Saturday, March 7, 2026
  • Contact
India News
  • मुख्य समाचार
  • राजनीति
  • संपादक की पसंद
  • शहर और राज्य
    • उत्तर प्रदेश
      • आगरा
      • कानपुर
      • लखनऊ
      • मेरठ
    • छत्तीसगढ
      • जगदलपुर
      • बिलासपुर
      • भिलाई
      • रायपुर
    • दिल्ली
    • बिहार
      • पटना
    • मध्य प्रदेश
      • इंदौर
      • ग्वालियर
      • जबलपुर
      • भोपाल
    • महाराष्ट्र
      • नागपुर
      • नासिको
      • पुणे
      • मुंबई
    • राजस्थान
      • अजमेर
      • कोटा
      • जयपुर
      • जैसलमेर
      • जोधपुर
  • स्टार्टअप
  • कृषि
  • मनोरंजन
  • बिजनेस
  • धर्म
  • ऑटो
  • सरकारी नौकरी
  • वीडियो
No Result
View All Result
India News
Home मुख्य समाचार

जानें राहुल गांधी क्यों कहा अब उनके घर ED रेड की हो रही तैयारी…राहुल के दावे में कितनी सच्चाई..?….राहुल का दावा ‘सुर्खियों में बने रहने का शिगूफा तो नहीं’

DigitalDesk by DigitalDesk
August 2, 2024
in मुख्य समाचार, राजनीति
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterWhatsapp

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने आज शुक्रवार 2 अगस्त को बड़ा दावा करते हुए कहा कि संसद में उनके चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद ED उन पर छापेमारी करने की योजना तैयार कर रही है। राहुल गांधी ने यह भी दावा किया कि ED के कुछ इनसाइडर्स ने इस बारे में जानकारी दी है।

  • राहुल गांधी का दावा…उनके खिलाफ ED रेड की हो रही तैयारी
  • उनके खिलाफ ED रेड की प्लानिंग चल रही है
  • वे बाहें फैला कर ED का स्वागत करेंगे
  • राहुल गांधी ने किया बाद दावा ED सूत्रों ने दी जानकारी
  • राहुल बोले बाहें फैलाकर कर रहा हूं ED का इंतजार
  • 29 जुलाई को राहुल गांधी ने किया भाषण में ‘चक्रव्यूह’ का उल्लेख
  • अब कहा ED के ‘इनसाइडर्स’ ने उन्हें दी है रेड की जानकारी
  • राहुल के चक्रव्यूह वाले बयान पर क्या रच रही है ED चक्रव्यूह
  • क्या चक्रव्यूह वाले भाषण के बाद हो रही है ED रेड की तैयारी
  • ED में राहुल गांधी का आखिर कौन हैं इनसाइडर्स
  • कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावा में आखिर कितनी सच्चाई है

राहुल का दावा सच हुआ तो सियासी भूचाल आना तय है

राहुल गांधी का यह दावा लोकसभा चुनाव के बाद अब एक बार फिर सियासी हलचल मचा सकता है। राहुल का यह दावा अगर सच होता है तो देश में निश्चित तौर पर सियासी भूचाल आना तय है। दरअसल देश का राजनीतिक माहौल लोकसभा चुनाव के बाद बदल चुका है। वहीं संसद का मानसून सत्र भी चल रहा है। निश्चित तौर पर ऐसे समय में अगर ईडी की ओर से राहुल गांधी के खिलाफ रेड की कार्रवाई की जाती है,या सर्च की कार्रवाई होती है सियासी माहौल गरमा सकता है।
बता दें कि नेशनल हेराल्ड के मामले में राहुल गांधी से इससे पहले ईडी पूछताछ कर चुकी है। उस समय भी राहुल गांधी के आवास या उनके कार्यालय पर ईडी की छापामारी या रेड नहीं हुई थी। अब राहुल गांधी ने यह बड़ा दावा किया है कि ईडी उनके खिलाफ रेड की प्लानिंग कर रही है। उन्हें ईडी के ही इनसाइडर से यह जानकारी मिली है।

Related posts

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

Jan Aushadhi Day 2026: सस्ती दवाइयों से करोड़ों लोगों को राहत, 12 साल में 80 से बढ़कर 18,000 तक पहुंचे जन औषधि केंद्र

March 7, 2026
Gold-Silver Price Today: हफ्ते के आखिरी दिन सोना-चांदी में तेज उछाल, MCX और ग्लोबल मार्केट दोनों में चमके भाव

Gold Price Outlook: सोना-चांदी में बड़ी गिरावट: 5 दिन में सोना ₹4,440 टूटा, चांदी भी लुढ़की

March 7, 2026

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर एक पोस्ट में कहा कि यह जाहिर है इन दो में से एक को उनका चक्रव्यूह वालाा भाषण पसंद नहीं आया है, और ईडी के इनसाइडर्स ने उन्हें बताया कि छापेमारी की योजना बनाई जा रही है। राहुल ने कहा वे बांह फैलाकर ईडी का अपने घर पर इंतजार कर रहे हैं। मजाकिया लहजे में राहुल गांधी ने यह भी लिखा कि चाय और बिस्कुट उनकी तरफ से होंगे।

