बिहार में राहुल गांधी का नया प्रयोग!

बिहार में राहुल गांधी का नया प्रयोग!

बिहार में चुनाव के दस्तक के पहले राहुल गांधी ने सियासत की प्रोयगशाळा शुरू कर दी है। इस प्रयोगशाला का पहला फैसला ओबीसी से जुड़ा रहा। राहुल गांधी ने देश के एक बड़े ओबीसी नेता कि जिम्मेदारी किसी और को दे दी। राहुल गांधी ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के ओबीसी विंग का अध्यक्ष डाक्टर अनिल जयहिंद यादव को चुना है। इस पद पर पहले राहुल गाधी ने आर जे डी सुप्रीमों लालू प्रसाद यादव के समधी को अध्यक्ष बना रखा था। गुजरात अधिवेशन के बाद कांग्रेस ने काफी हद तक अपनी दशा और दिशा दोनों ही समझ ली है। इसी अधिवेशन के बाद से राहुल गांधी ने सामाजिक न्याय पर सालों से काम करने वाले अनिल जयहिंद को ओबीसी विंग का अध्यक्ष बनाया है। सामाजिक न्याय की सियासत में राहुल गांधी का ये पहला बड़ा फैसला है। हांलाकि राहुल के इस फैसले से कांग्रेस की ओबीसी विंग के पूर्व अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह नाराज हैं। कैप्टन अजय सिंह का कहना है कि पार्टी ने उनको बिना जानकारी के हटा दिया जो ठीक नहीं है। वहीं अब नए अध्यक्ष अनिल सिंह के सामने बड़ी चुनौती भी होगी। ये बड़ी चुनौती गैर यादव ओबीसी को साधने की होगी क्योंकि ओबीसी में भी अगर हिंदी भाषी उत्तर भारत के राज्यों को देखें तो ओबीसी में भी यादव और गैर यादव की पोलिटिक्स अलग अलग चलती है। इसलिए कांग्रेस के ओबीसी विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर अनिल जयहिंद को इस तरह की चुनौतियों को साधना होगा।

Exit mobile version