राहुल गांधी ने की घायल युवक की मदद

राहुल गांधी का दिल पसीज गया

जब राहुल गांधी ने की मदद

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इन दिनों केरल के दौरे पर हैं। इस दौरान वे उस समय सुर्खियों में आए जब उन्होंने सड़क हादसे में एक घायल युवक की मदद की। पूरा मामला कुछ इस तरह से है कि राहुल गांधी नीलांबुर की ओर जा रहे थे। इस बीच रास्ते में बाइक की ट्क्कर से एक व्यक्ति घायल हो गया। जिसे देखकर राहुल गांधी का दिल पसीज गया और उन्ळोंने रास्ते में काफिला रुकवाया और घायल युवक की मदद के लिए वे नीचे उतरे। राहुल ने एबुलेंस बुलाकर घायल को अस्पताल पहुंचाया। इससे पहले उन्होंने अपने काफिले में मौजूद एंबुलेस से डॉक्टर बुलाकर उसे फर्स्ट एड भी दी। बता दें राहुल गांधी वंदूर में एकजुटता सम्मेलन से लौट रहे थे। इस दौरान उन्हें उस घायल व्यक्ति के बारे में पता चला तो अपना काफिला रुकवाकर तत्काल उस आम आदमी की मदद की। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें राहुल गांधी मौके पर मौजूद घायल व्यक्ति की मदद करते दिखाई दे रहे हैं। राहुल गांधी काफिले में मौजूद एंबुलेंस के डॉक्टर को बुलाया और घायल व्यक्ति उपचार करने को कहा। वहीं घायल व्यक्ति के आसपास जमा ​भीड़ को भी राहुल गांधी ने हटने की बात कही। जिससे घायल युवक को ताजी हवा मिल सके और वह आरोम महसूस करें। राहुल गांधी के निर्देश पर उनके काफिले में मौजूद एंबुलेंस से स्ट्रेचर लाकर उसकी मदद की गई। इतना ही हनीं राहुल स्वयं स्ट्रेचर को पकड़कर घायल व्यक्ति तक लेकर जाते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे हैं। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। इतना ही नहीं  कांग्रेस नेता और कार्यकर्ताओं ने पार्टी के अलग अलग सोशल मीडिया अकाउंट से भी इस वीडियो को शेयर कर रहे हैं। वीडियो को  देखने के बाद लोग राहुल गांधी के इस कदम की जमकर तारीफ कर रहे हैं।  एक युजर्स ने तो यहां तक लिखा कि राहुल  गांधी के खिलाफ बीजेपी फेक न्यू​ज का अभियान चलाए हुए है।। पूरी बीजेपी राहुल गांधी के खिलाफ फेक न्यूज फैलाने का काम कर रही है।

Exit mobile version