हरियाणा विधानसभा चुनाव: नूंह में राहुल गांधी ने कहा ..मोदी बताएं बेरोजगारी में हरियाणा टॉप पर कैसे है?…बीजेपी की ओर से हिमंता ने दिया ये करारा जवाब

Rahul Gandhi Haryana Assembly Election Nuh Himanta Visba Sarma CM Assam

लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हरियाणा के नूंह में हुई चुनावी जनसभा करने पहुंचे। जहां राहुल के निशाने पर बीजेपी रही। तो वहीं बीजेपी ने भी हरियाणा में जमकर प्रचार -प्रसार किया और कांग्रेस पर की आरोपों बौछार की।

नूंह हरियाणा का वही स्थान है जो पिछले दिनों सांप्रदायिक हिंसा के लिए सुर्खियों में आया था। अब यहां हरिणाणा में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं, तो नूंह एक बार फिर सुर्खियों में है। दरअसल चुनावी जनसभा में लोकसभा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बेरोजगारी को लेकर बीजेपी पर कई व्यंग्य बाण छोड़े। साथ ही पूछे बीजेपी से सवाल करते हुए कहा- मोदी जी बताएं, बेरोजगारी में हरियाणा टॉप पर कैसे है? तो वहीं बीजेपी ने पूछा- राहुल देश के किस राज्य में सच बोलेंगे ? तो क्या बेरोजगारी पर राहुल ने हरियाणा में झूठ परोसा है।

सोनीपत में राहुल पर बरसे असम के सीएम

नूंह की चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए लोकसभा में राहुल गांधी ने बीजेपी को आड़े हाथों लिया। साथ ही साथ हरियाणा को बेरोजगारी में टॉप पर बताते हुए कई मुद्दों पर जनता के सामने अपनी बात रखी। वहीं दूसरी ओर हरियाणा के ही सोनीपत में असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा राहुल गांधी लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में आए थे। उन्होंने कहा था कि वे सरकार बनाएंगे और संविधान की रक्षा करेंगे। इस बार वे हरियाणा में घूम रहे हैं। और संविधान का नाम तक नहीं ले रहे हैं।

अब बात करते हैं बेरोजगारी की। टॉप-टेन राज्यों की लिस्ट हम दे रहे हैं।

लक्षद्वीप 11.1
गोवा 9.7
अंडमान एवं एन. द्वीप 9.7
केरल 7
हरयाणा 6.1
पंजाब 6.1
लद्दाख 6.1
मेघालय 6
पुदुचेरी 5.6
अरुणाचल प्रदेश 4.8
लक्षद्वीप 11.1
गोवा 9.7
अंडमान एवं एन. द्वीप 9.7
केरल 7
हरियाणा 6.1
पंजाब 6.1
लद्दाख 6.1
मेघालय 6
पुदुचेरी 5.6
अरुणाचल प्रदेश 4.8

राहुल ने किये हरियाणा के लिए सात वादे-पक्के इरादे

महिलाओं को शक्ति। हर महीने 2,000 रुपए। 500 रुपए में गैस सिलेंडर। सामाजिक सुरक्षा को बल। 6,000 रुपए बुढ़ापा पेंशन। 6,000 रुपए दिव्यांग पेंशन। 6,000 रुपए विधवा पेंशन। पुरानी पेंशन बहाल होगी। युवाओं को सुरक्षित भविष्य। 2 लाख पक्की भर्ती। नशा मुक्त हरियाणा। हर परिवार को खुशहाली। 300 यूनिट मुफ्त बिजली। 25 लाख तक का मुफ्त इलाज। गरीबों को छत 100 गज का प्लाट। 3.5 लाख की लागत से 2 कमरों का मकान। किसानों को समृद्धि। MSP की कानूनी गारंटी। तत्काल फसल मुआवजा। पिछड़ों को अधिकार। जातिगत सर्वे । क्रीमी लेयर की सीमा 10 लाख रुपए किये जाने का वादा किया है।

 

Exit mobile version