के बीच गरमाती सियासत…जानें सियासी दलों की चुनावी तैयारी में कौन किस पर भारी

बिजनेस
ऑपरेशन सिन्दूर पर मचा सियासी घमासान BJP बोली – सेना का अपमान!

ऑपरेशन सिन्दूर पर मचा सियासी घमासान BJP बोली – सेना का अपमान!

मुख्य समाचार

RSS Home 1

  • [Action required] Your RSS.app Trial has Expired. June 6, 2025
    Your trial has expired. Please update your subscription plan at rss.app. - (B3jAsBd4opujvyfO)
  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version