Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home शहर और राज्य दिल्ली

India Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अंतिम पड़ाव पर पहुंचे राहुल गांधी

DigitalDesk by DigitalDesk
January 21, 2023
in दिल्ली, मुख्य समाचार, राजनीति
0
India Jodo Yatra भारत जोड़ो यात्रा को लेकर अंतिम पड़ाव पर पहुंचे राहुल गांधी

Rahul Gandhi reached the last stage of Bharat Jodo Yatra

0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

राहुल गांधी की अगुवाई में निकाली जा रही भारत जोड़ो यात्रा अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। 7 सितंबर 2022 को कन्याकुमारी से शुरू हुई भारत जोड़ो यात्रा ने 19 जनवरी को जम्मू-कश्मीर में प्रवेश किया। यात्रा के दौरान राहुल गांधी देश के 13 राज्यों से गुजरे। वे अगले 9 दिन जम्मू-कश्मीर में रहेंगे। यात्रा का समापन 30 जनवरी को होगा।

  • जम्मू कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा
  • अब तक 13 राज्यों से गुजरे राहुल गांधी
  • 30 जनवरी को होगा यात्रा का समापन
  • रविवार को हीरानगर मोड़ से फिर शुरु होगी यात्रा
  • संजय राउत भी हुए यात्रा में शामिल
  • फारूक अब्दुल्ला ने किया राहुल गांधी का स्वागत

जम्मू-कश्मीर में भारत जोड़ो यात्रा की पहले दिन की पदयात्रा 21 किलोमीटर लंबी रही। हटली मोड़ से लेकर जम्मू-पठानकोट नेशनल हाईवे पर छन्न अरोड़ियां तक राहुल गांधी और उनके साथ यात्रा में शामिल लोग पैदल चले। यहां से राहुल गांधी अपने काफिले में सवार होकर एक बार फिर कठुआ की ओर लौट गए। जानकारी दी गई कि राहुल दिल्ली रवाना हो गए हैं और रविवार को शेड़्यूल के अनुसार एक बार फिर हीरानगर मोड़ से पदयात्रा शुरू करेंगे। राहुल गांधी के लौटने के साथ ही यात्रा में शामिल जत्थे और वाहनों को चडवाल की ओर आगे बढ़ा दिया गया। जहां शुक्रवार और शनिवार की रात यात्रियों के रुकने का प्रबंध पहले से ही किया गया है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026
संजय राउत भी राहुल गांधी के साथ यात्रा में शामिल हुए

बता दें जम्मू-कश्मीर के सीमावर्ती जिले के हटली मोड़ से अपनी भारत जोड़ो यात्रा शुरू की। जिसमें शिवसेना (यूबीटी) के संजय राउत सहित कई प्रमुख नेता भी राहुल के साथ शामिल हुए। इस मौके पर संजय राउत ने संवाददाताओं से कहा कि वह यात्रा में शामिल होने इसलिए आए हैं क्योंकि श्री गांधी लोगों के नेता थे और बेरोजगारी, महंगाई और देश के लोगों को परेशान करने वाले अन्य मुद्दों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए सही रास्ते पर थे। भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम चरण में गांधी के साथ पार्टी की जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष विकार रसूल वानी और उनके पूर्ववर्ती जी ए मीर सहित कई कांग्रेसी नेता थे।

राहुल गांधी से मिले फारूक अब्दुल्ला

वहीं नेशनल कांफ्रेंस के अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने जम्मू-कश्मीर के प्रवेश बिंदु पर राहुल गांधी का स्वागत करने के लिए उनके जम्मू आवास से कठुआ तक एक बस में यात्रा की। केंद्र शासित प्रदेश में राहुल गांधी का स्वागत करते हुए अब्दुल्ला ने एक कार्यक्रम में राहुल की तुलना आदिगुरु शंकराचार्य से की। उन्होंने कहा कि सदियों पहले शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक की अपनी यात्रा शुरू की थी। ऐसा करने वाले राहुल दूसरे शख्स हैं। राहुल गांधी भारत को एक करने की कोशिश कर रहे हैं। कई साल पहले शंकराचार्य ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा की थी। और आज आप यह कर रहे हैं।

मैं आपका दर्द बांटने आया हूं: राहुल

राहुल गांधी ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले पठानकोट बॉर्डर पर कहा था कि उन्हें  पता है कि यहां के लोग दर्द में हैं। वे समझते हैं कि हर कोई आहत है। हर कोई परेशानी में है। वे दर्द साझा करने आए हैं। इस दौरान राहुल के साथ बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे।

ऐसा लगता है मैं घर वापस आ गया हूं

राहुल ने जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करने से पहले गुरुवार को पठानकोट बॉर्डर पर भाषण दिया था। इस दौरान काफी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। राहुल ने कहा उनके पूर्वज जम्मू-कश्मीर से उत्तर प्रदेश गए थे। वे वहीं जा रहा हूं। ऐसा लगा जैसे घर वापस आ गया हूं। जब कोई अपनी जड़ों की ओर जाता है, तो वह अपने बारे में और अपने देश के लोगों के बारे में बात करता है।

यह देश आपका है

राहुल गांधी ने कहा आपकी भूमि में प्रवेश करने से पहले वे अपना सिर झुकाते हैं। वे बताना चाहते हैं आप चाहे किसी भी धर्म, जाति के हों, चाहे आप अमीर हों या गरीब, युवा हों या बूढ़े, यह देश आपका है और आप इस देश के हैं। राहुल ने कहा कि अगले 9 दिनों तक मैं केवल जम्मू-कश्मीर के लोगों से सीखूंगा, मैं उनसे कुछ नहीं कहूंगा।

बीजेपी-संघ और करोड़पतियों की टीम कर रही काम

राहुल गांधी ने कहा, ‘देश जिन वास्तविक समस्याओं का सामना कर रहा है। नफरत, बेरोजगारी, महंगाई देश में है। इसके अलावा भारत में 2 तरह के लोग हैं एक करोड़पति और दूसरा गरीब। मुख्य मुद्दों से देश का ध्यान हटाने के लिए भाजपा, संघ और करोड़पतियों की टीम मिलकर काम कर रही है।

आज राम और गांधी का भारत नहीं

उन्होंने कहा कि आज का भारत राम के भारत या गांधी के हिंदुस्तान का नहीं है क्योंकि लोग धर्म के नाम पर बंटे हुए हैं। उन्होंने कहा अगर हम एक साथ हैं, तो हम वर्तमान समय की नफरत को दूर करने में सक्षम होंगे।

Post Views: 193
Tags: Bharat Jodo YatraBharat Jodo Yatra started from KanyakumariJammu and Kashmir The journey will end on January 30Rahul Gandhi
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version