बता दें लोकसभा में केंद्रीय बजट 2024 पर चर्चा के दौरान बोलते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने 29 जुलाई को पीएम नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला किया था। राहुल गांधी ने यह भी कहा था कि देश के किसान, मजदूर और युवाओं में डर है, वे डरे हुए हैं। राहुल ने कमल के प्रतीक को प्रमुखता से दिखाने के लिए पीएम नरेन्द्र मोदी की आलोचना भी की थी। इसके साथ ही यह दावा भी किया था कि 21 वीं सदी में एक नया ‘चक्रव्यूह’ तैयार किया गया है।

राहुल गांधी ने ‘चक्रव्यूह’ को लेकर संसद में यह कहा था

राहुल गांधी ने संसद में नेता प्रतिपक्ष के रुप में कहा था कि जो ‘चक्रव्यूह’ बनाया गया है। इससे देश के करोड़ों लोगों को नुकसान उठाना पड़ा है। अब इस चक्रव्यूह को हम तोड़ेंगे। इस चक्रव्यू को तोड़ने का सबसे बड़ा तरीका जाति जनगणना है। उन्होंने बिना किसी का नाम लिया कहा था कि जाति जनगणना से आप सब डरते हैं। I.N.D.I.A इस सदन में गारंटीकृत कानूनी एमएसपी को भी पारित करेगा। इसी सदन में हम जाति जनगणना पास करके आपको दिखाएंगे।
राहुल गांधी ने कहा था कि कभी हजारों साल पहले छह लोगों ने मिलकर अभिमन्यु को ‘चक्रव्यूह’ में फंसाया और उसे मारा था। राहुल ने कहा थोड़ा रिसर्च उन्होंने किया तो पता चला कि ‘चक्रव्यूह’ का दूसरा नाम होता है पद्मव्यूह- जिसका अर्थ है कमल निर्माण। चक्रव्यूह कमल के फूल के आकार का है। 21वीं सदी में एक नया चक्रव्यूह रचा गया है वो भी कमल के फूल के रूप में तैयार हुआ है। इसका चिन्ह प्रधानमंत्री अपने सीने पर लगाकर चलते हैं। अभिमन्यु के साथ जो किया गया वह भारत के साथ किया जा रहा है। युवा, किसान, महिलाएं, छोटे और मध्यम व्यवसाय के साथ वहीं किया जा रहा है। आज भी ‘चक्रव्यूह’ के केंद्र में 6 लोग हैं। जैसे पहले 6 लोग कंट्रोल करते थे। वैसे आज भी 6 लोग कंट्रोल कर रहे हैं। लोकसभा स्पीकर के हस्तक्षेप करने के बाद राहुल गांधी ने कहा अगर आप चाहते हैं तो वे एनएसए, अंबानी और अडानी का नाम हटा देते हैं और सिर्फ तीन ही नाम लेंगे।

Post Views: 320
Tags: # Chakravyuh Speech#Rahul Gandhi ED RaidLok SabhaParliament
LIVE India News

लाइव इंडिया न्यूज 2016 से आप तक खबरें पंहुचा रहा है। लाइव इंडिया वेबसाइट का मकसद ब्रेकिंग, नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, बिजनेस और अर्थतंत्र से जुड़े हर अपडेट्स सही समय पर देना है। देश के हिंदी भाषी राज्यों से रोजमर्रा की खबरों से लेकर राजनीति नेशनल व इंटरनेशनल मुद्दों से जुडी खबरें और उनके पीछे छुपे सवालों को बेधड़क सामने लाना, देश-विदेश के राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक मुद्दों का विश्लेषण बेबाकी से करना हमारा मकसद है।

Vihan Limelite Event & Entertainment Pvt Ltd
Regd Office Flat No 1
Mig 3 E 6
Arera Colony Bhopal

Branch Office
Main Road. Tikraparaa
Raipur CG

Director Deepti Chaurasia
Mobile No 7725016291

Email id - liveindianewsandviews@gmail.com

Currently Playing

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

West Bengal: ममता का ‘चुनावी मास्टरस्ट्रोक’, आचार संहिता से पहले दो बड़ी योजनाओं का एलान, आज से ही बंगाल में लागू

मुख्य समाचार
T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

T20 World Cup : इंग्लैंड को हराकर भारत फाइनल में, धोनी-साक्षी का मजेदार रिएक्शन वायरल

मनोरंजन
बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार में बड़ा सियासी बदलाव? राज्यसभा में Nitish Kumar, नए CM को लेकर तेज हुई चर्चा

बिहार

RSS Unknown Feed

  • Contact

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

No Result
View All Result
  • Home
  • मुख्य समाचार
  • शहर और राज्य
  • राजनीति
  • बिजनेस
  • संपादक की पसंद
  • मनोरंजन
  • स्टार्टअप
  • धर्म
  • कृषि

© Copyright 2022,LIVE INDIA NEWS. All Rights Reserved | Email: Info@liveindia.news

Go to mobile version